Posts

Showing posts from February, 2026

पुलिस ने बहेड़ी, पूर्व चेयरमैन, पति नसीम अहमद की खोली हिस्ट्री शीट

Image
अनीता देवी द्बारा  बहेड़ी (बरेली)पूर्व चेयरमैन फौजुल के पति नसीम अहमद को पुलिस ने हिस्ट्री-शीटर करार दिया है ।पुलिस ने नसीम अहमद की बी श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली है पुलिस ने बकैनिया काले खां निवासी सुमित कुमार और भुड़िया कॉलोनी निवासी धनुष यादव उर्फ मुर्गा की भी हिस्ट्री शीट खोली है इन दोनों को भी बी श्रेणी का हिस्ट्रीशीट घोषित किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहेडी के  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पति अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। वह एक बार फिर अखबार की सुर्खियों में हैं। इस बार उनको पुलिस ने बकायदा गली का गुंडा बना दिया है। वैसे उन पर कितने मुकदमें दर्ज हैं इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है परंतु लोगों में चर्चा है कि अब वो अध्यक्ष पति कहलाने के बजाए गली के गुंडे नाम से जाने जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार एचएस सं. 62बी नसीम अहमद पुत्र मंजूर अहमद निवासी 4/198 विशाल खंड गोमती नगर लखनऊ वर्तमान निवासी मो. टांडा कस्बा व थाना बहेडी बरेली उम्र 59 वर्ष को पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में गुंडा बना दिया है। वैसे पूर्व में एक पत्रकार पर नसीम अहमद हमला कराने का आरोप हैं। इसके ...

इंटर कॉलेज से छात्र की बाइक चोरी, परीक्षा देकर लौटा तो गायब मिली मोटरसाइकिल*

Image
अनीता देवी  बरेली। देवरनिया थाना क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से शुक्रवार को एक छात्र की बाइक चोरी हो गई। छात्र परीक्षा देने आया था और पेपर खत्म होने के बाद बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला मोहम्मदपुर कस्बा, थाना बहेड़ी निवासी रफीक अहमद के पुत्र शब्बीर अहमद 27 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, देवरनिया में परीक्षा देने आए थे। उन्होंने अपनी काले रंग की बजाज मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी25बीके 4054) को कॉलेज परिसर के बाहर खड़ा कर लॉक कर दिया था। छात्र का पेपर सुबह 11 बज कर 45 मिनट पर समाप्त हुआ। बाहर आने पर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। आशंका है कि अज्ञात चोर बाइक चुराकर ले गए। पीड़ित छात्र ने देवरनिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पेपर देने आए छात्र की मोटरसाइकिल हुई चोरी

Image
अनीता देवी  बहेड़ी (बरेली)  दिनांक 27.02.2026 को समय लगभग 07 बजे प्रातः प्रार्थी रफीक अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मोहल्ला मोहम्मदपुर कस्वा व थाना बहेड़ी जिला बरेली।का भतीजा फरीद अहमद राजकीय इण्टर कालेज रिछा थाना देवरनियां जिला बरेली में हाईस्कूल की परीक्षा देने प्रार्थी की पैशन प्रो मोटर साईकिल जिसका रंग काला व रजिस्ट्रेशन नं० UP25BK 4054 लेकर गया था। मोटर साईकिल उसने लॉक लगाकर स्कूल उपरोक्त में ही अनेको मोटर साईकिलों के वीच में ही खड़ी कर दी थी। जव उसका पेपर 11 जबर 45 मिनट पर छूटा तो वह मोटर साईकिल के पास पहुंचा तो वहां मोटर साईकिल नही थी। मोटर साईकिल कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। प्रार्थी ने उक्त मोटर साईकिल को आस पास काफी तलाश किया मगर मोटर साईकिल नहीं मिली। प्रार्थी परेशान है। प्रार्थी उक्त वावत रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु तहरीर दी है। मो०नं० 9548131454

भैंसों से भरी पिकअप पलटी, स्कूल जा रही छात्रा की मौत

Image
Report by:Anita Devi   बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बंजरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल/कोचिंग के लिए जा रही एक छात्रा के ऊपर पीछे से आ रही भैंसों से भरी पिकअप यूपी 26 AT 3025 अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार लालू नगला निवासी बाबू अली उर्फ महबूब अली की पुत्री सुबह करीब 8 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। जैसे ही वह बंजरिया मोड़ के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही भैंसों से लदी पिकअप अचानक असंतुलित होकर पलट गई और उसकी चपेट में छात्रा आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर उसे वाहन के नीचे से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप में क्षमता से अधिक पशु लदे थे, जिससे वाहन मोड़ पर संतुलन नहीं बना सका। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रमज़ान की रूहानी रातें: तरावीह पढ़ना किसकी सुन्नत और कब शुरू हुई?

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  बरेली। मायरा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर मोहम्मद ख़ालिक़ अंसारी ने रमज़ान की रूहानी रातों का जिक्र करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना इबादत, रहमत और बरकत का पैग़ाम लेकर आता है। इस मुक़द्दस महीने की रातों को ज़िक्र, दुआ और सलात-उत-तरावीह (तराबी) से रौशन करना मुसलमानों की पुरानी रिवायत है। लेकिन बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि तरावीह पढ़ना किसकी सुन्नत है और यह इबादत कब से शुरू हुई।  तरावीह-नबी ﷺ की मुहब्बत भरी सुन्नत तरावीह दरअस्ल हज़रत मुहम्मद ﷺ की सुन्नत है। हदीस में आता है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने रमज़ान की कुछ रातों में सहाबा किराम के साथ जमाअत में नमाज़ पढ़ाई, फिर कुछ रातें घर पर इन्फिराद पढ़ी। जब सहाबा ने इकट्ठा होना चाहा तो नबी ﷺ ने फ़रमाया: “मुझे डर हुआ कि कहीं यह तुम पर फर्ज़ न कर दी जाए।” (सहीह अल-बुख़ारी – किताब-उत-तहज्जुद) इसलिए नबी ﷺ ने खुद इसे जमाअत के तौर पर हमेशा अदा नहीं किया, मगर यह उनकी मुहब्बत-भरी सुन्नत क़रार पाई।  हज़रत उमर رضي الله عنه के दौर में तरावीह की जमाअत का एहतमाम नबी ﷺ के इंतिकाल के बाद हज़रत अबू बक...

रमज़ान की रूहानी रातें: तरावीह पढ़ना किसकी सुन्नत और कब शुरू हुई?

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  बरेली। मायरा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर मोहम्मद ख़ालिक़ अंसारी ने रमज़ान की रूहानी रातों का जिक्र करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना इबादत, रहमत और बरकत का पैग़ाम लेकर आता है। इस मुक़द्दस महीने की रातों को ज़िक्र, दुआ और सलात-उत-तरावीह (तराबी) से रौशन करना मुसलमानों की पुरानी रिवायत है। लेकिन बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि तरावीह पढ़ना किसकी सुन्नत है और यह इबादत कब से शुरू हुई।  तरावीह-नबी ﷺ की मुहब्बत भरी सुन्नत तरावीह दरअस्ल हज़रत मुहम्मद ﷺ की सुन्नत है। हदीस में आता है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने रमज़ान की कुछ रातों में सहाबा किराम के साथ जमाअत में नमाज़ पढ़ाई, फिर कुछ रातें घर पर इन्फिराद पढ़ी। जब सहाबा ने इकट्ठा होना चाहा तो नबी ﷺ ने फ़रमाया: “मुझे डर हुआ कि कहीं यह तुम पर फर्ज़ न कर दी जाए।” (सहीह अल-बुख़ारी – किताब-उत-तहज्जुद) इसलिए नबी ﷺ ने खुद इसे जमाअत के तौर पर हमेशा अदा नहीं किया, मगर यह उनकी मुहब्बत-भरी सुन्नत क़रार पाई।  हज़रत उमर رضي الله عنه के दौर में तरावीह की जमाअत का एहतमाम नबी ﷺ के इंतिकाल के बाद हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ رضي الله عنه ...

एक मार्च से वॉट्सएप सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा!

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  सरकार ने सिम बाइंडिंग नियमों की डेडलाइन बढ़ाने से किया इंकार- कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में होगा ऑटो लॉगआउट नई दिल्ली।देश में साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। दूरसंचार विभाग (DOT) ने सिम बाइंडिंग नियमों की डेडलाइन 28 फरवरी 2026 से आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया है। इसके बाद 1 मार्च 2026 से WhatsApp, Telegram, Signal समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप बिना सक्रिय सिम कार्ड के नहीं चल सकेंगे। क्या है सिम बाइंडिंग नियम? सिम बाइंडिंग एक नया साइबर सिक्योरिटी फीचर है जिसके तहत किसी भी मैसेजिंग ऐप को उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर यानी रजिस्टर्ड सिम कार्ड से स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। अगर सिम कार्ड फोन से हटाया जाता है, निष्क्रिय होता है, या बंद कर दिया जाता है-तो ऐप अपने आप काम करना बंद कर देगा। इसका उद्देश्य साइबर फ्रॉड, फिशिंग अटैक और हैकिंग को रोकना है। कंप्यूटर और लैपटॉप पर नया नियम लागू डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DOT) ने स्पष्ट किया है कि कंप्यूटर या लैपटॉप पर वॉट्सएप वेब या अन्य डेस्कटॉप ऐप्स हर 6 घंटे में अपने-आप लॉगआउ...

आजादों के आजाद महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद,

Image
 मुनेश त्यागी हड़पते हैं जो मेहनत को  उनको हड़पने की बात करो  बेनूर सुबह के हामीं हैं वो  तुम सुर्ख सुबह की बात करो       हमारे देश की आजादी के आंदोलन में, भारत के करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया था और आजादी की सबसे महत्वपूर्ण जंग में, भारत के लाखों लाख स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जानें कुर्बान की थीं। इनमें मुख्य रूप से हैदर अली, टीपू सुल्तान, बहादुर शाह जफर, अज़ीमुल्ला खान, नाना साहब, महारानी लक्ष्मीबाई, पीर अली, मंगल पांडे, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाकउल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, मातादीन बाल्मिकी और धनसिंह कोतवाल आदि के नाम प्रमुख हैं। मेरठ के विष्णु शरण दुबलिश भी चंद्रशेखर आजाद के साथी थे और वे हिंदुस्तान समाजवादी रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य भी थे। इन्हीं में हमारे देश की आजादी के महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद भी शामिल थे।        1921 के असहयोग आंदोलन में 15 साल के सत्याग्रही शहीद चंद्रशेखर से अदालत ने सवाल किया कि तुम्हारा क्या नाम है? इस प...

आजादों के आजाद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद

Image
जनवादी लेखक संघ मेरठ महान क्रांतिकारी और आजादों के आजाद चंद्रशेखर आजाद के 95वें बलिदान दिवस पर जनवादी लेखक संघ मेरठ ने फूल-मालाएं चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद के बारे में बताते हुए जनवादी लेखक संघ के जिला मंत्री मुनेश त्यागी ने बताया कि हमारे देश में लाखों स्वतंत्रता सेनानी थे जिनमें आजाद का नाम सबसे पहले लिया जाता है। 1921 के असहयोग आन्दोलन के बाद, यही बालक बाद में पूरी दुनिया में चंद्रशेखर आजाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ।     चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन का नाम हिंदुस्तान समाजवादी गणतंत्र संघ रखा गया था। वे शोषण, अन्याय और अत्याचार से नफरत करते थे। वे अपने साथियों के पढ़ने लिखने पर बहुत जोर देते थे। उन्होंने दुनिया की सबसे पहली क्रांतिकारी किताब "कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो" भी अपने साथी शिव वर्मा से सुनकर जानी थी। चंद्रशेखर आजाद अपने को "समाजवादी" कहने पर बेहद फक्र महसूस करते थे और बहुत खुश होते थे। वे किसानों मजदूरों के राज की हिमायती थे और फासीवादी साम्राज्यवाद के सबसे बड़े दुश्मन थे। ...

धरती पर किसी को न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा: CJI सूर्यकांत

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  NCERT की किताब में न्यायपालिका में करप्शन वाले चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी नाराज़गी, CJI ने कहा-यह सोची-समझी चाल लगती है नई दिल्ली।देश की सर्वोच्च अदालत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने रविवार को एक सशक्त बयान देकर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने कहा कि “धरती पर किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।” CJI सूर्यकांत ने यह टिप्पणी तब की, जब यह मामला सामने आया कि NCERT की एक नई किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़ा एक अध्याय शामिल किया गया है। इस पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक संपादन त्रुटि नहीं बल्कि न्यायपालिका की साख को कमजोर करने की “सोची-समझी चाल” प्रतीत होती है। CJI ने लिया स्वत: संज्ञान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि वे इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान (Suo Motu) ले रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत इस बात की जांच करेगी कि ऐसी सामग्री किताब में कैसे और किसकी अनुमति से शामिल की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति या संस्था न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश क...

सोलहवें वित्त आयोग के शहरी अनुदानों पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में पैनलिस्ट रही डॉ. आस्था*

Image
* शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत के लिए गौरव का क्षण: राष्ट्रीय वेबिनार में पैनलिस्ट रहीं डॉ. आस्था अग्रवाल सोलहवाँ वित्त आयोग के क्रियान्वयन पर रखे विचार पीलीभीत। शहर के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने सोलहवें वित्त आयोग के शहरी अनुदानों पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में पैनलिस्ट के रूप में प्रतिभाग करते हुए अपने विचार रखे। इस वेबिनार में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 800 से अधिक प्रतिभागी जुड़े, जबकि जनप्रतिनिधियों में से विशेष रूप से केवल डॉ. अग्रवाल का चयन किया गया। वेबिनार का विषय “सोलहवें वित्त आयोग के शहरी अनुदानों को समझना: निहितार्थ, सुधार और कार्यान्वयन मार्ग” रहा। पैनल में केरल राज्य के पूर्व महापौर सहित अन्य शहरी प्रशासन विशेषज्ञों ने भाग लिया और शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय सुदृढ़ता पर चर्चा की। डॉ. आस्था अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि पिछले वर्ष नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित चेयरमैन एवं मेयर सम्मेलन के दौरान उन्होंने सुझाव दिया था कि सोलहवें वित्त आयोग की ग्रांट में टाइड फं...

कांग्रेस पार्टी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध मुकदमा लिखे जाने पे शहर के मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया ज्ञापन*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में ज्योतिर्मठ के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध मुकदमा लिखाए जाने का विरोध किया गया कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कचहरी तिराहे पर एकत्र हुए और जगद्गुरू शंकराचार्य के विरुद्ध मुकदमा वापस लो सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, के नारे लगाते हुए जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर आए जिला अधिकारी कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन सिंह को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया ज्ञापन में कहा गया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता तथा अपने धर्म के पालन प्रचार प्रसार का अधिकार प्रदान करता है वर्तमान भाजपा सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती जो उन्हें सही सुझाव देता है सरकार उनकी बात को दबाती है सरकार की इसी हठधर्मिता के चलते उसके विरुद्ध मुखर होकर अपनी बात रखने वाले ज्योर्तिमठ के पूज्यनीय शंकराचार्...

दूषित पानी के मुद्दे पर 'हरियाली संरक्षण ट्रस्ट' और 'भाकियू आजाद' ने दिया एसडीएम को ज्ञापन.

Image
​सरधना (मेरठ): नगर में दूषित पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर आज सामाजिक एवं हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक और भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के वरिष्ठ नेता हनीफ राणा ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोला। दोनों संगठनों के प्रमुखों ने एक साथ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सरधना को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि नगर की जल आपूर्ति पूरी तरह प्रदूषित हो चुकी है, जिससे जनता के स्वास्थ्य पर भारी संकट मंडरा रहा है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि पिछले एक साल से इस समस्या पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन सुधार न होने के कारण आज सैकड़ों बच्चे हेपेटाइटिस-ए, निमोनिया और पेट की गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं। ​इस दौरान दानिश ने भी प्रशासन के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि जल्द ही जल शोधन की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो जनता का आक्रोश सड़कों पर उतरेगा। रिहान मलिक और हनीफ राणा ने संयुक्त बयान में कहा कि यह लड़ाई अब आम नागरिक के जीवन से जुड़ी है और दोनों संगठन कंधे से कंधा मिलाकर इस जनहित के मुद्दे को अंजाम तक पहुंचाएंगे। मौके पर अंकित शर्मा, सुखबीर, सोनू, ललित, जोकत...

रमज़ान के महीने में तीन अक्षरों ‘स’, ‘ब’ और ‘र’ का इस्लाम में गहरा महत्व

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  बरेली। सहारा सिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर माजिद रज़ा क़ादरी ने रमज़ान के महीने में तीन अक्षरों 'स' 'ब' और 'र' का इस्लाम में गहरा महत्व है इस पर ख़ास जानकारी देते हुए बताया कि रमज़ान का महीना रहमत, बरकत और मग़फ़िरत का महीना कहा गया है। यह महीना हर मोमिन के ईमान, सब्र और तक़वा की परीक्षा का समय होता है। इस पवित्र महीने में तीन अक्षर-‘स’, ‘ब’ और ‘र’-ऐसे हैं जो पूरे रमज़ान की रूह को बयान करते हैं।  डॉ माजिद रज़ा क़ादरी ने कहा कि इस्लामिक नज़रिए से ये तीनों अक्षर केवल शब्द नहीं, बल्कि एक पूरा जीवन दर्शन हैं।  ‘स’ - सियाम (रोज़ा) की पहचान रमज़ान की शुरुआत ही ‘स’ यानी ‘सियाम’ से होती है। ‘सियाम’ का मतलब है रोज़ा रखना -यानी दिन भर खाने-पीने, बुरी बातों और गुनाहों से परहेज़ करना। कुरआन शरीफ़ में अल्लाह तआला फ़रमाता है- “ऐ ईमान वालो! तुम पर रोज़े फर्ज़ किए गए जैसे तुमसे पहले लोगों पर किए गए थे ताकि तुम परहेज़गार बनो।” (सूरह अल-बक़रह, आयत 183) रोज़ा सिर्फ भूख और प्यास से रुकने का नाम नहीं, बल्कि अपनी रूह को पाक करने, अपनी ...

हम हिंदुस्तानी, हम भारतवासी

Image
मुनेश त्यागी  हम लड़े थे शोषण जुल्म अन्याय से  हम लड़े  थे  भ्रष्टाचार  बेईमानी  से  हम लड़े थे छल कपट मक्कारी  से  हम   हिंदुस्तानी, हम   भारतवासी।  हम लड़े थे शोषण जुल्म अन्याय से  हम लड़े  थे  भ्रष्टाचार  बेईमानी  से  हम लड़े थे छल कपट मक्कारी  से  हम   हिंदुस्तानी, हम   भारतवासी।  हम लड़े थे गुलामी और अत्याचार से  हम  लड़े  थे  गोरे  लुटेरे  अंग्रेजों  से  हम लड़े थे सामंतों से दुराचारियों से  हम   हिंदुस्तानी,  हम   भारतवासी।  हमें  मत  बांटो,  हमें   मत   बांटो  ना हम कल बंटे थे ना आज बटेंगे  हम ना हिंदू हैं, हम ना मुसलमां हैं  हम  हिंदुस्तानी, हम  भारतवासी।  हम साथ रहे  थे, हम  साथ  रहेंगे  हम साथ चले थे, हम साथ चलेंगे  हम साथ लड़े थे हम साथ  लड़ेंगे  हम  हिं...

किसान यूनियन अराजनैतिक जिलाध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व मे आज किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी मेरठ से मिला

Image
किसान यूनियन अराजनैतिक जिलाध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व मे आज किसानों  का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी मेरठ से मिला क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की सरधना जल भराव, भीषण जाम वह डाक्टर संजीव त्यागी जो मेरठ से सरधना अपनी ग्रामीण किसान मजदूर को स्वस्थ संबंध में सेवा दे रहे हैं यह सरधना नगरपालिका के लिए गौरव की बात है किंतु उनके क्लीनिक के सामने जलभराव की स्थिति बहुत ही निदान्य है,आदि नगर समयों पर चर्चा हुई साथ रहे अमित चौधरी छबड़िया जिला संगठन मंत्री मेरठ युवा प्रदेश प्रभारी मिराज मलिक नीरज राठी  पवन कॉल अशोक राठी फरमान तहसील अध्यक्ष आदि

हरियाली संरक्षण ट्रस्ट ने एसपी देहात अभिजीत कुमार को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया.

Image
 मेरठ देहात की कमान संभाले एसपी देहात अभिजीत कुमार को उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने पौधे भेंटकर सम्मानित किया । एसपी देहात की प्रभावी कार्यशैली से प्रेरित होकर ट्रस्ट ने यह सम्मान प्रदान किया । ट्रस्ट अध्यक्ष रिहान मलिक ने बताया एसपी देहात अभिजीत कुमार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं जैसे फर्जी शिकायतों को ख़ारिज, क्राइम पर नियंत्रण, जाम, अतिक्रमण, चोरी, गोकशी व अपराधिक घटनाओं पर संज्ञान लेकर त्वरित एक्शन और अपराधियों पर सख्ती उनके प्रमुख प्रयास हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और ऐसे ही समर्पण की अपील करते हैं।"प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट संरक्षक मनजीत सिंह कौछड़ ट्रस्ट अध्यक्ष रिहान मलिक दानिश कस्सार सुखबीर सिंह राजू रौंदिया आदि रहे  इस अवसर पर एसपी देहात ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की और हरियाली संरक्षण के लिए सहयोग का आश्वासन दिया ।

रमजान माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण एवं ड्यूटीरत कर्मचारियों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की चेकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान रमजान माह के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य बाजार, मस्जिदों के आसपास, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं अन्य चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सचेत एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि रमजान माह में विशेष सतर्कता बरती जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त सुनिश्चित की जाए एवं भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।

आईवाईसी राष्ट्रीय अध्यक्ष की डिटेंशन एवं पुलिस की बढ़ती मनमानी के विरुद्ध,भारतीय युवा कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष Uday Bhanu Chib की मनमानी गिरफ़्तारी तथा पिछले कुछ दिनों से जारी दमनात्मक पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है।

Image
 Report by:S.A Betab  श्री उदय भानु चिब ने जांच में पहले ही शामिल होकर पूरा सहयोग दिया था। न तो वे फरार थे, न ही जांच से बच रहे थे। इसके बावजूद उनकी गिरफ़्तारी यह दर्शाती है कि गिरफ्तारी जांच की आवश्यकता नहीं, बल्कि दबाव और डर की रणनीति बन चुकी है। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि धारा 41A CrPC के नोटिस गिरफ्तारी के बाद थमाए जा रहे हैं। यह उस कानूनी सुरक्षा का सीधा उल्लंघन है, जिसका उद्देश्य अनावश्यक गिरफ्तारी को रोकना है। कानून को प्रक्रिया के नाम पर औपचारिकता में बदल दिया गया है। साथ ही, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के परिवारों को आधी रात में उठाया जा रहा है। माता-पिता को घंटों तक थानों में बैठाया जा रहा है, बिना स्पष्ट जानकारी और बिना विधिक आधार के। यह कार्रवाई जांच नहीं, बल्कि मानसिक दबाव और भय पैदा करने का प्रयास प्रतीत होती है।  *हिमाचल सदन प्रकरण*  एआई समिट से संबंधित गिरफ्तारियों के बाद, आईवाईसी लीगल डिपार्टमेंट के पदाधिकारी, राष्ट्रीय समन्वयक तथा एक महिला पदाधिकारी हिमाचल सदन में विधिक बैठक कर रहे थे। तभी लगभग 25–30 दिल्ली पुलिस कर्मियों का दल अचानक ...

रोज़ा सिर्फ प्यास का नहीं, सब्र और नेकी का इम्तिहान है, डॉ शेख़

Image
रिपोर्ट-गुड्डू चौधरी  देश में अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ, करें मुसलमान वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के कुल हिंद सदर डॉ शेख ने कहा कि रोज़ा इस्लाम में फ़र्ज़ है,यह महीना रमजान पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए रहमत,मगफिरत, ओर निजात का पैग़ाम लेकर आता है,यही वह मुकद्दस महीना है,जिस में अल्लाह ताला ने, इंसानियत की रहनुमाई के लिए कुरान मजीद नाजिल किया,कुरान में इरशाद होता है, ए ईमान वालो,तुम पर रोजे फ़र्ज़ किए गए है, ताकि तुम परहेजगार बनो ,उलमा ए इकराम के मुताबिक,रमजान का असल मकसद इंसान के अंदर तक्वा यानी ,अल्लाह का डर ,ओर गुनाहों से बचने का जज्बा पैदा करना है,रोजा महज भूखा, प्यासा रहने का नाम नहीं है,बल्कि अपनी निगाह ,जुबान,हाथ,ओर दिल को हर बुराई से रोकने का नाम है रोजा, हदीस शरीफ में आता है , कि जब रमजान का महीना शुरू होता हैं,तौ जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते है,ओर जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं,ओर शैतानों को कैद कर दिया जाता है, शरीयत के हिसाब से हर बालिग,समझदार,ओर कुदरत रखने वाले मुसलमान पर रमजान के रोजे फ़र्ज़ है,जब की बीमार ,,मुसाफिर ,हमला ओर दूध पिलाने वाली औरत को ...

सिंगापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल-Temasek Holdings के साथ यूपी में निवेश पर अहम बातचीत

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर में सॉवरेन इन्वेस्टमेंट की संभावनाएं तलाशीं तेज़ मंजूरी, सिंगल विंडो सिस्टम और नीति पारदर्शिता ने सिंगापुर के निवेशकों को किया प्रभावित सिंगापुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Temasek Holdings के चेयरमैन Teo Chee Hean से मुलाकात कर राज्य में निवेश की नई संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सॉवरेन इन्वेस्टमेंट को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान यूपी के मजबूत पॉलिसी फ्रेमवर्क, निवेश-अनुकूल माहौल और फास्ट ट्रैक क्लीयरेंस सिस्टम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स के लिए सिंगल विंडो सिस्टम और त्वरित अनुमोदन प्रक्रिया को और सशक्त बनाया गया है, ताकि निवेशकों को हर स्तर पर सुविधा मिल सके। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, एसीएस वित्त दीपक कुमार, मुख्यमंत्री सचिव अमित सिं...

ब्रेकिंग न्यूज़ या ब्लैकमेलिंग? पत्रकारिता के बदलते मायने पर उठे गंभीर सवाल

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी लखनऊ। एक दौर था जब “ब्रेकिंग न्यूज़” का मतलब जनता के हित में किसी बड़े खुलासे से होता था-सच को उजागर करने का साहस, सत्ता से सवाल करने का हौसला। लेकिन आज मीडिया के कुछ हिस्सों ने इस शब्द की आत्मा को ही बदल दिया है। अब कई जगह “ब्रेकिंग न्यूज़” का अर्थ खबर नहीं, दबाव, सौदेबाज़ी और ब्लैकमेलिंग से जोड़कर देखा जाने लगा है। सूत्रों के अनुसार, कई तथाकथित पत्रकार सोशल मीडिया चैनलों, यूट्यूब और ऑनलाइन पोर्टलों के सहारे Press Council of India की निर्धारित आचार संहिता का खुला उल्लंघन करते हुए व्यक्तिगत लाभ के लिए खबरों का दुरुपयोग कर रहे हैं। किसी अधिकारी, व्यापारी या जनप्रतिनिधि के खिलाफ बिना प्रमाण के “ब्रेकिंग न्यूज़” चला देना, फिर बाद में उसे हटाने के बदले धन की मांग करना-यह प्रवृत्ति अब चिंता का कारण बन चुकी है। कानूनी दृष्टि से क्या कहता है प्रेस एक्ट भारतीय प्रेस परिषद अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (धारा 499 से 502) के तहत इस प्रकार की ब्लैकमेलिंग को अपराध माना गया है। Press Council Act की धारा 13(1) स्पष्ट करती है कि कोई भी पत्रकार या मीडिया संस्थान यदि स...

साम्राज्यवाद दुनिया की सबसे विनाशकारी और अमानवीय व्यवस्था और सोच

Image
  मुनेश त्यागी     बेहद खुशी की बात है कि दुनिया भर के प्रगतिशील, जनवादी और वामपंथी लेखक और कवि 21 फरवरी 1848 को 178 साल से "रेड बुक डे" यानी "इंकलाबी किताब दिवस" के रूप में मनाते आ रहे हैं। 21 फरवरी 1848 के दिन, कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने "कम्युनिस्ट घोषणापत्र" नाम की सबसे पहले क्रांतिकारी किताब लिखी थी। यह बेहद होंसला बढ़ाने वाली बात है कि आज 21 फरवरी 2026 को, जनवादी लेखक संघ द्वारा "साम्राज्यवाद विरोधी दिवस" के रूप में, पूरे देश में मनाया जा रहा है। लुटेरे पूंजीपतियों के अलावा पूरी दुनिया की जनता देख रही है कि आज पूंजीवाद, अपनी सबसे लुटेरे साम्राज्यवादी व्यवस्था और सच में, बदल गया है और वह पूरी दुनिया को बर्बादी और विनाश के कगार पर ले गया है। आज साम्राज्यवादी व्यवस्था पूरी दुनिया पर, उसके प्राकृतिक संसाधनों पर, अपना कब्जा करना चाहती है और वह दुनिया की सबसे युद्धोन्मादी, शोषक, आक्रमणकारी और प्रभुत्ववादी  व्यवस्था और सोच बन गई है।      आज से 110 साल पहले 1916 के बसंत में जूरिच में, महान क्रांतिकारी कोमरेड लेनिन ने "साम...

डेली-वीकली न्यजू पेपर एसोसिएशन रजि. के अनिल शर्मा फिर चुने गए अध्यक्ष

Image
संवाददाता दिल्ली। दिल्ली डेली-वीकली न्यजू पेपर एसोसिएशन रजि. की मिटिंग में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि अनिल कुमार शर्मा को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाया गया है और साथ ही कार्यकारिणी की भी घोषणा की गयी जो कि इस प्रकार से है। इस मीटिंग शामिल पत्रकार जो कि इस प्रकार हैंः अनिल कुमार शर्मा (अध्यक्ष), भूपेन्द्र सिंह लूथरा (उपाध्यक्ष), सुनील शर्मा  (उपाध्यक्ष), संदीप सिंह गोदरा (सलाहकार),  राहुल शर्मा (महासचिव), पवन कुमार शर्मा (सचिव) और सोनिया शर्मा (सचिव) नियुक्त किए गये हैं। बी.के अवस्थी नोएडा, राजीव मित्रा, गाजियाबाद से नवल शर्मा और आकाश शर्मा, मुरादनगर से अजुर्न कुमार, मोदी नगर से राकेश राजपूत, मेरठ से शिवकुमार और सुभाष वर्मा, सहारनपुर योगेश अग्रवाल, बरेली से सुरेश गंगवार, लखनऊ से देवेन्द्र सिंह यादव, हरीश श्रीवास्तव इत्यादि लोग इस मीटिंग में शामिल रहे। इनकी ईमानदारी और संघर्ष को देखते हुए जिस तरह से इन्होंने छोटे-मझोले समाचार पत्रों के लिए संघर्ष किया और उसका समाधान कराया। इसी को देखते हुए विशेष रूप से सभी पत्रकार और प्रकाशनों एवं संपाकदों ने एक आवाज में बोला ...

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा,ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, पीलीभीत ने आज गैस चौराहा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। यह पुतला फूंकने का कार्यक्रम कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा AI सबमिट कार्यक्रम में अपने कपड़े उतारकर देश को बदनाम करने के विरोध में किया गया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा, पीलीभीत के जिला अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह कार्य देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को बदनाम करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ती है और यह कार्य उसी का एक उदाहरण है। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की देश विरोधी नीतियों को उजागर करना है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम किया है और यह कार्य उसी का एक उदाहरण है। भारतीय जनता युवा मोर्चा, पीलीभीत कांग्रेस पार्टी की इन नीतियों का विरोध करता है और देश की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पुतले फूंकने में शामिल लोगों में नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान, जिला मंत्री युवा मोर्चा राहुल सक्सेना...

मलिहाबाद की पहचान पर खतरा-अवैध वृक्ष कटान के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  संपूर्ण समाधान दिवस पर सामाजिक न्याय महासभा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग लखनऊ। तहसील मलिहाबाद में शुक्रवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्र की विश्वप्रसिद्ध दशहरी आम पट्टी में हो रही लगातार अवैध वृक्ष कटान के विरोध में एक विस्तृत प्रार्थना-पत्र उपजिलाधिकारी महोदय को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि मलिहाबाद की पहचान उसकी ऐतिहासिक दशहरी आम पट्टी से है, जो न केवल किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है, बल्कि पर्यावरण संतुलन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है। इसके बावजूद क्षेत्र में आम के वृक्षों की अवैध कटान की घटनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। अधिवक्ताओं ने की कठोर कार्रवाई की मांग इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता मोहम्मद फुरक़ान खान साहब तथा प्रदेश महामंत्री एवं अधिवक्ता शारिक शमीम साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध कटान में शामिल दोषियों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि बिना वैध अनुमति या ट्रांजिट पास के वृक्षों की कटान करना दंड...

क्रांतिकारी किताबों से ही बनेगी एक बेहतर दुनिया

Image
 मुनेश त्यागी हम मेहनतकश जग वालों से  जब अपना हिस्सा मांगेंगे,  एक खेत नहीं एक देश नहीं  हम सारी दुनिया मांगेंगे।      21 फरवरी 1848 को पूरी दुनिया में कार्ल मार्क्स और एंगेल्स द्वारा लिखी गई दुनिया की पहली सबसे क्रांतिकारी किताब "कम्युनिस्ट घोषणपत्र" नाम की किताब के रूप में "लाल किताब दिवस" रूप में मनाया जाता है। इस दुनिया में सदियों से किताबों का बहुत ऊंचा स्थान रहा है। इसे बेहतर से बेहतरीन बनाने में क्रांतिकारी किताबों का सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त है। अगर इस दुनिया में क्रांतिकारी किताबें नहीं होतीं तो इस दुनिया से कभी भी शोषण, जुल्म, अन्याय, भेदभाव और गैरबराबरी समाप्त करके देश और दुनिया के बड़े हिस्से में समता, समानता, बराबरी, न्याय, भाईचारे, जनवाद, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता का समाज कभी भी कायम नहीं किया जा सकता था। इस दुनिया की सबसे पहली क्रांतिकारी किताब "कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो" यानी "साम्यवादियों का घोषणापत्र" को 21 फरवरी 1848 को दुनिया के सबसे पहले क्रांतिकारी"कार्ल मार्क्स और फ्रेड्रिक एंगेल्स" ने लिखा था। इसके बाद दु...