Posts

Showing posts from November, 2025

पत्रकार को उठाकर ले जाने वाले रिकवरी गुंडो के खिलाफ अंकुर विहार पुलिस ने नहीं की अभी तक कोई कार्यवाही

दिल्ली एनसीआर,लोनी ,गाज़ियाबाद में अक्सर लोग दो पहिया वाहन किस्तों पर निकलवा लेते हैं।लोन देने वाली कम्पनी की गुंडा गर्दी एक बार फिर देखने को मिली है। दैनिक शाह टाइम्स के पत्रकार इस्लाम खान मोटरसाइकिल से अपने कार्यालय आईटीओ दिल्ली जा रहे थे।जब वह खजूरी पुस्ता रोड पर थाना अंकुर विहार के निकट जा रहे थे। एक कार में बैठे कुछ लोगों ने रुकने का इशारा करके साइड में चलने को कहा। जब पत्रकार वहां रुका तो कार में बैठे लोगों ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और टीला मोड़ रोड पर महाकाल पार्किंग में ले गये। पत्रकार की मोटरसाइकिल यह कहकर छीन ली कि तुमने किस्त नहीं भरी है। जबकि तीस किस्तों में से छब्बीस किस्त भर दी हैं केवल चार किस्त किसी कारण से नहीं भर पाये थे। गुंडा गर्दी के बल पर बाईक व पत्रकार को जबरदस्ती उठाकर ले जाने तथा जबरदस्ती वीडियो यह कहकर बनवायी कि जैसा वह बताएं वैसा पत्रकार बोले और उनसे जैसा चाहा उन्होंने बुलवाया। और एक कागज पर दस्तखत करवाये कि वह बाईक अपनी मर्जी से छोड़ कर जा रहा है। जबकि कोई भी गाड़ी अपनी मर्जी से क्यों छोड़ कर जायेगा। और फिर यह वाईक तो पत्रकार के नाम भी नहीं है तो पत्रक...

अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

Image
खबर मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र अंतर्गत भूनी टोल प्लाजा के निकट की है  जहां पर एक अज्ञात वाहन ने एक  मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।मरने वाला 48 वर्षीय संजय पुत्र ताराचंद कस्बा ऊन जिला शामली का रहने वाला था और जो प्रातः 4:00 बजे अपनी ड्यूटी के लिए ऊन कस्बे से पहासू खुर्जा जा रहा था जैसे ही वह भूनी टोल प्लाजा से आगे पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूके08-   08862 को टक्कर मार दी और टक्कर इतनी भयानक थी कि संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद सरधना थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर के आई और मृतक के परिवार को सूचना दी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है परिवार में पत्नी के अलावा दो लड़के में एक लड़की है मृतक अपने किसी परिचित को देखने के लिए अपने घर ऊन  जनपद शामली में आया था तथा आज प्रातः4:00 बजे वहां से ड्यूटी के लिए निकला था तकरीबन 6:00 बजे के आसपास यह हादसा हुआ । मृतक संजय खुर्जा के पहासू ब्लाक के किसी गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर त...

पक्षीय सत्यापन पर सवाल उठते थे। किस-किस को प्रभावित करेगा?

Image
यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला — अब Aadhaar Card नहीं चलेगा जन्म ­तिथि प्रमाण के रूप में रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  लखनऊ / 28 नवम्बर 2025 — उत्तर प्रदेश सरकार (यूपी सरकार) ने बड़ा फैसला लिया है। अब आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र (Date of Birth Certificate) या जन्मतिथि (DOB) के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।  क्या बदला है? राज्य के नियोजन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी किया है कि आधार कार्ड को सरकारी कामकाज, भर्ती, सेवाओं, पहचान व अन्य सभी प्रक्रियाओं में DOB का प्रमाण न माना जाए।  कारण — आधार कार्ड में दर्ज जन्म-तिथि को कोई प्रमाणित जन्म प्रमाण पत्र (जैसे अस्पताल/नगर निकाय द्वारा जारी Birth Certificate) या स्कूल/रिकॉर्ड डॉक्स से वेरिफाई नहीं किया जाता। इसलिए आधार को “DOB प्रमाण” नहीं माना जा सकता।   क्यों किया गया ये फैसला? सरकार का कहना है कि अक्सर आधार कार्ड को ही उम्र या जन्मतिथि साबित करने के लिए भेजा जाता था, जबकि आधार बनाते समय जन्मतिथि की जानकारी व्यक्ति द्वारा ही दी जाती है — न कि किसी प्रमाणित रिकॉर्ड से। इससे DOB ...

संविधान दिवस पर सरधना पालिका में शपथ ग्रहण कार्यक्रम, लाइब्रेरी में स्थापित हुई संविधान की मूल प्रस्तावना

Image
संविधान दिवस के अवसर पर सरधना पालिका में एक सम्मानजनक एवं जागरूकता-केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर (बाबा साहब) के महान योगदान को स्मरण करने के साथ हुई। पालिका परिसर में उपस्थित कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को संविधान की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की एकता, समानता, न्याय और बंधुत्व को सर्वोच्च स्थान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान की मूल प्रस्तावना की एक विशेष कॉपी सरधना पालिका की लाइब्रेरी में स्थापित की गई, ताकि नागरिक और विद्यार्थी इसे पढ़कर संविधान के आदर्शों से प्रेरित हो सकें। ईओ दीपिका शुक्ला ने कार्यक्रम को लेकर कहा— “संविधान दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाने का अवसर है। नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लाइब्रेरी में मूल प्रस्तावना की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है। पालिका प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि आम नागरिक संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों को समझें और पालन करें।” पू...

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।एएलएस एम्बुलेंस ईएमटी का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न, श्रेष्ठ कर्मियों को किया गया सम्मानित

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मरीजों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही निःशुल्क एएलएस एंबुलेंस सेवा का संचालन मेडकेयर 365 प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा विगत चार वर्षों से सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था की ओर से एएलएस एंबुलेंस सेवा के कार्यरत ईएमटी कर्मचारियों के लिए चार दिवसीय विशेष  यह प्रशिक्षण शिविर 19 नवंबर से 22 नवंबर तक जिला अस्पताल, बरेली में आयोजित हुआ। समापन कार्यक्रम सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसीएमओ डॉ. पवन कपाही तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद ने संयुक्त रूप से की। प्रशिक्षण के दौरान मेडकेयर के प्रशिक्षक विकास पांडे ने ईएमटी कर्मचारियों को मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने से संबंधित आधुनिक तकनीक और आवश्यक प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी। समापन समारोह में बेहतर कार्य करने वाले ईएमटी को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह और एसीएमओ डॉ. पवन कपाही द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित...

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सहायक कोषाधिकारी मोहम्मद नसीम के सेवानिवृत होने पर अग्रिम बधाई दी*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन व प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से आज दिनांक 23,11,2025 को विकास खण्ड मरौरी के सभागार में जिलाध्यक्ष हसमुद्दीन खां,जिला मंत्री सुधीर कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ,कोषाध्यक्ष राजवीर सिह,  रूपलाल ,संजय प्रकाश सक्सेना के  नेतृत्व में आज वरिष्ठ कोषाधिकारी  एस0 के0 यादव का स्वागत किया गया एवं सहायक कोषाधिकारी  मोहम्मद नसीम के सेवानिवृत होने पर अग्रिम बधाई दी गई जिसमें  हसबुद्दीन खान साहब ने सेवा निर्वक्त कर्मचारी एवं अधिकारियों की समस्याओं से अवगत कराया विदाई समारोह में हाशिम नाज द्वारा अपने सारी अंदाज में वरिष्ठ कोषाधिकारी एस0 के0 यादव एवं सहायक कोषाधिकारी मोहम्मद नसीम का शायरी अंदाज में स्वागत अभिनंदन किया जिसमें सेवा निवृत्त विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया साथ ही पंचायत राज विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अनेकों पदाधिकारी द्वारा व...

बिजली बिल राहत योजना 2025 : उपभोक्ताओं को मिलेगी ऐतिहासिक राहतएकमुश्त भुगतान पर 100% सरचार्ज माफी व 25% तक मूलधन में छूट।

Image
सरधना। प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही बिजली बिल राहत योजना 2025 को लेकर शनिवार को सरधना में पूर्व चेयरमैन निज़ाम अंसारी के आवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित उपभोक्ताओं को योजना के विभिन्न प्रावधानों और लाभों की विस्तृत जानकारी दी। योजना का उद्देश्य प्रदेश के घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों के दबाव से राहत देना और विद्युत वितरण व्यवस्था को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। एकमुश्त भुगतान पर 100% सरचार्ज माफी व 25% तक छूट अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत नेवरपेड और लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की गई है। यदि उपभोक्ता अपना बकाया एकमुश्त जमा करते हैं, तो उन्हें— 100% सरचार्ज माफी, तथा मूलधन पर अधिकतम 25% छूट मिलेगी। यह निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। तीन चरणों में मिलेगी छूट योजना को तीन चरणों में लागू किया गया है— पहला चरण (1–31 दिसंबर 2025): 25% छूट दूसरा चरण (1–31 जनवरी 2026): 20% छूट तीसरा चरण (1–28 फरवरी 2026): 15% छूट अधिकारियों ने बताया कि जो उ...

कांग्रेस छोड़करआजाद समाज पार्टी में हुए शामिल

Image
आज दिनाँक 21/1/25 को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यालय सरधना (मेरठ) पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसने आजाद समाज पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी छोड कर आजाद समाज पार्टी का दामन थामा। अरशद खान, साजिद, यूनुस मलिक, आमिर बाबर, बब्बू शकील, अबरार, इजहार खाँ आदि लोगो ने आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बन्टी कुरैशी उर्फ शाहरुख वरिष्ठ नेता विधान सभा अध्यक्ष रामकिशोर नगर अध्यक्ष सरधना - विपिन कुमार एडवोकेट पुत्र सोहनवीर सिंह वरिष्ठ अधिकारी जफर खान कुलंजन विधानसभा उपाध्यक्ष युनुस - पार्टी कार्यकर्ता ASP फरहान अंसारी कार्यकर्ता ASP सैय्यद अमीर अली कार्यकर्ता ASP मौजूद रहे।

गुंजन सक्सेना बनीं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई महिला नगर अध्यक्ष व चांदनी गुप्ता महामंत्री*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, ने पूरनपुर में संगठन को मजबूती देते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। पूरनपुर की जानी-मानी और तेज-तर्रार सामाजिक कार्यकर्ता एवं ऑप्टिकल व्यवसायी गुंजन सक्सेना को संगठन का नया महिला नगर अध्यक्ष व चाँदनी गुप्ता को महामंत्री नियुक्त किया है। यह घोषणा संगठन के नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के  अनुरोध पर महिला जिला अध्यक्ष कंचन सक्सेना की संस्तुति पर ज़िला अध्यक्ष एम ए जिलानी ने इस नियुक्ति को अंतिम रूप देते हुए गुंजन सक्सेना के नाम पर मुहर लगाई।  प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सपना यादव ने विश्वास जताया कि गुंजन सक्सेना के नेतृत्व में पूरनपुर की महिला व्यापारियों को एक नई दिशा और मजबूत आवाज प्रदान होगी  नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा, "गुंजन सक्सेना पूरनपुर में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पूरनपुर की नगर कार्यकारिणी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।  हमें पूरा भरोसा है कि वह महिला व्यापारियों के सामने आने वाली चुनौतियों को बखूबी समझ...

लिटिल एंजेल्स स्कूल मे फुटबॉल टर्फ ग्राउंड का हुआ शुभारंभ

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, ने पूरनपुर में संगठन को मजबूती देते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। पूरनपुर की जानी-मानी और तेज-तर्रार सामाजिक कार्यकर्ता एवं ऑप्टिकल व्यवसायी गुंजन सक्सेना को संगठन का नया महिला नगर अध्यक्ष व चाँदनी गुप्ता को महामंत्री नियुक्त किया है। यह घोषणा संगठन के नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के  अनुरोध पर महिला जिला अध्यक्ष कंचन सक्सेना की संस्तुति पर ज़िला अध्यक्ष एम ए जिलानी ने इस नियुक्ति को अंतिम रूप देते हुए गुंजन सक्सेना के नाम पर मुहर लगाई।  प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सपना यादव ने विश्वास जताया कि गुंजन सक्सेना के नेतृत्व में पूरनपुर की महिला व्यापारियों को एक नई दिशा और मजबूत आवाज प्रदान होगी  नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा, "गुंजन सक्सेना पूरनपुर में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पूरनपुर की नगर कार्यकारिणी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।  हमें पूरा भरोसा है कि वह महिला व्यापारियों के सामने आने वाली चुनौतियों को बखूबी समझेंगी और उनके समाधान के ल...

लिटिल एंजेल्स स्कूल मे फुटबॉल टर्फ ग्राउंड का हुआ शुभारंभ*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  लिटिल एंजेल्स स्कूल में टेरेस पर बने हुए फुटबॉल टर्फ ग्राउंड का आज उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन सी पाठक, कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेड मिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा आदि नें रिबन काटकर  किया । इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने फुटबॉल खिलाड़ियों द्वारा एक फाइव ए साइड दोस्ताना मैच खेला गया, उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने कहा की यह टर्फ ग्राउंड बनाने की बहुत समय से योजना बन रही थी जो अब जाकर पूरा हुआ और आज इसका उद्घाटन करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है, इस टर्फ ग्राउंड पर फुटबॉल के साथ-साथ तमाम खेलों की गतिविधियां हो सकतीं है ।
धरती पुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी’ की जयंती पर फल वितरण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि सरधना। आज समाजवादी आंदोलन के प्रणेता, धरती पुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी’ की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों को फल वितरण कर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। सभी मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर नेता जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में नेता जी के संघर्षशील जीवन, किसानों–मजदूरों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, उनकी सहज-सरल कार्यशैली, और सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु किए गए उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव जी का सम्पूर्ण जीवन समाज के कमजोर वर्गों, युवाओं, शिक्षकों, तथा आम गरीब जनता की आवाज उठाने में बीता। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि नेता जी के आदर्शों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उनकी नीतियाँ आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्र...
धरती पुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी’ की जयंती पर फल वितरण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि सरधना। आज समाजवादी आंदोलन के प्रणेता, धरती पुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी’ की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों को फल वितरण कर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। सभी मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर नेता जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में नेता जी के संघर्षशील जीवन, किसानों–मजदूरों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, उनकी सहज-सरल कार्यशैली, और सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु किए गए उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव जी का सम्पूर्ण जीवन समाज के कमजोर वर्गों, युवाओं, शिक्षकों, तथा आम गरीब जनता की आवाज उठाने में बीता। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि नेता जी के आदर्शों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उनकी नीतियाँ आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्र...

एसबीआई बहेड़ी ने आयोजित किया किसान सम्मान समारोह और कनेक्ट कार्यक्रम

Image
Report By: Anita Devi  भारतीय स्टेट बैंक बहेड़ी शाखा द्वारा आज ग्राम पंचायत हरहरपुर डूंडा शुमाली में ग्राहक संपर्क एवं किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक द्वारा किसानों की उन्नति हेतु चलाई जा रही विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, किसान समृद्धि ऋण, स्वर्ण आभूषण ऋण एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड आधारित ऋण, आदि के बारे में बताया गया एवं विभिन्न जमा सुविधाओं जैसे बचत खाता, सावधि जमा खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित जनसमूह को आजकल बढ़ रहे साइबर क्राइम धोखाधड़ी आदि से बचाव हेतु भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने भारतीय स्टेट बैंक की उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान किए जाने की अपनी कटिबद्धता से अवगत कराया और बेहतर बैंकिंग सेवाओं हेतु स्थानीय ग्राहकों के सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर फील्ड ऑफिसर शिवम वैश्य, सोनू शर्मा, मोहम्मद शाह, हाजी परवेज, इकबाल सिंह, ...

शाहवेज़ अंसारी ने लगाया कैंप, गणना प्रपत्र भरवाए, BLO को सौंपे – लगातार जागरूकता अभियान जारी

Image
 एस ए बेताब  सरधना (मेरठ)स्थानीय स्तर पर मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समाज सेवी शाहवेज़ अंसारी लगातार कैंप लगा रहे हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को जानकारी दे रहे हैं। उनके इस जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को समय पर गणना प्रपत्र भरवाना और सही प्रक्रिया से जोड़ना है। कैंप के दौरान उन्होंने लोगों के गणना प्रपत्र भरवाए और भरे हुए सभी फॉर्म बीएलओ (BLO) को सौंपे। उन्होंने बताया कि जिन बहनों के ससुराल में S.I.R फॉर्म नहीं आया है, वे मायके में आए फॉर्म को भरकर जमा कर दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एड्रेस को लेकर कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि फॉर्म आधार कार्ड के आधार पर भरा जा रहा है और आधार कार्ड एड्रेस प्रूफ नहीं माना जाता। इसलिए समय पर फॉर्म भरना बेहद जरूरी है। साथ ही शाहवेज़ अंसारी ने लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र भरने या जमा करने के लिए किसी भी व्यक्ति को OTP या कोई भी निजी जानकारी बिल्कुल न दें। उन्होंने बताया कि एन्यूमरेशन फॉर्म केवल अपने BLO के माध्यम से या भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक व...

जिला जजी में बने पिंक टॉयलेट का पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने किया लोकार्पण*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। शुक्रवार को जिला जजी परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिला जज रविन्द्र कुमार व कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। जजी परिसर में बनाए गए पिक टॉयलेट के लोकार्पण के अवसर पर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने कहा कि न्यायालय परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिक टॉयलेट से महिला वादकारी और महिला अधिवक्ताओं को टॉयलेट प्रयोग के लिए दिक्कत न हो इसलिए इसका निर्माण किया गया है। पिंक टॉयलेट बनने से महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार, अपर जिला जज श्वेता दीक्षित, स्पेशल  अनु सक्सेना, अपर सिविल जज प्रियंका मौर्या, सिविल जज सौम्या भारद्वाज, अपर जिला जज आतिफ शमीम, सिविल जज आनंद कुमार, अपर सिविल जज तरुण कुमार, संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

संघर्ष से सिद्धि तक: डॉ. प्रियंका सौरभ की प्रेरक यात्राडॉ. प्रियंका सौरभ का संघर्ष: मौन में लिखी गई कहानी

Image
(अब तक दस पुस्तकों का लेखन, स्नातक की पढ़ाई के दौरान विवाह, सीमित संसाधन, गाँव की पृष्ठभूमि और सामाजिक अपेक्षाओं के बीच प्रियंका ने हार नहीं मानी। माँ बनीं, गृहिणी बनीं, लेकिन कलम नहीं छोड़ी। पढ़ाई जारी रखी — डबल एम.ए., एम.फिल और अब पीएच.डी। पाँचवीं बार सरकारी नौकरी प्राप्त की और हरियाणा शिक्षा विभाग में प्रवक्ता बनीं। घर, बच्चों, स्कूल और समाज के बीच लेखन को जिया, रातों की नींद और सामाजिक चुप्पियों को पन्नों पर उतारा। उनका संघर्ष शोर नहीं करता, लेकिन हर शब्द में एक संघर्षशील स्त्री की अनकही शक्ति बोलती है।)  हर युग में कुछ आवाज़ें होती हैं जो भाषण नहीं देतीं, आंदोलन नहीं चलातीं, बस चुपचाप लिखती हैं — और फिर भी इतिहास को मोड़ देती हैं। प्रियंका सौरभ ऐसी ही एक सृजनशील शक्ति हैं, जिन्होंने न पगड़ी पहनी, न पताका उठाई — लेकिन उनकी कलम ने वो कर दिखाया, जो कई क्रांतियाँ भी न कर सकीं। हरियाणा के हिसार ज़िले के आर्य नगर गाँव से शुरू हुआ प्रियंका का सफर आज वैश्विक मंच तक गूंज रहा है। स्नातक के समय ही विवाह हो गया, पर जीवन की रफ्तार रुकी नहीं। राजनीति विज्ञान में डबल ...

यातायात माह नवम्बर 2025 मे वाहनों पर रिफलेक्टर लगाकर, वाहन चालकों,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *यातायात माह नवम्बर 2025* के अंतर्गत जनपद पीलीभीत में यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में आज दिनांक 19 नवंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी यातायात  विधिभूषण मौर्य, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी वीरेन्द्र सिहं द्वारा प्रभारी यातायात व यातायात कर्मियों के साथ मिलकर गन्ना परिवहन करने वाले ट्रकों/ ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों को मानक के अनुरूप गन्ना को वाहन में भरकर परिवहन करने, वाहन के सभी निर्धारित दस्तावेज रखने, ओवरहाइट न चलने, सीट बेल्ट बांधकर गन्ना लेकर चलने व गन्ने के पीछे रिफ्लेक्टरयुक्त लाल कपडे़ के प्रयोग करने के सुझाव दिए गए। इसके अतिरिक्त *ओवरहाइट चलने वाले 32 वाहनों के चालान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 70 चालान करते हुए 88,500/- रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया व 16 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी।*

चुनाव आयोग चोर या सीनाज़ोर-गौतम राणे सागर बहुजन मुक्ति पार्टी प्रभारी उत्तर प्रदेश

Image
       लोकतंत्र की हत्या हो रही है चहुंओर एक ही गूंज कि चुनाव आयोग चोर है। प्रश्न उठता है कि विपक्ष ने क्या दिल से स्वीकार किया कि चुनाव आयोग वाकई में बेईमान है यदि हां तो उसके द्वारा अपनाई गई पक्षपाती चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने की जरूरत क्या थी? उसके बुने गए जाल में फंसना और आयोग को बेईमान कहना दोनों में कहीं सामंजस्य दिखता है क्या? चोर तब तक छिप कर चोरी कर करता है जब तक उसे भ्रम हो कि उसकी चोरी की करतूत लोगों के संज्ञान में नही है। यदि आपने चोर को दौड़ाया और वह अपने बचाव में छिप गया है तो यक़ीन माने उसके छिपने की वज़ह ख़ुद को बचाने से अधिक आप पर हमला करने की है। जिसे हम सीनाज़ोरी कहते हैं।              ज्ञानेश गुप्ता जिसने चुनाव आयोग की कुर्सी का अपहरण कर आरूढ़ है जब वह यह कहता है कि मतदाता पहचान पत्र में जिनके पते जीरो लिखे गए वह भारत के ऐसे निरीह लोग हैं जिन्हें अपने सिर के ऊपर छत नसीब नही है। वह हम जैसे खुशनसीब नही है। चुनाव आयोग उन्हें भी भाग लेने का समान अवसर दे रहा है। तब भी विपक्ष की सोच और रणनीति क्या पक्ष...

हुंडई कार केयर क्लिनिक कैंप का हुआ शुभारंभ

Image
हुंडई कार केयर क्लिनिक कैंप का हुआ शुभारंभ भारत की सबसे लोकप्रिय कार कंपनी हुंडई ने भारत में अपने सभी हुंडई के अधिकृत डीलरशिप पे हुंडई कार केयर क्लिनिक कैंप का आगाज किया हरिद्वार मे डी पी एम हुंडई ने अपनी डीलरशिप पे अपने ग्राहक से रिबन कटवाकर उद्घाटन किया  हुंडई कंपनी ने कैंप के माध्यम से अपने ग्राहकों को काफी ऑफर दीये है जैसे सर्विस की लेबर पर छूट , इसके अलावा और काफ़ी छूट दी गई है कंपनी के डिस्काउंट ऑफर देखकर ग्राहक काफी खुश हैं डी पी एम हुंडई के मालिक हरीश सूरी ने कैंप शुरू होने पे शुभकामनाएं दीl

खबर नहीं, सौदा है।

Image
सच बेच दिया—मोल लगा कर, कलम टाँग दी दीवारों पर। अख़बारों की जेबें भारी, जनता लुटी बाज़ारों पर। “स्वतंत्र” शब्द अब खोखला-सा, सत्ता की थाली में परोसा। जो बोले, उस पर मुकदमे, जो चुप—वही सबसे रोशनपोशा। रील बना दो—मुद्दा निपटा, खबर जली—पर स्क्रीन चमका। पत्रकार भूखा घूम रहा है, एंकर का महल नया दमका। भइया, ये कैसी काली घड़ी? धन का डेढ़िया सत्य झड़ी। 16 नवंबर सिर्फ़ कहे— “काग़ज़ की आज़ादी पड़ी पड़ी।” जब कलम डर कर घर में बंद, तो लोकतंत्र हुआ पथभ्रष्ट। कड़वा सच यही लिखा जाए— सत्ता मोटी—जनता कंगाल, और प्रेस बनी जब से दलाल। - डॉ प्रियंका सौरभ -

11 वां श्रीमती नीलम हिन्दुस्तानी स्मृति समारोह 16.11.2025प्रातः 10 बजे शुभ महल नैनीताल रोड मंडनपुर बहेड़ी में आयोजित

Image
   Report By:Anita Devi  बहेड़ी (बरेली )11 वां श्रीमती नीलम हिन्दुस्तानी स्मृति समारोह 16.11.2025 प्रातः 10 बजे शुभ महल नैनीताल रोड मंडनपुर बहेड़ी में बाबा रामधुन संचालक स्वामी जगतार सिंह आश्रम किच्छा , संयोजक दर्शन सिंह हिन्दुस्तानी, अध्यक्षा इंद्रा प्रकाश टाम्टा परमजीत सिंह, विजय अरोरा ने श्रीमती नीलम हिन्दुस्तानी के चित्र के सम्मुख ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्रंद्धाजलि अर्पित की कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रतियोगिता से हुआ उसके पश्चात कुर्सी दौड़, रस्साकसी , खो- खो एवं मनोरंजक खेल बाल क्लैकट प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ । जिसके परिणाम कुर्सी दौड़ में खो खो प्रतियोगिता फाइनल में नेशनल पब्लिक स्कूल प्रथम एवं शालिग्राम सरस्वती विद्या मंदिर बिलैया की टीम द्वितीय रही रक्षाकसी प्रतियोगिता में ओमेगा पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम एवं शालिग्राम सरस्वती विद्या मंदिर बिलैया की टीम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया मनोरंजन प्रतियोगिताओं बाल कलेक्ट में शालिग्राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिलैया की मृत्यु प्रथम शिखा ओमेगा पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं ज्योति...

धर्मनिरपेक्ष भारत में आस्था पर पहरा: क्या धर्मांतरण विरोधी कानून आवश्यक हैं?भारत में धर्मांतरण विरोधी कानून: धार्मिक स्वतंत्रता और धर्मनिरपेक्षता की संवैधानिक चुनौती

Image
भारत में धर्मांतरण विरोधी कानूनों को सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के नाम पर लागू किया गया है, परंतु इनका वास्तविक प्रभाव नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर नियंत्रण के रूप में उभर रहा है। ये कानून न केवल धर्म परिवर्तन को प्रशासनिक अनुमति से जोड़ते हैं बल्कि अंतर्धार्मिक विवाहों और अल्पसंख्यक समुदायों पर भी प्रतिकूल असर डालते हैं। संविधान के अनुच्छेद 25 द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता की भावना इन कानूनों से आहत होती है। लोकतांत्रिक भारत के लिए आवश्यक है कि राज्य नागरिक की आस्था का संरक्षक बने, नियंत्रक नहीं। आस्था पर पहरा नहीं, सम्मान होना चाहिए।   - डॉ सत्यवान सौरभ भारत एक बहुधार्मिक, बहुसांस्कृतिक और विविधताओं से भरा हुआ देश है, जिसकी पहचान उसकी धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक स्वतंत्रता में निहित है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 से 28 तक नागरिकों को अपने धर्म को मानने, प्रचार करने और उसका पालन करने का मौलिक अधिकार प्रदान किया गया है। परंतु हाल के वर्षों में देश के अनेक राज्यों में बनाए गए “धर्मांतरण विरोधी कानून” ने इस संवैधानिक गारंटी को गंभीर प्रश्नों के घेरे में खड़ा कर ...