बरेली में बहेड़ी बाईपास पर स्ट्रीट लाइटें शुरू, अंधेरा खत्म: चेयरमैन ने किया शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी राहत


Report By: Anita Devi 
बरेली में वर्षों से अंधेरे की समस्या झेल रहे बहेड़ी बाईपास पर अब रात में भी रोशनी रहेगी। नगर पालिका परिषद की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का
सोमवार को शुभारंभ कर दिया गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राशिम जायसवाल और भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने संयुक्त रूप से किया। श्रुति गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार की पुत्री हैं। उद्घाटन के बाद क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की बात कही।

दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्याप्त प्रकाश
व्यवस्था होने से रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की जा रही थी। अंधेरे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था, जो अब काफी हद तक दूर हो जाएगी।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में बिजली विभाग के एक्सईएन चमन प्रकाश, जेई रवि सैनी, एसडीओ समेत विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा
भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।