पत्रकार को उठाकर ले जाने वाले रिकवरी गुंडो के खिलाफ अंकुर विहार पुलिस ने नहीं की अभी तक कोई कार्यवाही
दिल्ली एनसीआर,लोनी ,गाज़ियाबाद में अक्सर लोग दो पहिया वाहन किस्तों पर निकलवा लेते हैं।लोन देने वाली कम्पनी की गुंडा गर्दी एक बार फिर देखने को मिली है। दैनिक शाह टाइम्स के पत्रकार इस्लाम खान मोटरसाइकिल से अपने कार्यालय आईटीओ दिल्ली जा रहे थे।जब वह खजूरी पुस्ता रोड पर थाना अंकुर विहार के निकट जा रहे थे। एक कार में बैठे कुछ लोगों ने रुकने का इशारा करके साइड में चलने को कहा। जब पत्रकार वहां रुका तो कार में बैठे लोगों ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और टीला मोड़ रोड पर महाकाल पार्किंग में ले गये। पत्रकार की मोटरसाइकिल यह कहकर छीन ली कि तुमने किस्त नहीं भरी है। जबकि तीस किस्तों में से छब्बीस किस्त भर दी हैं केवल चार किस्त किसी कारण से नहीं भर पाये थे। गुंडा गर्दी के बल पर बाईक व पत्रकार को जबरदस्ती उठाकर ले जाने तथा जबरदस्ती वीडियो यह कहकर बनवायी कि जैसा वह बताएं वैसा पत्रकार बोले और उनसे जैसा चाहा उन्होंने बुलवाया। और एक कागज पर दस्तखत करवाये कि वह बाईक अपनी मर्जी से छोड़ कर जा रहा है। जबकि कोई भी गाड़ी अपनी मर्जी से क्यों छोड़ कर जायेगा। और फिर यह वाईक तो पत्रकार के नाम भी नहीं है तो पत्रकार को ले जाने का मामला कैसे बना।इस संबंध में थाना अंकुर विहार व एसीपी अंकुर विहार को लिखित शिकायत देने के बावजूद अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है उक्त घटाना की शिकायत 12 अक्टूबर को करने के बावजूद अभी तक कार्यवाही न होना पुलिस शिथिलता को दर्शाता है।
Comments
Post a Comment