Posts

Showing posts from September, 2025

सरधना में देवी मंदिर चौराहे की पुलिया का निर्माण कार्य प्रारम्भ।

Image
सरधना। नगर पालिका द्वारा देवी मंदिर चौराहे स्थित पुलिया के उच्चीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। लंबे समय से पुलिया नीचे बैठ जाने के कारण बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। बारिश का पानी सड़कों और गलियों में भरने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए पुलिया को ऊँचा करने का निर्णय लिया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद न केवल जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों व राहगीरों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। नगर पालिका के अध्यक्ष सबीला बेगम ई ओ दीपिका शुक्ला का कहना है कि शीघ्र ही पुलिया का काम पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने इस कार्य के लिए पालिका अध्यक्ष व ई ओ. का आभार जताया है।

स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के तहत जनहित एव स्वस्थ सेवा समिति द्वारा महिलाओं की बड़ी बैठक आयोजित

Image
सरधना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार योजना” के अंतर्गत शनिवार को जनहित एव स्वस्थ सेवा समिति सरधना में एक विशाल महिला बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विशेष रूप से अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। बैठक का शुभारम्भ नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती सबीला अंसारी ने किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं का स्वास्थ्य सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए महत्वपूर्ण है। एक स्वस्थ महिला ही अपने परिवार को मजबूत और सशक्त बना सकती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रम विभाग से श्री शशिकांत पांडे एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी श्री संदीप गौतम मौजूद रहे। साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी शाहवेज़ अंसारी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के स्वास्थ्य एवं उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ समाज की प्रत्येक पात्र महिला तक पहुँचना चाहिए। इस बड़े आयोजन का संचालन जनहित एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष मिर्ज़ा इस्माइल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उ...

हिन्दू–मुस्लिम एकता की मिसाल बनी दौराला की रामलीला

Image
दौराला कस्बे में गन्ना समिति अध्यक्ष भोलू सदस्य हाजी परवेज़ व रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीरामलीला मंचन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुस्लिम समाज के लोगों ने कर हिन्दू–मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल पेश की। रामलीला के मंच का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी शाहवेज़ अंसारी व सय्यद रिहानुद्दीन फलावदा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उद्घाटन अवसर पर शाहवेज़ अंसारी ने कहा – “सात संदूक़ों में भर कर दफ़्न कर दो नफ़रतें, आज इंसाँ को मोहब्बत की ज़रूरत है।” उन्होंने कहा कि आज जब समाज में नफ़रत फैलाने वाली ताक़तें सक्रिय हैं, ऐसे समय में ज़रूरी है कि हिन्दू–मुस्लिम मिलकर मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दें। रामलीला मंचन हमें अच्छाई के मार्ग पर चलने और समाज में एकता व सद्भावना बनाए रखने की सीख देता है। सय्यद रिहानुद्दीन फलावदा ने अपने संबोधन में कहा कि रामायण का सबसे बड़ा संदेश यही है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली हो, अंततः जीत हमेशा अच्छाई की होती है। रामलीला मंचन हमें अच्छाई के मार्ग पर चलने और समाज में ...

सड़क पर कफ़न बुनती सफ़ेद लाइट“सड़क हादसों की अनकही कहानी – सफ़ेद हेडलाइट्स का सच”

Image
रात में तेज़ सफ़ेद हेडलाइट्स सिर्फ़ आँखों को नहीं, बल्कि जीवन को भी चौंधिया देती हैं। हर साल हजारों लोग इसके कारण हादसों में मरते हैं। यह केवल व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे परिवारों की टूटी ज़िंदगी है। समाधान आसान है – पीली हेडलाइट लगाएँ, तेज़ सफ़ेद लाइट से बचें, सरकार नियम बनाए और आम लोग जागरूक हों। जनजन गुप्ता अभियान का संदेश साफ़ है: “सफ़ेद चमक नहीं, पीली दोस्ती चाहिए!” सड़कें सुरक्षित हों, परिवार बचें और रात का सफ़र डर-मुक्त बने। - डॉ सत्यवान सौरभ रात का सफ़र हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। अंधेरा, धुंध, बारिश – ये सभी कारक सड़क पर जोखिम बढ़ाते हैं। लेकिन आज एक नया और अनदेखा खतरा हमारी सड़कों पर फैल रहा है – वाहनों की तेज़ सफ़ेद हेडलाइट्स। यह चमक केवल आँखों को चुभती नहीं, बल्कि कई बार सड़क हादसों का कारण बनती है। भारत में हर साल लगभग डेढ़ लाख लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं और लाखों लोग घायल होते हैं। इनमें से बड़ी संख्या रात के समय होती है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि इन हादसों में सफ़ेद हेडलाइट्स की तेज़ चमक की बड़ी भूमिका होती है। यह केवल तकनीकी समस्या...

“संघ और स्त्रियाँ: सेविका समिति से शताब्दी तक की यात्रा”

Image
सितंबर 2025 में आयोजित व्याख्यानमाला के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी समाज और राष्ट्र निर्माण में पहले से कहीं अधिक आवश्यक है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि स्त्री-शक्ति केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में भी उसकी बराबरी की भूमिका होनी चाहिए। भागवत ने कहा कि "मातृशक्ति के बिना राष्ट्र अधूरा है।" उन्होंने इस पर ज़ोर दिया कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदा पूजनीय और निर्णायक स्थान दिया गया है, इसलिए संघ परिवार की शाखाओं और गतिविधियों में महिलाओं का सक्रिय योगदान भविष्य की दिशा तय करेगा। -- डॉ प्रियंका सौरभ भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक महत्त्वपूर्ण संगठन के रूप में स्थापित है। 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित यह संस्था मूलतः पुरुष swayamsevaks के लिए बनी थी। इसकी शाखाओं, अनुशासन और विचारधारा ने धीरे-धीरे भारतीय राजनीति और समाज पर गहरा असर डाला। परन्तु जब हम महिलाओं की भूमिका की ओर देखते हैं, तो तस्वीर कुछ अ...

बदला हुआ भारत: क्रिकेट और आत्मसम्मान का नया अध्याय”“एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत का रुख़ और खेल के मैदान से परे राष्ट्रीय गौरव की झलक”

Image
एशिया कप 2025 का फाइनल केवल क्रिकेट का खेल नहीं था। भारत ने पाकिस्तान को हराने के साथ ही ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया, क्योंकि पुरस्कार देने वाला पाकिस्तान का प्रतिनिधि था। इससे प्रस्तुति समारोह घंटों तक लंबित रहा। इस कदम ने केवल खेल में जीत नहीं दिखाई, बल्कि राष्ट्रीय आत्मसम्मान और राजनीतिक संदेश भी स्पष्ट किया। समर्थक इसे “नए भारत” की शक्ति और साहस मानते हैं, जबकि आलोचक खेल भावना पर चोट मानते हैं। यह घटना भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक यादगार मोड़ है, जो खेल, राजनीति और राष्ट्रीय गौरव को जोड़ती है। - डॉ. प्रियंका सौरभ एशिया कप 2025 का अंतिम मुकाबला केवल क्रिकेट का रोमांचक खेल नहीं था। यह खेल से कहीं अधिक एक कूटनीतिक और सांस्कृतिक संदेश बनकर उभरा। भारत ने पाकिस्तान को न सिर्फ़ मैदान पर हराया बल्कि मैच के बाद की औपचारिकताओं में भी ऐसा रुख़ अपनाया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष, जो पाकिस्तान से हैं, से ट्रॉफी स्वीकार करने से साफ़ इनकार कर दिया। परिणाम यह हुआ कि पुरस्कार वितरण समारोह घंटों तक खिंचता रहा और अ...

नारी शक्ति के सम्मान मे मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत पीलीभीत पुलिस ने महिला मैराथन दौड़ का आयोजन कराया

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक व सहायक पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के नेतृत्व में नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत पीलीभीत पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.09.2025 दिन रविवार को नकटादाना चौराहा से गांधी स्टेडियम तक महिला मैराथन दौड़ का सकुशल आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पीलीभीत श्रीमती दलजीत कौर, नगर पालिका परिषद पीलीभीत चेयरमैन डॉ आस्था अग्रवाल, एडीएम जे श्रीमती मीनाक्षी पाठक, एडीएम एफआर श्रीमती रीतू पुनिया, एसडीएम सदर श्रीमती श्रद्धा सिंह, माननीय न्यायधीश फ़ैमिली कोर्ट श्रीमती स्वेता, सीएमओ पीलीभीत श्री आलोक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूरनपुर, तहसीलदार सदर एवं समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे जिसमें जनपद के 6 विद्यालयों/महाविद्यालयों 1- ASM मेडिकल कॉलेज  2 - वीरांगना अवन्ति बाई कॉलेज 3 - उपाधि कॉलेज  4 - कम्पोजिट कॉलेज पीलीभीत 5 - टाइगर डिफेन्स अकैडमी  6 - ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की बालिका/छात्राओं व रोटरी मातृ शक्ति टीम द्वारा प्रतिभाग किय...

एस.एन. इंटर कॉलेज में ‘शक्ति मंच’ का गठन, छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत, 27 सितम्बर। एस.एन. इंटर कॉलेज, पीलीभीत में आज मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ‘शक्ति मंच’ का गठन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं को इस मंच में पदाधिकारी एवं सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया, जिससे वे विद्यालय स्तर पर छात्राओं की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वावलंबन एवं आत्मसम्मान के महत्व पर जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर (1090), चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098), पुलिस हेल्पलाइन नंबर (112) तथा एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली की जानकारी भी प्रदान की गई। यह जानकारी छात्राओं को न केवल सतर्क और सजग बनाएगी बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक भी करेगी। विशेष आकर्षण के रूप में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें ताइक्वांडो और बॉक्सिंग की मूलभूत तकनीकों का अभ्यास कराया गया। यह प्रशिक्षण शिक्षक श्री यासीन अहमद खाँ एवं डॉ. त...

पर्यावरण धर्म समिति के तत्वाधान में 2अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर सेंट जोजेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में होने वाली "पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता " की तैयारियो को लेकर एक मीटिंग

Image
पर्यावरण धर्म समिति के तत्वाधान में 2अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर  सेंट जोजेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में होने वाली "पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता "  की तैयारियो को लेकर एक मीटिंग समिति अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई, जिसमे कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा हुई l  कार्यक्रम संयोजक   मोहम्मद अली शाह ने बताया कि चित्रकला ऑन द स्पॉट होगी तथा प्रातः 9बजे से शुरू होकर 11बजे तक चलेगी, जिसकी पूरी देखरेख पर्यावरण धर्म समिति के सदस्य करेंगे l उन्होंने कहा कि सभी सदस्य प्रातः 7:30बजे स्पॉट पर पहुंचेंगे तथा व्यवस्था को संभालेंगे l उन्होंने अनुशाशन को प्रार्थमिकता से लेते हुए सभी साथियों से अनुसाशन बनाये जाने की अपेक्षा की l समिति अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल एडवोकेट ने कहा कि सभी सदस्य पर्यावरण धर्म समिति के ड्रेस कोड का अनुसरण करेंगे तथा समिति द्वारा उपलब्ध टी शर्ट पहनकर ओर गले में बैज डालकर रहेंगे l  पुरुस्कार वितरण समारोह आगामी 7अक्टूबर को होगा l जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद हरेंद्र मलिक होंगे जबकि स्टूडेंट अइकोंन क...

जश्न ए विलादत ए मुस्तफा के मुबारक मौके पे दावत ए इस्लामी ने जिला अस्पताल मे मरीज़ो को फल वितरण किये

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* जश्न ए विलादत ए मुस्तफा के मुबारक मौके पे दावत ए इस्लामी के भारत के जी एन आर एफ विभाग के द्वारा पीलीभीत के जिला अस्पताल मे सी एम एस डॉ सागर और अस्पताल के कर्मचारीयो के सहयोग से फल वितरण का कार्यक्रम अयोजित किया गया अस्पताल मे भरती सभी मरीज़ो को फल वितरण किये गए और सभी मरीज़ो की सेहत के लिये दुआ की गईगुफरान अत्तारी ने बताया की मरीज़ो को देखने जना हमारे नबी की सुन्नत है और जो मरीज़ो को देखने जाता है फ़रिश्ते उसके लिये दुआ करते है1500 वे जश्न ए विलादत ए मुस्तफा के मौके पे दावत ए इस्लामी पूरे भारत मे समाज सेवा का काम कर रही है उनहोने बताया की जल्द रक्तदान का शिविर लागया जाएगा

मृतक साजेब के परिजनों से किसान नेता राजीव यादव ने की मुलाक़ात

Image
आजमगढ़ 26 सितम्बर 2025। सात वर्षीय साजेब आलम की नृशंस हत्या के बाद सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने सिधारी, आजमगढ़ में मृतक के घर पर परिजनों से मुलाक़ात की।  प्रतिनिधिमंडल को मृतक के पिता साहिबे आलम ने बताया कि 24 सितम्बर 2025 को शाम 6 बजे ट्यूशन के बाद साजेब घर नहीं आया तो पूरा परिवार-मोहल्ला ढूढ़ने लगा और सिधारी थाने में लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई। सुबह 10 बजे के करीब पड़ोस में तार पर बोरे में उसकी लाश लटकी मिली। गला काटकर बेरहमी से उसकी हत्या शैलेन्द्र निगम और उसके पूरे परिवार ने की। पास-पड़ोस के लोगों ने आरोपी के घर में तिलक, सिंदूर, नीबू आदि के होने की बात कही जिससे लगता है कि बेटे की बली के नाम पर हत्या की गई। प्रतिनिधिमंडल को स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बच्चे के शरीर पर तिलक, माला और हाथ में कलावा आदि था जो कहीं न कहीं किसी अंधविश्वासी तांत्रिक षड़यंत्र की ओर भी इशारा करता है। किसान नेता राजीव यादव ने सात वर्षीय साजेब आलम की हत्या के लिए पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराते हुए पिता साहिबे आलम द्वारा बेटे की बलि देने के आरोपों ...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना पर शुक्रवार को “स्वस्थ महिला–स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Image
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना पर शुक्रवार को “स्वस्थ महिला–स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने फीता काटकर किया। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि— “स्वच्छता और स्वास्थ्य ही एक मजबूत और खुशहाल परिवार की नींव है। यदि महिला स्वस्थ होगी तो परिवार और समाज भी स्वस्थ रहेगा।” चिकित्सा अधिकारी संदीप गौतम ने महिलाओं को स्वास्थ्य, संतुलित आहार, समय-समय पर होने वाली जांच और बच्चों के टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में समाजसेवी शाहवेज़ अंसारी और मिर्ज़ा इस्माइल भी मौजूद रहे और उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अंत में मरीजों को फल वितरण किया गया और उन्हें पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी गई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारी प्रेरणा मनोज तिवारी*

Image
उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी में बोलते हुए मनोज तिवारी ने बताया की पंडित जी हमारी प्रेरणा है आज अंत्योदय और एकात्ममानवाद का विश्लेषण करें पता चलता है की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा अंतिम पंति में बैठे व्यक्ति की भी चिंता करना। गरीब शोषित वंचित को आगे लेकर आने की सोच रखने वाले सिद्धांत को दीन दयाल उपाध्याय ने सोचा। सेल्फहैंड यानी की खुद से छोटे छोटे कार्य करके समाज में आगे बढ़ना। आज बहुत से छोटे छोटे समूह मिलकर स्वदेशी कार्यों में लिप्त है ये सब दीनदयाल जी की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे है।  डॉ यू के चौधरी ने बताया एकात्ममानवाद की परिभाषा को देखा जाए तो इसमें एकात्म मानववाद एक ऐसी धारणा है जो सर्पिलाकार मण्डलाकृति द्वारा स्पष्ट की जा सकती है जिसके केंद्र में व्यक्ति, व्यक्ति से जुड़ा हुआ एक घेरा परिवार, परिवार से जुड़ा हुआ एक घेरा -समाज, जाति, फिर राष्ट्र, विश्व और फिर अनंत ब्रह्माण्ड को अपने में समाविष्ट किये है। बैठक में मोहन गोयल राज कुमार झा विनोद जायस प्रमोद गुप्ता अनिल गौड़ जगत नारायण गुप्ता मीडिया प्रभारी दीपक चौहान भाजपा न...

लिटिल एंजेल्स स्कूल में श्रमजीवी दिवस मनाया गया*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*   लिटिल एंजेल्स स्कूल में आज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए श्रमजीवी दिवस मनाया गया इस दिवस पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए खेलकूद की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं । कार्यक्रम का संचालन  वर्षा सक्सेना के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी विद्यालय की नीव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होते हैं, हमारे विद्यालय में भी सभी कर्मचारी बहुत लगन एवं ईमानदारी के साथ काम करते हैं उनकी इस मेहनत को देखते हुए हम साल में एक दिन उनके नाम से मनाते हैं । इसके पश्चात विद्यालय की आयाओं द्वारा मधुर भजनों का गायन किया गया जिनकी सभी ने तालियां बजाकर प्रशंसा की, कार्यक्रम के क्रम में सभी आयाओं, रिक्शा चालकों एवं चपरासियों के लिए खेलकूद की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर एवं कप रेस का सभी ने आनंद लिया, सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को विद्यालय प्रबंधक डॉ संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन सी पाठक, कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्र...

धान की फसल सूख रही, नहरों में तत्काल पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए

आज़मगढ़ 24 सितम्बर 2025। किसान नेता राजीव यादव ने निजामाबाद क्षेत्र के मंझारी, पंडिताइन की पुलिया होते हुए सोफीपुर जा रही नहर में तत्काल पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ने की मांग की है। सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने कहा कि पंडिताइन की पुलिया से करियाबर, धनियाकुड़ी, सुदनीपुर, लोदईगंज, रैसिंगपुर, चिरावल से गुजर रही नहर में पानी न खोलने से धान की खेती सूख रही है। निजामाबाद समेत आजमगढ़ की नहरों में पानी न होने के चलते अन्नदाता खेतोँ की सिचाई को लेकर परेशान हैँ। आज़मगढ़ को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए नहरों में पानी और सुचारू बिजली आपूर्ति की जाए। धान की रोपनी के समय भी नहरों में पानी नहीं आया और अब किसी-किसी नहर में दिख भी रहा है तो तलहटी में। पर्याप्त पानी न होने के चलते किसान सिचाई नहीं कर पा रहे हैँ ऐसे में नहरों में तत्काल पानी छोड़ा जाए। राजीव यादव  8210437705

वक़्फ़ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन हुसैन,2027 में फिर भाजपा की बनेगी बहुमत की सरकार*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश वक़्फ़ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और नेतृत्व से संतुष्ट है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। PNS News रिपोर्टर से मुलाक़ात के दौरान शफाअत हुसैन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने नई दिशा और नई पहचान पाई है। गरीब कल्याण योजनाओं से लेकर सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र तक जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। इसी वजह से जनता का विश्वास भाजपा पर पहले से कहीं अधिक मजबूत है।” विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “विपक्ष के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही कोई जनहित की सोच। वे केवल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब जनता विकास और सुशासन चाहती है, और भाजपा ही उसके भरोसे पर खरी उतर रही है।” प्रदेश में हुए बदलावों को गिनाते हुए शफाअत हुसैन बोले, “महिला सुरक्षा, रोजगार, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सु...

बहेड़ी। मेला श्रीराम लीला में आज भगवान श्रीराम जी के विवाह का मंचन किया गया। विवाह मंचन के बाद भगवान श्रीराम जी की बारात निकाली गई

Image
Report By:Anita Devi  बहेड़ी। मेला श्रीराम लीला में आज भगवान श्रीराम जी के विवाह का मंचन किया गया। विवाह मंचन के बाद भगवान श्रीराम जी की बारात निकाली गई जो रामलीला मैदान से शुरू होकर नैनीताल रोड होते हुए। तहसील परिसर में जनकपुरी पहुंची। भगवान श्रीराम जी की बारात जब जनकपुरी पहुंची तो वहां बारात का भव्य रूप से स्वागत किया गया। मेला श्रीराम लीला में आज भगवान श्री राम जी की बारात का मंचन किया गया। उसके बाद भगवान श्रीराम जी की बारात निकाली गई। बारात रामलीला मैदान से शुरू होकर नैनीताल रोड होते हुए तहसील परिसर स्थित जनकपुरी पहुंची जहां बारात का भव्य रूप से स्वागत किया। गया स्वागत करने बालों में अतुल गर्ग अनमोल गर्ग नगर  हरबंस गुप्ता  अजय जायसवाल बॉबी    उपस्थित रहे वही जगह-जगह स्वागत किया गया उसके बाद भगवान श्रीराम जी की बारात पंजाबी कालोनी पहुंची उसके  बाद रामलीला मैदान पहुंची। भगवान श्रीराम जी की बारात में भगवान श्रीराम के साथ भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और राजा दशरथ बा अखाड़ा राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां बैंड बाजे के साथ के स्वरूप भी शामिल थ...

उत्तर पूर्वी जिला भाजपा दिल्ली प्रदेश प्रबुद्धजीवी सम्मेलन आयोजित कर* *हमने*प्रबुद्ध जनों से बहुत कुछ सीखा डॉ यू के चौधरी

Image
उत्तर पूर्वी जिला प्रबुद्धजीवी सम्मलेन का आयोजन बुराड़ी विधानसभा में आयोजित किया गया। जिले का यह आयोजन प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता और उनके विचारों पर आधारित था। इस सम्मलेन में राष्ट्रीय मंत्री और तमिलनाडु के प्रभारी अरविन्द मेनन अक्षय कपूर जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी सिविल लाइन चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर दीपक त्यागी मोहन गोयल सागर त्यागी जिला संयोजक रंजन त्यागी सह संयोजक हितेंदर त्यागी अनंत गोपाल बिट्टू मोहित नागर सौरभ चातक मीडिया प्रभारी दीपक चौहान व समस्थ प्रबुद्ध जीवी उपस्थित रहे। अरविन्द मेनन ने बताया सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक मनाया जाता है और हमारे प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मानते है। प्रबुद्ध वर्ग हमारे विकसित भारत के सपने को साकार करने में एक अहम भूमिका निभाएगा। समाज प्रबुद्ध लोगो से चलता। प्रबुद्धजीवीकार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जीवन काल का भी पी पी टी के माध्यम से वर्णन किया गया। डॉ यू के चौधरी ने कहा कि विकास पर चर्चा  नीतियों और भविष्य के लक्ष्यों पर बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा करना, जैसे कि 'विकसित भारत-विकसित दिल्ली 2047' विजन पर हुई...

बीसलपुर तहसील में रिश्वतखोरी का आरोप, किसान से 1.30 लाख की अवैध वसूली; शिवसेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत: बीसलपुर तहसील में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिवसेना की जिला इकाई ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तहसील के अधिकारियों के नाम पर उनके ड्राइवर और बिचौलिए मिलकर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। पीड़ित किसान राजाराम पुत्र लीलाधर, निवासी नगला चांस, दियोरिया कलां ने शिवसेना को बताया कि उनके कुर्रा-बंटवारे (भूमि विभाजन) के काम के लिए ₹1,30,000 की मोटी रकम अवैध रूप से ली गई। राजाराम ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह काफी डर गए हैं। शिवसेना जिला टीम ने इस कृत्य को "प्रशासन की गरिमा पर गहरा आघात" बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक किसान के साथ हुई धोखाधड़ी नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि तहसील में एक संगठित गिरोह सक्रिय है जो सीधे-सादे किसानों को लूट रहा है। इस तरह की घटनाओं से आम जनता क...

नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ का संयुक्त व्यापार मंडल ने किया सम्मानटैक्स में 60 प्रतिशत कमी से व्यापारियों व जनता को मिली बड़ी राहत

Image
सरधना। नगर पालिका परिषद सरधना में शासन द्वारा लागू स्वयं कर प्रणाली के अंतर्गत लगाए गए टैक्स में लगभग 60 प्रतिशत की कमी की गई है। इस निर्णय से नगर के व्यापारियों और आमजन को बड़ी राहत मिली है। इसी उपलक्ष्य में संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष श्रीमती सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला का शाल ओढ़ाकर व बुके भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यकारी अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि “नगरवासियों पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए समस्त व्यापारी वर्ग पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और पालिका बोर्ड का आभारी है।” उन्होंने आगे कहा कि ईओ दीपिका शुक्ला की कार्यशैली काबिले-तारीफ है। उनके नेतृत्व में कांवड़ यात्रा और बूढ़ा बाबू मेले का सफल व भव्य आयोजन कराया गया, जिससे सरकार के लाखों रुपये की बचत भी हुई। नगर के हित में उनकी सक्रियता और तत्काल समस्याओं के निस्तारण ने जनता के बीच एक अलग पहचान बनाई है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि वास्तव में ऐसे अधिकारी और जनप्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं, जो नगर के विकास और जनता की सुविधा के लिए समर्पित होकर कार...

सेंट जेवियर्स स्कूल रोड का निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

Image
सरधना। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सरधना कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल रोड का निर्माण कार्य आखिरकार शनिवार को शुरू हो गया। इस सड़क के शुभारम्भ कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फिता काटकर कार्य का शुभारम्भ किया। इस मौके पर ठाकुर प्रीतिश कुमार, चेयरपर्सन पति निज़ाम अंसारी, सभासद शाहिद मलिक, नसीम गुज्जर व ललित गुज्जर, आबिद अंसारी, शाहवेज़ अंसारी, ठेकेदार सैलेंद्र्र गुप्ता  मुख्य रूप से मौजूद रहे। बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गई थी। स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहन अक्सर फंस जाते थे, वहीं स्थानीय निवासियों को भी आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने कई बार पालिका प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की थी। पालिका अध्यक्ष श्रीमती सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता में शामिल किया। और निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर ...

हुजूर अल्लाह हू मियां के 103 वे उर्स के चादर के जुलूस में मुफ्ती हसन मियां के मुरीदो का हुजूम उमड़ा*

Image
*शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  अल्लाहू अल्लाहू के नारों से गूँजा शहर  पीलीभीत 103 वाँ सालाना उर्से अल्लाहू मियाँ के मुबारक मौके पर पीरे तरीक़त शेरे क़दीरियत हज़रत अल्लामा मुफ़्ती मोहम्मद हसन मियाँ क़िब्ला क़दीरी साहब की  (सदारत) में निकलने वाला पारम्परिक मरकज़ी जुलूसे चादर शरीफ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व से निर्धारित मार्गो से बड़ी धूम-धाम हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जिसमें हज़ारों की संख्या में जायरीनो ने हिस्सा लिया, इस मुबारक मौके पर शहर भर में जगह-जगह शरबत,फल,पानी,खाने आदि जलपान का लंगर बांटा गया जगह-जगह फूलों की बारिश कर व आतिशबाज़ी कर जुलूस का भव्य स्वागत किया, जुलूस मस्जिद नादिर खां होता हुआ मस्जिद हैदरी पर पहुँचने पर तमाम मोहल्ले वालों ने फूल माला पहनाकर व मिठाइयाँ बाँट कर जुलूस का स्वागत किया जहाँ मुफ़्ती हसन मियाँ क़दीरी साहब ने तक़रीर की वहां से ग्वारों वाला इमाम बाड़ा, बेलों वाला चौराहे पर पहुँचने पर तक़रीर की गयी जहाँ से चलकर जुलूस कुतबुल अख़ताब पीलीभीत शहर की शान पीलीभीत शहर की पहचान हज़रत हाजी शाहजी मोहम्मद शेर मियाँ (शाहजी मियाँ ) र.अ. की दरगाह पर चादर चढ़ाकर खिराजे अ...

हिंदी सरलीकरण में उर्दू का महत्व

Image
हिंदी और उर्दू, दोनों भाषाएँ भारतीय उपमहाद्वीप की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर का अहम हिस्सा हैं। इनका विकास समान ऐतिहासिक और भौगोलिक परिस्थितियों में हुआ। यही कारण है कि शब्दावली, व्याकरण, लहजा और बोलचाल की शैली में दोनों भाषाओं की गहरी समानता दिखाई देती है। जब हम हिंदी के सरलीकरण की बात करते हैं, तो उसमें उर्दू का योगदान और महत्व स्वतः सामने आता है, क्योंकि उर्दू की मिठास, सहजता और व्यवहारिकता हिंदी को अधिक सुगम और व्यापक बनाती है। 1. हिंदी सरलीकरण का अर्थ हिंदी सरलीकरण का आशय है हिंदी भाषा को इस रूप में प्रस्तुत करना कि वह सामान्य जन के लिए अधिक समझने योग्य, सहज और सरल हो। किसी भी भाषा का सरलीकरण तभी संभव होता है जब उसमें अन्य भाषाओं के प्रचलित और लोकप्रिय शब्दों को शामिल किया जाए। हिंदी के सरलीकरण की प्रक्रिया में संस्कृतनिष्ठ कठिन शब्दों की जगह उर्दू और फ़ारसी के सामान्य, रोज़मर्रा में बोले जाने वाले शब्दों का प्रयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 2. उर्दू और हिंदी का साझा आधार हिंदी और उर्दू दोनों भाषाओं की जड़ें अपभ्रंश और खड़ी बोली में पाई जाती हैं। यह दोनों भाषाएँ एक ...

सलावा ग्राम में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से की मुलाकात।

Image
सरधना। सलावा ग्राम में हाल ही में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को लेकर क्षेत्र का माहौल संवेदनशील बना हुआ है। इसी संबंध में आज एक प्रतिनिधि मंडल सरधना उपजिलाधिकारी से मिला और स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कई अहम मांगें रखीं। प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा भड़काऊ व आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिन पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि उत्तेजक भाषण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कदम उठाए जाएँ, ताकि गांव में शांति और सौहार्द बना रहे। प्रतिनिधि मंडल ने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्त बढ़ाने तथा ग्राम में अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने की मांग की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में आगा अली शाह, शाहवेज अंसारी, ललित गुज्जर, अशरफ राणा, इकराम अंसारी, एडवोकेट रविन्द्र, सभासद शहीद मलिक, सकील मिर्जा, अशरफ राणा, तराबुद्दीन अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

दिव्यांगजन की आवाज़: मुख्यधारा से जुड़ने की पुकार(सहानुभूति से परे, कानून, शिक्षा, रोज़गार, मीडिया और तकनीक के माध्यम से बराबरी व सम्मान की ओर)

Image
भारत में करोड़ों दिव्यांगजन आज भी शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य और सार्वजनिक जीवन में हाशिए पर हैं। संवैधानिक अधिकारों और 2016 के दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के बावजूद सामाजिक पूर्वाग्रह, ढांचागत बाधाएँ और मीडिया में विकृत छवि उनकी गरिमा को चोट पहुँचाती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि उनकी समानता और सम्मान से समझौता नहीं हो सकता। अब समय आ गया है कि समाज सहानुभूति से आगे बढ़कर दिव्यांगजन को अधिकार और अवसर दे। तकनीक, जागरूकता, कानून का सख्त क्रियान्वयन और सक्रिय भागीदारी ही समावेशी भारत की कुंजी हैं। - डॉ. प्रियंका सौरभ भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता और समावेशिता मानी जाती है। संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार, गरिमा और अवसर की गारंटी दी है। परन्तु जब हम समाज के उस वर्ग की ओर देखते हैं, जिन्हें दिव्यांगजन कहा जाता है, तो यह गारंटी अक्सर खोखली दिखाई देती है। देश की जनगणना और हालिया सर्वेक्षण इस बात की पुष्टि करते हैं कि करोड़ों दिव्यांगजन आज भी शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, यातायात, मीडिया और सार्वजनिक जीवन में हाशिए पर हैं। संवैधानिक प्रावधान और कानून मौजूद...

टिटहरी: प्रकृति की मौन चेतावनी“जहाँ विज्ञान चूक जाता है, वहाँ टिटहरी पहले चेताती है”

Image
टिटहरी कोई साधारण पक्षी नहीं, बल्कि प्रकृति का मौन प्रहरी है। किसान उसके अंडों की संख्या, स्थान और समय देखकर बारिश, बाढ़ या अकाल का अनुमान लगाते रहे हैं। विज्ञान भी मानता है कि ऐसे पक्षी “इकोसिस्टम इंडिकेटर” होते हैं, जो पर्यावरणीय बदलावों का पहले से संकेत दे देते हैं। आज शहरीकरण और रसायनों के प्रयोग से इनका आवास खतरे में है। यदि हम टिटहरी जैसे पक्षियों की चेतावनी अनसुनी कर देंगे, तो भविष्य में आपदाओं के प्रति हमारी संवेदनशीलता और भी घट जाएगी। इसलिए ज़रूरी है कि हम इन्हें बचाएँ और इनके संदेश को गंभीरता से सुनें। - डॉ सत्यवान सौरभ भारत का ग्रामीण जीवन सदियों से प्रकृति के साथ गहरे संवाद में रहा है। खेत, मौसम और जीव-जंतु मिलकर किसान की दिनचर्या और भविष्य दोनों को प्रभावित करते हैं। इन सबके बीच टिटहरी एक ऐसा छोटा-सा पक्षी है, जो सामान्य आँखों से मामूली दिखता है, लेकिन किसानों और लोकजीवन की स्मृतियों में यह मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने वाला प्रहरी माना जाता है। यह केवल एक पक्षी नहीं, बल्कि धरती और आकाश के बीच संवाद का माध्यम है, एक मौन दूत है जो संकट और समृद्धि दोनों की आहट पहले ही दे देता...

"नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद और डॉक्टर मोहम्मद फ़ाज़िल की मीटिंग से गरमाए राजनीतिक समीकरण"

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  रोहिलखंड की राजनीति में किंग मेकर बनते डॉक्टर मोहम्मद फ़ाज़िल, सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल। बरेली, आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने आज बरेली पहुंचकर समाजसेवी और आला हज़रत सर्जिकल एंड ट्रॉमा सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल से मुलाक़ात की। करीब 45 मिनट तक बंद कमरे में चली इस मुलाक़ात ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों का तूफ़ान खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुलाक़ात बेहद गंभीर और गोपनीय माहौल में हुई, जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव और राजनीतिक समीकरणों पर गहन चर्चा हुई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ़ औपचारिक मुलाक़ात नहीं थी, बल्कि इसके पीछे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति छुपी हुई है। डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल कोई आम शख़्सियत नहीं हैं। वो लंबे समय से समाजसेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और खासतौर पर मंसूरी समाज को संगठित करने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बिथरी चैनपुर व...

एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन छीनने के खिलाफ किसान एकता समिति ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

Image
आजमगढ़  18 सितंबर 2025। किसान एकता समिति द्वारा एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन छीनने के खिलाफ आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। मंदुरी क्षेत्र के  बीसियो गावों के किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। सैकड़ों की संख्या में किसान जजी मैदान से एयरपोर्ट का विस्तारित कर नहीं होगा, किसानों की जमीन छीनना बंद करो, किसान एकता समिति जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार ने ज्ञापन लिया। किसानों ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से ग्राम वासियों का विकास नहीं, विनाश होगा। किसानों ने सालों पहले कह दिया कि जमीन नहीं देंगे और भारत सरकार के मंत्री ने भी कह दिया है कि कोई प्रस्ताव नहीं है तो किस आधार पर सर्वे की बात कही जा रही है। भारत कृषि प्रधान और गावों का देश है खेती और आबादी उजाड़ने से देश कमजोर होगा। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के नाम पर बहुफसली जमीन छीनने का प्रबल विरोध होगा।  किसानों ने कहा कि जमीन ही खाद्यान, पशुपालन और अजीविका का आधार है...

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने डॉक्टर मोहम्मद फ़ाज़िल से की मुलाक़ात, क्या रोहिलखंड की राजनीति के बदलेंगे समीकरण?

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  बरेली, आला हज़रत सर्जिकल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर समाजसेवी डॉक्टर मोहम्मद फ़ाज़िल से आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद   का अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर डॉक्टर मोहम्मद फ़ाज़िल से मुलाक़ात और 45 मिनट तक बंद कमरे में हुई  बातचीत से राजनीतिक चर्चाओं के बाज़ार गर्म हो रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डॉक्टर फ़ाज़िल वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में बिथरी चैनपुर विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, परंतु सपा में बैठे राजनीतिक डायनासोरों से डॉक्टर फ़ाज़िल की सामाजिक लोकप्रियता बर्दाश्त ना होने के कारण हमेशा बाधा बने रहे, वही डॉक्टर मोहम्मद फ़ाज़िल ने 2022 के चुनाव के बाद बरेली मंडल के 25 विधानसभा क्षेत्रों में अपने आप को सक्रिय करते हुए सभी विधानसभा क्षेत्र का गोपनीय दौरा कर मंसूरी समाज के लोगों को संगठित करना शुरू कर दिया। लगातार डॉक्टर फ़ाज़िल की बढ़ती सक्रियता और प्रदेश में बेदाग़ छवि और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से जो मजबूत जनाधार डॉक्टर फ़ाज़िल ने त...