Posts

Showing posts from June, 2026

गऊ रक्षा जनजागरण के लिए धर्म युद्ध यात्रा पर निकले ज्योतिर मठ के मठाधीश शंकर आचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सारस्वत

Image
Report By:Anita Devi  आज बहेड़ी विधानसभा के कस्बा बहेड़ी के मोहल्ला सिंह गौंटिया स्थित सी वी सिंह मैरिज हाल में पहुंचे जहां प्रदेशमहासचिव, बहेड़ी विधायक, पूर्व मंत्री माननीय अता उर रहमान जी ने उनका स्वागत किया हाल में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सारस्वत जी ने कहा हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि गऊ माता को राष्ट्रीय गऊ माता का दर्जा दिया जाए सनातन परंपरा में गऊ माता का विशेष महत्व है स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सारस्वत जी गऊ रक्षा और गऊ संवर्धन के लिए धर्मयुद्ध यात्रा पर निकले हैं जो उत्तरप्रदेश की 403 विधानसभाओं में गऊ रक्षा के लिए लोगों में चेतना जगाने का काम कर रहे हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सारस्वत जी ने गऊ माता के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला       इस मौके पर सपा ज़िला अध्यक्ष शुभलेश यादव जी, ज़िला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह जी, दम खोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हाजी वफ़ा उर रहमान जी, केसर चीनी मिल के सी ई ओ शरत मिश्रा, डॉ, प्रमोद शर्मा, आचार्य राजीव मिश्रा, सीता राम दुबे, बच्चन सारस्वत, हृदेश पंडित, ...

राम मंदिर चंदा प्रकरण: आस्था पर राजनीति भारी, या राजनीति पर आस्था?

Image
सत्ता पक्ष की चुप्पी, विपक्ष की सीमित सक्रियता और राम भक्तों का मौन-क्या यह आस्था की मजबूती है या जवाबदेही पर सवालों की अनदेखी? रिपोर्ट। मुस्तकीम मंसूरी  लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा अनियमितता/चंदा चोरी के आरोपों ने एक बार फिर देश की राजनीति, धार्मिक आस्था और लोकतांत्रिक जवाबदेही के बीच संतुलन को लेकर बहस छेड़ दी है। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित एजेंसियों या न्यायिक प्रक्रिया के निष्कर्षों की प्रतीक्षा आवश्यक है, लेकिन जिस प्रकार यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सामने आया, उसने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि यही आरोप किसी अन्य धार्मिक संस्थान या किसी दूसरे राजनीतिक दल से जुड़े होते, तो क्या प्रतिक्रिया इतनी ही सीमित रहती? क्या तब भी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का रवैया इतना संयमित दिखाई देता? सत्ता पक्ष इस पूरे विवाद पर अपेक्षाकृत शांत दिखाई देता है। विपक्ष ने भी कुछ प्रेस कॉन्फ्रेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और बयान जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई, लेकिन जिस स्तर पर जनआंदोलन या व्यापक जनसंपर्क अभियान की अपेक्षा की जा ...

ईओ के खिलाफ शिकायत के बाद शिकायतकर्ता को नोटिस, दुर्भावनावश कार्रवाई का आरोप"

Image
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के जिला संगठन मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमित चौधरी छछड़िया ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका परिषद सरधना की अधिशासी अधिकारी (EO) के कार्यशैली एवं जनसमस्याओं की अनदेखी को लेकर उनके द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद अब उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत में नगर पालिका में जनता के साथ कथित दुर्व्यवहार, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही तथा प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच कराए जाने की मांग की गई थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज़ होकर ईओ ने उनके आर.ओ. प्लांट से संबंधित नोटिस जारी कराया है। अमित चौधरी का कहना है कि यदि किसी प्रकार के दस्तावेज या अनुमति की आवश्यकता है तो वह कानून के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन किसी शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत के कारण निशाना बनाना लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भावना के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर यह भी देखा जाए कि शिकायत के तुरंत बाद नोटिस जारी करने के पीछे कोई दुर्भावना या प्रतिशोध की भावना तो नहीं थी। उन्होंने कहा क...

स्मार्ट सिटी नहीं, अधूरी परियोजनाओं का शहर बन गया है बरेली" : मयंक शुक्ला

Image
रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी  पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा सरकार और प्रशासन से मांगा जवाब, करोड़ों की परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात, शिक्षा और नगर विकास पर उठाए गंभीर सवाल बरेली। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मयंक शुक्ला ने सोमवार को बरेली प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बरेली आज विकास के बड़े-बड़े दावों और जमीनी हकीकत के बीच फंसा हुआ शहर बन गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद आम नागरिक टूटी सड़कों, अधूरी विकास योजनाओं, जाम, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक लापरवाही से परेशान है। उद्घाटन के बाद भी जनता के लिए नहीं खुलीं करोड़ों की परियोजनाएं मयंक शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की गई कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आज भी जनता के उपयोग में नहीं आ सकी हैं। उन्होंने स्काईवॉक, संजय कम्युनिटी हॉल परिसर स्थित अमृत सरोवर तथा रेलवे स्टेशन के निकट नगर निगम द्वारा निर्मित कॉम्प्लेक्स का उदाहर...

आशुतोष जायसवाल, नितिन कुमार, विजय शंकर... तीन एसडीएम बदल गए पर नहीं सुनी, 3 लाख30 हजार से बना सिर्फ स्टेज ।

Image
* डीएम जसजीत कौर के निरीक्षण का वीडियो वायरल, मौके पर दिए आदेश के 4 माह बाद भी मैदान बना कूड़ाघर   नगीना --प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खेलों को बढ़ावा देने के फरमान और जिलाधिकारी जसजीत कौर के निरीक्षण के बावजूद नगीना का 100 साल पुराना एमएम इंटर कॉलेज खेल मैदान आज भी कूड़ाघर बना हुआ है। 25-30 साल से हॉकी का खेल बंद होने से पुराने खिलाड़ी और स्कूली बच्चे खेलों से वंचित हैं। मिनी स्टेडियम का सपना फाइलों में ही दफन है। * गत  7 मार्च 2026 को तहसील समाधान दिवस के दौरान डीएम जसजीत कौर ने खुद एमएम इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया था। जिसमें जिलाधिकारी ने तत्कालीन एसडीएम विजय शंकर व कार्यवाहक ईओ आशुतोष जायसवाल को मौके पर ही मिनी स्टेडियम का निर्माण पूरा कराने और खेल मैदान में लगे वर्षा मापी टावर को शिफ्ट करने के निर्देश  दिये थे लेकिन 4 माह बीतने के बाद भी जिलाधिकारी के आदेश पर अमल नहीं हुआ। शाइनिंग क्लब हॉकी नगीना के सचिव ए एच सिद्दीकी लगातार अफसरों का ध्यान दिलाते रहे, लेकिन नतीजा सिफर रहा। * पूर्व एसडीएम मांगेराम चौहान के बाद एसडीएम आशु...

मेला बूढा बाबू एक संस्कृतिक मेला है, l इसे धार्मिक मेला कैसे माना जा सकता है?

Image
सरधना की संlस्कतिक पहचान मेला बूढा बाबू सदियों से कस्बे तथा क्षेत्रीय लोगों के उल्लास व मनोरंजन का केंद्र रहा है l मेले के आयोजन से महीनो पहले बच्चे गुल्ल्क मे पैसे जमाकर मेला देखने का इंतजाम  किया करते थे, वो जमाना भी हमने देखा है l बड़े उत्साह और खुशी से बच्चे अपने मामा फूफा मौसी के बच्चो के आने का इंतजार किया करते थे l मेला लगने पर ज़ब सब बच्चे इकट्ठा हुआ करते थे तो घर मे ही एक उत्सव जैसा माहौल बन जाता था l बच्चे ही क्या बड़े भी कम उत्साहित नहीं होते थे थे l मेले के बहाने परिवार रिश्तेदार एवं मित्र मिल लेते थे और खूब आनंद उठाते थे l आखिर कहाँ गए वो दिन? कहाँ गया वो मेल मिलाप? कहाँ गया वो उत्साह और उल्लास??  कभी सोचा है? देखते ही देखते ये क्या हो गया ।         आधुनिकता की चमक बढ़ी लेकिन जीवन की रौशनी को खा गई l मंधम रौशनी मे सिंहरते उदास से वे बल्ब कभी मेले की रौनक हुआ करते थे,, हम सब बच्चे टिमटिमाते उन साधारण से बल्बो के घेरो को देखकर कितने खुश हो जाते थे l मेलl परिसर मे घुसते ही दर्जनों हलवाई जलेबी की दुकान लगाते थे,, तो हम सब 2₹पाव की वो जलेबी ...

मानवता की मिसाल बनी बरेली पुलिस, सोशल मीडिया पर मिली सूचना के बाद पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान, 65 वर्षीय महिला की बचाई जान

Image
ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की जरूरत पड़ने पर प्रेमनगर थाने के पुलिसकर्मी बने फरिश्ता, गंगाशील अस्पताल पहुंचकर किया रक्तदान। रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है। बरेली पुलिस ने संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचय देते हुए एक 65 वर्षीय महिला की जान बचाने के लिए तत्काल रक्तदान कर समाज के सामने मिसाल पेश की है। सोशल मीडिया पर मिली सूचना के कुछ ही समय बाद पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि 65 वर्षीय महिला को ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता है। महिला का उपचार गंगाशील अस्पताल, बरेली में चल रहा था और समय पर रक्त उपलब्ध न होने की स्थिति में ऑपरेशन प्रभावित हो सकता था। जैसे ही यह सूचना बरेली पुलिस के सोशल मीडिया सेल तक पहुंची, तुरंत आवश्यक कार्रवाई की गई। सूचना पर थाना प्रेमनगर में तैनात कांस्टेबल अक्षय कुमार (PNO-252120352) तथा कांस्टेबल मयंक (PNO-252121850) बिना किसी देर के गंगाशील अस्पताल पह...

विश्वविद्यालयों की मनमानी के खिलाफ राजभवन पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधि, राज्यपाल ने जांच के दिए आदेश

Image
दानिश अख़्तर के नेतृत्व में आठ सदस्यीय शिष्टमंडल ने उठाए 16 अहम मुद्दे, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 98% छात्रों को अनुत्तीर्ण किए जाने की जांच होगी रिपोर्ट:मुस्तकीम मंसूरी  लखनऊ/बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली तथा मुरादाबाद मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आठ सदस्यीय शिष्टमंडल ने उत्तर प्रदेश के राजभवन पहुंचकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की। शिष्टमंडल का नेतृत्व समाजवादी पार्टी समर्थित बरेली-मुरादाबाद मंडल शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी दानिश अख़्तर ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा महाविद्यालयों के संचालकों एवं विद्यार्थियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता की कमी, प्रशासनिक मनमानी तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षण संस्थानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिष्टमंडल ने विशेष रूप से गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का मामला उठाते हुए बताया कि लगभग सवा...

मोहर्रम, ताज़िये परंपरागत रास्तो से शांति पूर्ण तारिके से निकाले गए, या हुसैन की सदाओं से गुजी शहर की गालियां*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत हर साल की तरह इस साल भी मोहर्रम के तज़ीये दारी परंपरागत तरीके से मनाई गाई मोहर्रम की 9 तारीख़ को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में ताज़ियो ने गश्त किया , मुफ्ती हसन मियां ने मेहंदी हसन के ताजिये पर कमेटी के लोगो की दस्तारबंदी की उर्दू कैलेंडर से मोहर्रम की 10 तारीख को शहर के सभी ताज़िये जुमे की नमाज़ के बाद निकाले गए सभी ताजिए अपने परंपरागत रास्तों से होते हुए कर्बला पहुचे रास्ते मे लोगो ने शरबत की सबीले लगाई तो कहीं लोगों ने लंगर किया मुस्लिम समाज ने इमाम हसन और उनके परिवार की शहादत को याद किया l मोहर्रम पर्व पर पुलिस बड़ी मुस्तैद दिखाई दी ,मोहर्रम पर्व बड़ी शांति तारिके से मनाया गया

ऑपरेशन के दौरान मरीज़ की सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की होती है : डॉ. मोहम्मद तनीम साबिर

Image
एमबीबीएस, एमडी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ने बताया—केवल बेहोश करना ही नहीं, बल्कि मरीज की हर सांस और धड़कन की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी रिपोर्ट। मुस्तकीम मंसूरी  बरेली। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद तनीम साबिर (एमबीबीएस, एमडी एनेस्थीसिया) ने कहा कि आम लोगों में यह धारणा है कि एनेस्थीसिया डॉक्टर का कार्य केवल ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश करना होता है, जबकि वास्तविकता इससे कहीं अधिक व्यापक और जिम्मेदारी भरी है। उन्होंने बताया कि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ऑपरेशन से पहले, ऑपरेशन के दौरान और ऑपरेशन के बाद तक मरीज की सुरक्षा, दर्द नियंत्रण और जीवन रक्षक प्रणालियों की निरंतर निगरानी करते हैं। डॉ. मोहम्मद तनीम साबिर ने कहा कि किसी भी सफल ऑपरेशन में सर्जन के साथ-साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। ऑपरेशन शुरू होने से पहले मरीज की पूरी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जाता है, जिसमें हृदय, फेफड़े, रक्तचाप, मधुमेह और अन्य बीमारियों की जांच कर यह तय किया जाता है कि मरीज के लिए कौन-सा एनेस्थीसिया सबसे सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि मरीज की आवश्यकता और ऑ...

बरेली में बेसमेंट अस्पतालों पर कार्रवाई या औपचारिकता? स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

Image
दिल्ली और लखनऊ अग्निकांड के बाद चला अभियान, लेकिन कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल रिपोर्ट। मुस्तकीम मंसूरी  बरेली। दिल्ली और लखनऊ में हुए अग्निकांडों के बाद शासन स्तर से अस्पतालों में फायर सेफ्टी और भवन मानकों के अनुपालन को लेकर सख्ती के निर्देश दिए गए। इसके बाद बरेली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बेसमेंट में संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यदि पहले चरण में नियमों के अनुरूप प्रभावी और कठोर कार्रवाई की गई होती, तो कुछ ही समय बाद दोबारा उसी प्रकार का अभियान चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे विभागीय कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। पहले आंशिक कार्रवाई, अब सीलिंग—क्या पहले नहीं थे नियम? जानकारी के अनुसार, पूर्व में नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. लईक अंसारी और उनकी टीम ने पीलीभीत रोड स्थित केजीएन सहारा अस्पताल में निरीक्षण किया थ...

अग्निकांड के बाद सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, पूरे प्रदेश में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देशफायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,

Image
रिपोर्ट। मुस्तकीम मंसूरी  लखनऊ। हाल ही में हुई अग्निकांड की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में फायर सेफ्टी मानकों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। हर जनपद में चलेगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में विशेष टीमों का गठन कर व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, नर्सिंग होम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मल्टीस्टोरी इमारतों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर केंद्रित रहेगा। ऑडिट के माध्यम से भवनों में मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी और कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई का होगा सिद्धांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को ...

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र एवं थाना जहानाबाद क्षेत्र में संवेदनशील स्थलों का भ्रमण एवं रूट मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक  सुकीर्ति माधव द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र एवं थाना जहानाबाद क्षेत्र (ललौरी खेड़ा) में संवेदनशील एवं ताजिए रखने वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा नगर क्षेत्र एवं थाना जहानाबाद क्षेत्र (ललौरी खेड़ा) में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च भी किया गया तथा यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण नियंत्रण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।  मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत ताजिएदारों एवं आयोजकों को परम्परानुसार एवं शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने, निर्धारित मानकों के अनुरूप ध्वनि यंत्रों का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ताजियों की निर्धारित ऊंचाई, केवल चिन्हित स्थलों पर दफनाने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं समस्त आयोजनों की वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह अथवा असामाजिक गतिविधि पर ...

जिलाधिकारी के निर्देश पर बचपन बचने हेतु चला अभियान, बालश्रम से मुक्त कराए गए 04 बाल श्रमिक*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत-दिनांक 25 जून 2026 को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के सहयोग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकला के  निर्देशन में कस्बा न्यूरिया  में बालश्रम उन्मूलन हेतु एवं रेस्क्यू अभियान  चलाया गया, जिसके अंतर्गत  मैकेनिक शॉप, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों, कपड़े की दुकानों, किराना स्टोर, स्टील वर्क्स आदि पर कार्यवाही करते हुए 04 बाल श्रमिकों को चिन्हित कर बाल श्रम से अवमुक्त करकर सभी बालकों को वर्चुअल रूप से बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, बाल कल्याण समिति द्वारा सभी बच्चों के परिजनों को भविष्य में बाल श्रम ने कराने की हिदायत देते हुए सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 अंतर्गत खतरनाक प्रक्रिया में दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध एक वर्ष तक की सजा या 50000 रूपए तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त सेवायोजक से प्रति बाल श्रमिक 20000 रूपये की वसूली चाइल्ड लेबर वेलफेयर फंड हेतु प्रथक से की जायेगी त...

सरधना जोहड़-तालाब प्रकरण: दीपक 'निराला' का कानूनी प्रहार, न्यायालय में मुकदमा दायर

Image
मेरठ/सरधना। सरधना कस्बे के चर्चित जोहड़ एवं सरकारी तालाब भूमि प्रकरण ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भ्रष्टाचार निवारण रिवोल्यूशन फ्रंट के अध्यक्ष दीपक 'निराला' ने माननीय सीजेएम न्यायालय, मेरठ में परिवाद दायर कर मामले को न्यायालय के समक्ष पहुंचा दिया है। मामला सरधना कस्बे के खसरा संख्या 1877 स्थित सरकारी तालाब एवं जोहड़ भूमि से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि सरकारी तालाब और जोहड़ की भूमि पर कथित रूप से हुए अतिक्रमण एवं निर्माण के संबंध में समय-समय पर शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण सार्वजनिक एवं पर्यावरणीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा। दीपक 'निराला' का कहना है कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं है, बल्कि सार्वजनिक संपत्तियों, पर्यावरणीय धरोहरों और कानून के शासन की रक्षा के लिए है। उनका कहना है कि तालाब, जोहड़ और जलाशय केवल जमीन के टुकड़े नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत हैं, जिनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक और अधिकारी का संवैधानिक दायित्व है। सूत्रों के अनुसार मुकदम...

नगीना - मोहर्रम के चांद की 7 तारीख को निकलने वाला अलम का जुलूस बड़े रजोंगमो के साथ निकला शांति पूर्वक।

Image
  नवागत थाना प्रभारी के जुलूस में पुलिस सुरक्षा के थे माकूल इंतजाम।  पालिका ईओ ने जुलूस के रास्तों पर सफाई के किए माकूल इंतजाम।  मंगलवार को मोहर्रम की 7 तारीख को निकलने वाले अलम (झंडे) के जुलूस के मौके पर मौलाना सैयद राशीद अली अपनी तकरीर में बोलते हुए कर्बला के अलमदार हज़रत अब्बास (अ.स.) की वफ़ादारी, बहादुरी और प्यास का मार्मिक ज़िक्र करते हुए कहा कि इंसानियत, सब्र, और सच्चाई के लिए हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की महान कुर्बानी को याद दिलाना होता है। उन्होंने कहा कि हज़रत अब्बास (अ.स.) का अलम और किरदार 7 मोहर्रम का दिन कर्बला के इतिहास में बहुत दर्दनाक है। इसी दिन यज़ीदी फौज ने इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों के लिए फरात नदी का पानी पूरी तरह बंद कर दिया था। मौलाना हज़रत अब्बास (अलमदार) के असीम त्याग का ज़िक्र करते हुए समझाते हैं कि कैसे उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कर्बला के प्यासे बच्चों के लिए दरिया-ए-फरात तक का रुख किया था। उन्होंने कहा जुल्म के खिलाफ आवाज उठाना इस्लाम की हिफाज़त और सच्चाई के रास्ते पर चलने की सीख दी जाती है。 मौलाना बताते ...

खिर्वा जलालपुर में रज़ा ज़ैदी पुत्र खुर्शीद इकबाल ने सबील-ए-इमाम हुसैन का आयोजन किया।

Image
मोहर्रम की 8वीं तारीख के अवसर पर ग्राम खिर्वा जलालपुर में रज़ा ज़ैदी पुत्र खुर्शीद इकबाल द्वारा सबील-ए-इमाम हुसैन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों एवं अकीदतमंदों को ठंडा पानी, शरबत एवं अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए। रज़ा ज़ैदी ने बताया कि सबील का उद्देश्य इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी, इंसानियत, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को आम लोगों तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इमाम हुसैन (अ.स.) को खिराज-ए-अकीदत पेश की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि कर्बला का संदेश सत्य, न्याय, मानवता और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

चाइल्ड हेल्पलाइन से पुलिस के सहयोग से बाल विवाह रोका

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत ;24 जून 2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पुलिस की सजगता से आज एक और नाबालिक बालिका का बाल विवाह रोक दिया गया। थाना गजरौला क्षेत्र एक गांव में बाल विवाह होने की शिकायत एक  व्यक्तियों द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी गयी थी। शिकायत मिलने के  उपरांत तत्काल हस्तक्षेप हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर निर्वान सिंह परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन  एवं एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह द्वारा  मय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल कि, तो बालिका के माता-पिता ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 08 जुलाई 2026  को होना प्रस्तावित है, टीम ने पाया कि बालिका की सगाई की तैयारी चल रही, बालिका की सगाई आज ही होनी थी, जिसे टीम ने समय रहते रुकवा दिया, मौके पर टीम द्वारा बालिका की काउंसलिंग करने पर बालिका ने बताया कि उसने इसी वर्ष कक्षा दस उत्तीर्ण किया है और वह आगे पढ़ना चाहती लेकिन उसके परिजनों आज उसकी आज सगाई कर रहे है, जिसके लिए बालिका के हाथों में मेंहदी भी लगायी जा चुकी थी, ट...

राजभवन में गूंजी छात्रों, शिक्षकों एवं निजी महाविद्यालयों की समस्याओं की आवाज*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  लखनऊ। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी श्री मोहम्hvमद दानिश अख्तर के नेतृत्व में आठ सदस्यीय शिक्षक-शिक्षाविद् प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से भेंट कर छात्रों, शिक्षकों, निजी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से एवं रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबंध महाविद्यालय की समस्याएं माध्यमिक विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं पर  ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे श्री मोहम्मद   दानिश अख्तर ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में लगभग 85 प्रतिशत छात्रों को कथित रूप से अनुत्तीर्ण किए जाने, छात्रों के शैक्षिक भविष्य से खिलवाड़, विश्वविद्यालय प्रशासन की अनियमितताओं तथा शिक्षकों और महाविद्यालयों के साथ हो रहे भेदभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने निजी एवं वित्तविहीन महाविद्यालयों के अनुमोदित शिक्षकों को प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं में परीक्षक नियुक्त करने, शोध पर्यवेक्षक का दर्जा देने, विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा अनुमो...

बरेली में बहेड़ी बाईपास पर स्ट्रीट लाइटें शुरू, अंधेरा खत्म: चेयरमैन ने किया शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी राहत

Image
Report By: Anita Devi  बरेली में वर्षों से अंधेरे की समस्या झेल रहे बहेड़ी बाईपास पर अब रात में भी रोशनी रहेगी। नगर पालिका परिषद की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का सोमवार को शुभारंभ कर दिया गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राशिम जायसवाल और भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने संयुक्त रूप से किया। श्रुति गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार की पुत्री हैं। उद्घाटन के बाद क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की बात कही। दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होने से रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की जा रही थी। अंधेरे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था, जो अब काफी हद तक दूर हो जाएगी...

भारतीय मंसूरी समाज की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न ,डॉ. इकबाल को सर्वसम्मति से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, समाज सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  नई दिल्ली। बलबीर नगर, किराड़ी सुल्तानपुरी, दिल्ली में भारतीय मंसूरी समाज की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों, पदाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें समाज के संगठनात्मक विस्तार, शिक्षा के प्रचार-प्रसार तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी बिरादराने समाज की सहमति से डॉ. इकबाल को भारतीय मंसूरी समाज का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नियुक्ति के बाद अपने संबोधन में डॉ. इकबाल ने कहा कि वह समाज और देश की सेवा के लिए तन, मन और धन से सदैव समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। समाजसेवियों का सम्मान बैठक के दौरान समाजसेवी सिकंदर मंसूरी एवं हारून मंसूरी को समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों न...

बहेड़ी शहर और क्षेत्र के 400 से अधिक गाँवों को देश की राजधानी दिल्ली से सीधे रेल मार्ग द्वारा जोड़ने की मांग को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, ने उठाई

Image
बहेड़ी (बरेली) बहेड़ी शहर और क्षेत्र के 400 से अधिक गाँवों को देश की राजधानी दिल्ली से सीधे रेल मार्ग द्वारा जोड़ने की बहुत जरूरी मांग को उठाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, बहेड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक नारायण नगला रोड स्थित '7 डेज़ रेस्टोरेंट' में संपन्न हुई। बैठक में दर्जनों की संख्या में मौजूद पदाधिकारियों ने एक स्वर में बहेड़ी से दिल्ली के लिए 'एक जोड़ी डायरेक्ट ट्रेन' चलाने की आवाज बुलंद की और व्यापारमंडल बहेड़ी द्वारा चल रहे हस्ताक्षर अभियान को गति देने का संकल्प लिया।  वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि बहेड़ी से देश के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेनें हैं, लेकिन दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन न होने से हर हफ्ते खरीदारी के लिए जाने वाले सैकड़ों व्यापारियों को कई टुकड़ों में सफर करना पड़ता है, जिससे व्यापारिक और सुरक्षा संबंधी दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अस्पतालों के जाने वाले बहेड़ी और ग्रामीण क्षेत्र के गंभीर मरीजों को भी रास्ते में असहनीय परेशानियाँ झेलनी पड़ती हैं। इस बेहद जरूरी और जनहित की मांग के समर्थन में बहेड़ी व्यापार ...

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं वाहनों के साथ किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट, मेरठ पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया

Image
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मेरठ जिला अध्यक्ष श्री कालू प्रधान के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं वाहनों के साथ किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट, मेरठ पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर किसानों ने अंश निर्धारण, फार्मर आईडी, डीएपी-यूरिया की उपलब्धता, नकली बीज एवं कीटनाशकों की बिक्री पर रोक, फसलों का लाभकारी मूल्य, फसल बीमा योजना, आवारा पशुओं की समस्या, सिंचाई व्यवस्था, कृषि विद्युत आपूर्ति, गन्ना भुगतान तथा राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने कहा कि प्रदेश का किसान बढ़ती कृषि लागत, प्रशासनिक जटिलताओं एवं सरकारी योजनाओं के समुचित लाभ से वंचित होने के कारण गंभीर संकट से गुजर रहा है। यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) प्रदेशव्यापी एवं ...

नगीना: अज्ञात वाहन ने छीनी बुजुर्ग की जान, दिमागी परेशान मुन्ने शाह की लावारिस मौत

Image
रातभर तलाशते रहे परिजन, सुबह मिली लाश - हिट एंड रन में गई जान, पत्रकार ने कराई शिनाख्त   * मांगकर पेट पालते थे 65 वर्षीय मुन्ने शाह, फोरलेन पर तेज रफ्तार ने कुचला, पुलिस को 18 घंटे बाद हुई पहचान   *नगीना, बिजनौर।* नगर के मौहल्ला जति निवासी 65 वर्षीय मुन्ने शाह की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दिमागी परेशानी के चलते भटककर कालाखेड़ी फोरलेन पुल पहुंचे बुजुर्ग को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार हो गया।  *बताया जाता है मुन्ने शाह पिछले एक साल से दिमागी परेशानी के चलते मांगकर गुजर-बसर कर रहे थे। शनिवार रात घर न लौटने पर परिजन पूरी रात उन्हें इधर-उधर तलाशते रहे। रविवार सुबह से फिर तलाश शुरू की, लेकिन थक-हारकर बैठ गए।  उधर, शनिवार-रविवार दोपहर करीब 3 बजे भटकते हुए मुन्ने शाह थाना क्षेत्र के ग्राम कालाखेड़ी स्थित फोरलेन पुल पर पहुंच गए। तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगीना स...

राष्ट्रीय सेमिनार में सहभागिता कर लौटीं डॉ. आस्था ,भुवनेश्वर और पुरी में स्वच्छता प्रबंधन, कूड़ा निस्तारण एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का किया अवलोकन

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शहरी सेमिनार में सहभागिता करने के बाद वापस लौट आई हैं। 19 एवं 20 जून को आयोजित इस सेमिनार का विषय “सामुदायिक सहभागिता से शहरी सेवाओं को मजबूत बनाकर समावेशी शहरों का निर्माण” था। सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों एवं शहरी विकास से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश से डॉ. आस्था अग्रवाल के साथ लखनऊ के विधायक नीरज बोरा भी शामिल हुए। सेमिनार के प्रथम दिवस प्रतिभागियों ने भुवनेश्वर के एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर तथा फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) का भ्रमण किया। यहां घर-घर कूड़ा संग्रहण, स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से किस प्रकार स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकता है। द्वितीय दिवस में प्रतिभागियों को पुरी में संचालित 24×7 पेयजल आपूर्ति परियोजना का अवलोकन कराय...

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा जिला अधिकारी को दो सूत्रों की मांग का ज्ञापन दिया

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत:उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लाक इकाई द्वारा खंड विकास अधिकारी अमरिया  के माध्यम से जिला अधिकारी पीलीभीत को दो सूत्रों की मांग का ज्ञापन दिया गया जिसमें प्रथम मांग 1- पंचायत राज विभाग में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के माह नवम्बर 2025 में सेवा में 16 वर्ष पूर्ण हो चुके है परन्तु अभी तक द्वितीय ए०सी०पी० का लाभ जो 16 वर्ष पूर्ण होने पर मिल जाना चहिए था उसका लाभ अभी तक नहीं मिला है। जबकि संघठन द्वारा  कर्मचारियों की द्वितीय ए०सी०पी० का लाभ दिये जाने के सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी, महोदय व मुख्य विकास अधिकारी महोदय, पीलीभीत से कई बार पत्राचार कर अनुरोध किया जा चुका है। द्वितीय ए०सी०पी० का लाभ समय पर न मिलने के कारण हम कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान का सामना करना पड रहा है। जिसके वजह से सफाई कर्मचारियों में बहुत रोष व्यक्त है।  सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द द्वितीय ए०सी०पी० का लाभ दिलाने अनुरोध किया 2- पंचायत राज विभाग में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नवम्बर 2009 में हुई थी। प्रथम वेतन...

भारत की साझी संस्कृति के हिंदू मुस्लिम हीरे मोती

Image
मुनेश त्यागी    आजकल समाज में लगातार बढ़ती जा रही हिंदू मुसलमान के बीच सांप्रदायिक नफरत और हिंसा पर चर्चाएं आम होती जा रही हैं। कल इसी के साथ चुनावों की चर्चा भी शुरू हो गई और एक सज्जन कहने लगा कि आएगा तो मोदी ही। हमने और दूसरे कई लोगों ने उससे पूछा कि मोदी क्यों आएंगा? उसने एकदम भड़क कर कहा कि मोदी ने मुसलमान को ठिकाने लगा दिया है और वह हिंदू मुसलमान के बीच फैलाई गई नफरत का बढ़ा चढ़ाकर गुणगान करने लगा। जब हमने उन सबसे भारत की साझी संस्कृति और गंगा जमुनी तहजीब के हीरे मोतियों के बारे में संक्षेप में बताया तो वहां मौजूद सारे लोग हमारी बातों पर मोहित हो गए और हिंदू मुस्लिम नफरत फैलाने की बात करने वाले सज्जन उठ कर चले गए।      इस घटना को देखकर, वर्तमान वर्तमान समय में, यह बात आज सबसे ज्यादा जरूरी हो गई है कि हिंदुत्वादी साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा जनता के बीच जो हिंदू मुस्लिम नफरत और हिंसा के बीज बो दिए गए हैं, उनके बारे में जनता को बताना बेहद जरूरी है, क्योंकि ये सांप्रदायिक हिंदुत्ववादी ताकतें, जनता की बुनियादी समस्याओं जैसे रोजगार, शिक्षा, महंगाई, भ्र...