लिटिल एंजेल्स स्कूल में आज इंटर स्कूल टर्नकोट प्रतियोगिता का द्वितीय संस्करण कराया गया*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
इस वर्ष जिला पीलीभीत के 17 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, टर्नकोट एक ऐसी प्रतियोगिता है जो कुछ-कुछ डिबेट की तरह होती है परंतु इसमें निर्धारित समय में एक ही बच्चे को दिये गये विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों को बोलना पड़ता है इस प्रकार यह प्रतियोगिता काफी मुश्किल हो जाती है । प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय  प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल प्रधानाचार्य एन सी पाठक, उप प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा एवं निर्णायक मंडल के सदस्य संजीव बरार एवं संजय कुमार  आदि के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया । प्रतियोगिता में हर विद्यालय से एक एक छात्र या छात्रा नें प्रतिभाग किया, सबने अपनी प्रतिभा का भली भांति प्रदर्शन किया । अंत में विद्यालय प्रबंधक डॉ संजीव अग्रवाल ने निर्णय सुनाया जिसमें अकाल एकेडमी कजरी की छात्रा दीपन कौर, गोस्वामी मोम्स प्राइड की छात्रा अनंमता शमसी एवं लिटिल एंजेल्स स्कूल के छात्र गौरिक अग्रवाल नें प्रथम स्थान प्राप्त किया । सेंट अलायसिस स्कूल की छात्रा गौरी सिंह नें द्वितीय स्थान प्राप्त किया,  ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा वंशिका सिंह चौहान एवं ईशर एकेडमी की छात्रा अनुष्का गौतम नें तृतीय स्थान प्राप्त किया । निर्णायक मंडल के सदस्य संजीव बरार एवं संजय कुमार ने अंत में सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं वास्तव में बहुत मुश्किल होती है और इन बच्चों ने अपनी जो प्रतिभा प्रदर्शित की है वह काबिले तारीफ है ।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।