नारी शक्ति के सम्मान मे मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत पीलीभीत पुलिस ने महिला मैराथन दौड़ का आयोजन कराया

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक व सहायक पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के नेतृत्व में नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत पीलीभीत पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.09.2025 दिन रविवार को नकटादाना चौराहा से गांधी स्टेडियम तक महिला मैराथन दौड़ का सकुशल आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पीलीभीत श्रीमती दलजीत कौर, नगर पालिका परिषद पीलीभीत चेयरमैन डॉ आस्था अग्रवाल, एडीएम जे श्रीमती मीनाक्षी पाठक, एडीएम एफआर श्रीमती रीतू पुनिया, एसडीएम सदर श्रीमती श्रद्धा सिंह, माननीय न्यायधीश फ़ैमिली कोर्ट श्रीमती स्वेता, सीएमओ पीलीभीत श्री आलोक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूरनपुर, तहसीलदार सदर एवं समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे जिसमें जनपद के 6 विद्यालयों/महाविद्यालयों
1- ASM मेडिकल कॉलेज 
2 - वीरांगना अवन्ति बाई कॉलेज
3 - उपाधि कॉलेज 
4 - कम्पोजिट कॉलेज पीलीभीत
5 - टाइगर डिफेन्स अकैडमी 
6 - ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की बालिका/छात्राओं व रोटरी मातृ शक्ति टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 

शीतु गंगवार पुत्री श्री महेन्द्रपाल द्वारा *प्रथम* 
सविता देवी पुत्री श्री महावीर द्वारा *द्वितीय*
 प्रियांशी पुत्री श्री प्रमोद कुमार द्वारा *तृतीय*
वैष्णवी पुत्री श्री नंद किशोर द्वारा *चतुर्थ*
लष्मी देवी पुत्री श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा *पंचम*
नेहा देवी पुत्री श्री नरेशपाल द्वारा छटा स्थान प्राप्त किया गया। मैराथन में शामिल सभी बालिका/छात्राओं का प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा विजेताओं को पुरष्कृत किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे 1090, 112, 181 के प्रति जागरूक किया गया तथा महिलाओं के सम्मान एवं स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं मिशन शक्ति अभियान व स्वास्थय के महत्तव के बारे में बताया गया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।