Posts

Showing posts from March, 2026

बरेली कैंट से 2027 की तैयारी: इंजीनियर अनीस अहमद ख़ान की मजबूत दावेदारी

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  बरेली की 125 कैंट विधानसभा सीट से संभावित प्रत्याशी के रूप में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद ख़ान इन दिनों अपनी चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं। बीएससी, डिप्लोमा सिविल इंजीनियर और जल निगम में प्रोजेक्ट मैनेजर रहे अनीस अहमद ख़ान ने वर्ष 2011 में वीआरएस लेने के बाद राजनीति की राह पकड़ी। पहले ही चुनाव में दमदार शुरुआत वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बरेली कैंट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और अपने पहले ही प्रयास में 25 हजार से अधिक वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। यह प्रदर्शन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना और उन्हें एक उभरते हुए मजबूत नेता के रूप में देखा जाने लगा। साफ-सुथरी छवि और मजबूत पकड़ अपने पहले चुनाव के बाद से ही अनीस अहमद ख़ान की पहचान एक साफ-सुथरी छवि वाले और रणनीतिक रूप से सक्षम नेता के रूप में बनी। 2017 में बसपा के संपर्क में आने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें कैंट की जगह शहर सीट से मैदान में उतरना पड़ा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि उन्हें कैंट स...

बाल विवाह की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची महिला कल्याण विभाग की टीम ने रुकवाया बाल विवाह

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत- मंगलवार को चाइल्ड हेल्पलाइन   नंबर 1098 पर बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने के उपरांत जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं महिला कल्याण विभाग की सयुक्त टीम ने  थाना-बीसलपुर के दो गांवों में बाल विवाह की शिकायत मिलने पर जांच की, दोनों शिकायत में एक शिकायत में बाल विवाह होना नहीं पाया गया, जबकि दूसरी शिकायत जोकि स्वयं लगभग 17 वर्षीय बालिका द्वारा की गई थी,  मामला सही पाया गए। जांच करने पर पाया गया कि बालिका अभी नाबालिक है तथा बालिका का बाल विवाह दिनांक 26 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति के साथ होना प्रस्तावित था, बालिका अभी अपना विवाह करना नहीं चाहती थी, जिसके कारण बालिका ने इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कर थी। फिलहाल संयुक्त जांच टीम ने बालिका के परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए बाल विवाह रुकवा दिया। बालिका को अग्रिम कार्यवाही हेतु उसके माता-पिता द्वारा बुधवार को बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। संयुक्त जांच टीम में संरक्षण अधिकारी मीन...

स्मार्ट मीटर के विरोध में पीलीभीत की सड़कों पर उतरे व्यापारी: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का ज़ोरदार प्रदर्शन*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत : 31 मार्च 2026 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के ज़िला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी के आह्वान पर आज पूरे पीलीभीत जनपद में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ व्यापारियों ने शंखनाद कर दिया। जनपद की सभी तहसीलों और ब्लॉकों में एक साथ प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी माँगें रखीं। कलेक्ट्रेट पर उमड़ा व्यापारियों का हुजूम ज़िला मुख्यालय पर व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए एम. ए. जिलानी ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मीटरों की रीडिंग सामान्य से बहुत तेज़ है, जिससे बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। व्यापारियों ने जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुँचकर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग की है कि जब तक स्मार्ट मीटरों की तकनीकी शुद्धता की निष्पक्ष जाँच नहीं हो जाती, तब तक इनकी स्थापना पर रोक लगाई जाए। रिचार्ज खत्म होते ही तत्काल बिजली काटना न्यायसंगत नहीं है; इसके लिए कम से क...

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर से किसानों में हलचल, रिहाई के बाद खुशी

Image
Report By: Anita Devi बहेड़ी (बरेली)आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत साहब को ओडिशा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर से संगठन में हलचल मच गई। जैसे ही यह सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंची, सभी पदाधिकारी और सहकारी किसान तुरंत अपने-अपने कार्यालयों पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड तराई के प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने अपने कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। इसी बीच हाईकमान से संदेश मिला कि राकेश टिकैत साहब को रिहा कर दिया गया है। यह खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने मिठाई बांटकर सभी का सम्मान किया और एकजुटता के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

नेशनल पब्लिक स्कूल मंडनपुर (बहेड़ी)में सत्र 2025-26 वार्षिक प्रगति-पत्र का वितरण किया गया,

Image
Report By:Anita Devi  नेशनल पब्लिक स्कूल मंडनपुर (बहेड़ी)में सत्र 2025-26 वार्षिक प्रगति-पत्र का वितरण किया गया, जिसमें प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय व स्व०उमेश कुमार अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट राजा गार्डेन बहेड़ी(बरेली)की ओर से पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता का दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने विद्यालय की प्रगति की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला।  कक्षा-6 से निहारिका पुत्री श्री अरविंद कुमार नें 98% अंक प्राप्त कर प्रथम,शिवांगी पुत्री श्री रविंद्र कुमार ने 96% अंक प्राप्त कर द्वितीय व दिव्यांशी दुबे पुत्री श्री राजेश दुबे ने 95.3℅अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-7 में सोनाक्षी पुत्री श्री वीर सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम,आयुष पाल पुत्र श्री जगत सिंह ने 97% अंक प्राप्त कर द्वितीय व शैरिफ जमाल पुत्र श्री राफे जमाल ने 95% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-8 में वैभव गंगवार पुत्र श्री हेमेंद्र...

Report By :Anita Devi बहेडी (बरेली) ग्राम जहूरगंज में श्री गंगाराम कश्यप जी की अध्यक्षता में एक पीडीए पंचायत का आयोजन हुआ ।

Image
ग्राम जहूरगंज में  गंगाराम कश्यप  की अध्यक्षता में एक पीडीए पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव विधायक-बहेड़ी पूर्व मंत्री मा० अताउर रहमान  का लोगों ने फूल माला पहनकर स्वागत व अभिनंदन किया । सभा को संबोधित करते हुए  विधायक श्अताउर रहमान जी ने कहा कि मौजूदा सरकार में पी डी ए समाज की आवाज को लगातार दबाया जा रहा है उनके अधिकारों की अनदेखी की जा रही है इस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत यह है कि संविधान और आरक्षण को बचाने के सभी पी डी ए वर्ग को एक साथ  मिलकर इस तानाशाह सरकार को उखाड़ कर फेंके और 2027 के चुनाव में मां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर पी डी ए की सरकार बनाए। हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हमें आपसी भाईचारे को बनाकर रखना होगा आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद ।      इस मौके पर धर्मपाल कश्यप ,उमाशंकर कश्यप, मनीराम कश्यप , चंद्रसेन कश्यप,ओम प्रकाश कश्यप, प्यारेलाल कश्यप,तोताराम कश्यप,संजीव कुमार कश्यप, ओमप्रकाश चौटाला कश्यप, राजेंद्र कश्यप,राजाराम कश्यप, नंदराम कश्यप, खेमकरण कश्यप, पूरनला...

खानकाहे शेरिया बहेड़ी के सज्जादा नशीन मौलाना सूफी खालिद मियां शेरी का‌ उर्से चेहल्लुम संपन्न

Image
खानकाहे शेरिया बहेड़ी के सज्जादा नशीन मौलाना सूफी खालिद मियां शेरी का‌ उर्से चेहल्लुम संपन्न  बहेड़ी ः रमजान से पहले 8 फरवरी को खानकाहे शेरिया बहेड़ी के सज्जादा नशीन ताजुल असफिया के पोते मौलाना खालिद मियां साहब का इंतकाल हो गया था। रमजान के महीने की वजह से बाद ईद उल फितर उनके चेहल्लुम की फातिहा का प्रोग्राम रखा गया था। ऐलान के मुताबिक 28 मार्च सुबह 9:00 से कुरान ख्वानी हुई 10:00 बजे से नाअतिया प्रोग्राम चला। दूर दराज से आए हुए अहले अकीदतो-मोहब्बत ने बारगाहे रिसालतो-विलायत में नजराना-ए-अक़ीदत पेश किया। काशीपुर से तशरीफ़ लाए मुफ्ती कासिमुल कादरी अशरफी ने खानकाहे शेरिया सिलसिला-ए-शेरिया की निस्बती हकीकत बयान की क्योंकि सिलसिल-ए-शेरिया कादरी भी है और नक्शबंदी भी है। अपने शाहे नक्शबंद क़स्र-ए-आरिफा की सवानह हयात बयान की और बताया कि हिंदुस्तान में यह सिलसिला इमाम ए रब्बानी शेख अहमद सरहिंदी से फैला, आज यह सिलसिला तमाम आलम-ए-इस्लाम में फैला हुआ है। इसके बनी सैयदना सिद्दीके अकबर हैं और यह तमाम सिलसिलों में सबसे ज्यादा जिक्रो-फिक्र इबादतो-रियाज़त और अखलाके नब्वी सिख...

सरधना बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर सैयद आरिफ अली और महासचिव पद पर संजीव पवार निर्वाचित हुए

Image
सरधना बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़चढकर भाग लिया, देर रात चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये गये जिसमें अध्यक्ष पद पर सैयद आरिफ अली ने 77 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी  सैयद इनाम अली रिजवी को 57 और सत्य प्रकाश शर्मा को 43 मत मिले, जबकि दो मत निरस्त हुए। महासचिव पद पर संजीव पंवार ने 100 मत पाकर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी नितिन कुमार चंदन को 78 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रिजवान ने 84 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि ईश्वर को 81 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अरुण जैन ने 95 मत हासिल कर बाजी मारी। इस पद पर मनीष कुमार (90 मत) भी निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य प्रत्याशियों में अमित कुमार को 71 और मोहन पाल को 69 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सिंह 96 मत पाकर विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. रविंद्र सिंह ने 96 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि जगपाल सोम को 78 मत मिले। सामाजिक मंत्री पद पर अमित कुमार शर्मा ने 90 मत पाकर विजय प्राप्त की। वहीं संजीव कुमार 83 मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ का...

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  आज दिनाक 28 मार्च-को जमा ए  अनवर पब्लिक स्कूल में कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा-8 तक के परीक्षा फल वितरण किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय छात्र/छात्राओ को रिपोर्ट कार्ड के साथ ट्रॉफी भी दी गयी पूरी साल मेहनत करने के बाद बच्चों के रिपोर्ट कार्ड में अच्छे नंबर देखकर छात्र/छात्राओ के चहरे पर खुशी की लहर थी बच्चों के माता-पिता ने बताया कि जमा ए अनवर स्कूल की पढ़ाई बहुत अच्छी है बच्चों का पूरा ध्यान रखा जाता है स्कूल का शिक्षक स्टाफ काफी अच्छा है जो बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान देते हैं  बच्चों के माता-पिता ने ये भी कहा कि आज कल पढ़ाई बहुत महंगी हो गई है प्राइवेट स्कूल की फीस और किताब भी बहुत महंगी है जिस वजह से गरीब आदमी अपने बच्चों को बड़े स्कूल में नहीं पढ़ा सकता लेकिन जमा ए अनवर पूरे जिले में एक ऐसा स्कूल है जो बहुत कम फीस लेकर बड़े स्कूल वाली बच्चों को शिक्षा दे रहा है प्रधानाचार्य बुशरा व प्रबन्धक डा० बिलाल ने स्कूल में छात्र/छात्राओं को बधाई दी।

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

Image
ओमेगा क्लासेस के डायरेक्टर कलीमुद्दीन शिक्षा, समाजसेवा और युवाओं की ताकत के सहारे 124 शहर विधानसभा में बन सकते हैं सपा का बड़ा चेहरा रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  बरेली की 124 शहर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और ओमेगा क्लासेस के डायरेक्टर मोहम्मद कलीमुद्दीन की दावेदारी तेजी से मजबूत होती नजर आ रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों और समाजसेवा के कार्यों ने उन्हें शहर की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा बना दिया है।  शिक्षा के क्षेत्र में ‘सफलता का ब्रांड’ बने कलीमुद्दीन साइंस से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वर्ष 2012 में राजेंद्र नगर, बरेली में स्थापित ओमेगा क्लासेस आज पूरे बरेली मंडल में सफलता का पर्याय बन चुका है। यहां से अब तक हजारों छात्र डॉक्टर और इंजीनियर बन चुके हैं। अगर  124 शहर विधानसभा की बात की जाए तो 8 हजार से अधिक हिंदू परिवारों के बच्चे और 10 हजार के करीब मुस्लिम परिवारों के बच्चों को कलीमुद्दीन पढ़ा चुके है 100 से ज्यादा गरीब बच्चों को मुफ्त कोचिंग देकर डॉक्टर बना चुके है कलीमुद्दीन का स्पष्ट कहना है कि “टैलेंट पैसे का मोहताज ...

एक ही संस्था के खिलाफ बार-बार खबरें छापना: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता या अधिकारों का हनन?

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  प्रेस की आज़ादी और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के बीच संतुलन पर उठे सवाल लखनऊ। भारत में प्रेस की स्वतंत्रता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है, जिसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में संरक्षित किया गया है। लेकिन जब किसी एक अस्पताल, सरकारी विभाग या सामाजिक संगठन के खिलाफ एक ही अखबार में बार-बार नकारात्मक खबरें प्रकाशित की जाती हैं, तो यह सवाल खड़ा होता है कि क्या यह पत्रकारिता की स्वतंत्रता है या फिर किसी संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास? संवैधानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पूर्णतः निरंकुश नहीं है। अनुच्छेद 19(2) के तहत इस स्वतंत्रता पर “मानहानि”, “लोक व्यवस्था” और “नैतिकता” जैसे आधारों पर उचित प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यदि किसी संस्था के खिलाफ लगातार बिना ठोस प्रमाण के खबरें प्रकाशित की जाती हैं, तो यह मानहानि (Defamation) के दायरे में आ सकता है, जो कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 499 और 500 के तहत दंडनीय अपराध है। वहीं, प्रेस से जुड़े आचार-व्यवहार को नियंत्रित करने ...

कायस्थ समीकरण और साफ-सुथरी छवि के सहारे सपा के मजबूत दावेदार बने संजीव कुमार सक्सेना, कैंट व शहर सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

Image
38 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव, दशकों की समाजसेवा और कायस्थ समाज में मजबूत पकड़ -124 शहर व 125 कैंट सीट पर सपा के लिए बन सकते हैं ‘तुरुप का इक्का’ रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  बरेली। बरेली की सियासत में इन दिनों समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी के रूप में उभर रहे संजीव कुमार सक्सेना का नाम तेजी से चर्चा में है। 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कर चुके संजीव सक्सेना न केवल प्रशासनिक अनुभव बल्कि मजबूत सामाजिक आधार और साफ-सुथरी छवि के चलते सपा के लिए अहम चेहरा बनते दिख रहे हैं। प्रशासनिक अनुभव और शैक्षणिक मजबूती संजीव कुमार सक्सेना ने उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम में लगभग 38 वर्षों तक सेवाएं दीं और नवंबर 2019 में क्षेत्रीय प्रबंधक (उप प्रबंधक वित्त) पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने रोहिलखंड विश्वविद्यालय से बीकॉम और बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ की डिग्री हासिल की, जो उनके प्रशासनिक और विधिक ज्ञान को और मजबूत बनाती है। देशभक्ति की विरासत वाला परिवार संजीव सक्सेना ऐसे परिवार से आते हैं, जहां देशसेवा की गहरी परंपरा रही है। उनके दादा स्वर्गीय बाबूराम सक्सेना और दादी स्...

साम्राज्यवाद दुनिया की सबसे विनाशकारी व्यवस्था

Image
मुनेश त्यागी      पूरे संसार में सामंतवाद, पूंजीवाद और साम्राज्यवाद देश दुनिया की सबसे लुटेरी और शोषणकारी व्यवस्थाएं रही हैं। आज साम्राज्यवाद दुनिया की सबसे बड़ी हत्यारी, लुटेरी वैश्विक प्रभुत्वकारी युद्धोंन्मादी और विनाशकारी व्यवस्था बनाकर दुनिया के सामने है। यह दुनिया की सबसे मुनाफाखोर सोच और मानसिकता बन गई है। यह मानव विरोधी व्यवस्था और सोच अपने मुनाफों को बढाये रखने के लिए, पूरी दुनिया को अपने कब्जे में लेने पर उतर आई है।      अपने इन विश्वविरोधी और अमानवीय मंसूबों को पूरा करने के लिए, दुनिया भर की साम्राज्यवादी ताकतें, कुछ भी करने को तैयार हैं। दिखावटी दोस्ती, छल कपट, मक्कारी, डिप्लोमेसी, हथियार, हिंसा और विनाशकारी युद्धों के द्वारा ये ताकतें पूरी दुनिया पर अपना मनमाना कब्जा जमाना चाहती हैं। दुनिया को आपस में बांटने के लिए दो विश्व युद्ध भी हो चुके हैं जिसमें दुनिया की पूंजीवादी साम्राज्यवादी ताकतें आमने-सामने थीं।      दुनिया के तमाम शोषक, लुटेरे और पूंजीवादी इजारेदार मुल्क, समाजवादी सोच और व्यवस्था के सबसे बड़े दुश्मन बनकर ...

प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने नकटादाना चौराहा पार्क का किया लोकार्पण*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नकटादाना चौराहा पर विकसित किए गए पार्क एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का आज जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा  लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा भाजपा नेता गुरभाग सिंह, पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल मौजूद रहीं। जनपद के प्रभारी मंत्री श्री औलख ने कहा कि नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा कराए गए इस सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य शहर की सुंदरता के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर वातावरण भी प्रदान करते हैं। पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने कहा कि नकटादाना चौराहा, जो...

समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर होली व ईद मिलन का भव्य आयोजन किया गया ।

Image
 अनीता देवी की रिपोर्ट  बहेड़ी (बरेली)आज दिनांक 26/03/2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर होली व ईद मिलन का भव्य आयोजन किया गया । इस होली व ईद मिलन समारोह में माननीय विधायक श्री अता उर रहमान जी ने सभी से गले मिलकर ईद एवं होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं और सभी क्षेत्र वासियों से प्रेम और सौहार्द के साथ एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बहेड़ी की जिम्मेदार जनता ने अब तक क्षेत्र में जो भाई चारे का माहौल बनाकर रखा है उसे कभी बिगड़ने नही देंगे सभी धर्मों और जातियों को एक साथ रहकर ही बहेड़ी का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है और हम सभी धर्म व जातियों का सम्मान करते रहेंगे । होली व ईद मिलन समारोह में जहां लोगों ने एक तरफ सिवइयों का स्वाद लिया वही दूसरी तरफ गुजियों का भी मजा उठाया इस सौहार्द पूर्ण माहौल में लोगो ने संकल्प लिया कि पी डी ए के महानायक राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव जी को 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है और बहेड़ी की एकता के प्रतीक मा अताउर रहमान साहब को 50 हजार वोटों की जीत के साथ विधायक बनाना है।    ...

स्टिंग के नाम पर उगाही: छोटे अस्पतालों और महिला डॉक्टरों को बनाया जा रहा निशाना

Image
खुफिया कैमरे से वीडियो बनाकर धमकी, पैसा न देने पर खबर चलाने का आरोप रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी लखनऊ। पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे की आड़ में कुछ तथाकथित पत्रकारों द्वारा “स्टिंग ऑपरेशन” के नाम पर अवैध उगाही और धमकाने के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। खासतौर पर छोटे-छोटे निजी अस्पतालों और महिला डॉक्टरों को निशाना बनाकर खुफिया कैमरों से वीडियो बनाना, फिर उसे आधार बनाकर पैसे की मांग करना और पैसा न देने पर खबर प्रसारित करना एक चिंताजनक प्रवृत्ति बनती जा रही है। गर्भपात से जुड़े मामलों को बनाया जा रहा टारगेट सूत्रों के अनुसार, कुछ मामलों में महिला पत्रकार गर्भपात से संबंधित जानकारी लेने के बहाने अस्पताल पहुंचती हैं और वहां मौजूद महिला डॉक्टर से बातचीत को गुप्त कैमरे में रिकॉर्ड कर लेती हैं। इसके बाद वही वीडियो अस्पताल संचालक या डॉक्टर को भेजकर उन्हें डराया-धमकाया जाता है। आरोप है कि यदि पैसे की मांग पूरी नहीं होती, तो उक्त वीडियो को खबर के रूप में प्रसारित कर दिया जाता है। संविधान की आड़ में अपराध नहीं छुप सकता विशेषज्ञों का कहना है कि अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत प्रेस को अभिव्यक्ति क...

बरखेड़ा में गूंजा भक्ति का स्वर, हिंदू महासभा के तत्वावधान में विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  बरखेड़ा/पीलीभीत। क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति के माहौल के बीच हिंदू महासभा ने अपने संगठन के विस्तार की दिशा में सक्रिय कदम बढ़ा दिए हैं। इसी क्रम में ग्राम विक्रमपुर निवासी गंगा प्रकाश मौर्य को नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर विक्रमपुर स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में हिंदू महासभा के तत्वावधान में विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूरे मंदिर परिसर में गूंजते भक्ति गीत, मंत्रोच्चार और जयकारों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। कार्यक्रम में हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित जिले के कई पदाधिकारी और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिला अध्...

नगर पालिका परिषद में नामित सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण, विकास कार्यों को मिलेगी गति*

Image
* *शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। नगर पालिका परिषद में शासन द्वारा नामित सभासदों नितिन सक्सेना, पंकज तिवारी, जगन्नाथ लोधी, स्वतंत्र देवल एवं प्रतीक अग्रवाल—का शपथ ग्रहण समारोह पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने सभी नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा नामित सभी सदस्य जमीनी स्तर से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं, जो सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन पांचों सभासदों के नामित होने से शहर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। समारोह के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान, अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य सभासदों ने नव-नामित सदस्यों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया। नामित हुए सभासदों के स्वागत में ढोल बजाए गए। इस मौके पर सभासद सुनीता सिंह, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह, साकेत सक्सेना, अवतार सिंह, मोनू, राशिद हुसैन, शरीफ अंसारी, अनस अंसारी, विकास बाबू, व्य...

लखनऊ में बसपा और पसमांदा मुस्लिम महासभा की अहम बैठक, 2027 चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा

Image
ईद के मौके पर हुई मुलाकात में पसमांदा समाज की भागीदारी, समस्याओं और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर हुई गंभीर बातचीत लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद के पावन अवसर पर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मुलाकात ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। भारतीय पसमांदा मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मकसूद अंसारी के गोमती नगर स्थित आवास पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात मायावती के निर्देश पर आयोजित हुई, जिसमें सामाजिक समरसता, राजनीतिक भागीदारी और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर गहन चर्चा की गई। ईद की मुबारकबाद और सामाजिक संदेश: इस अवसर पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मकसूद अंसारी को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि “बहन जी” मायावती की ओर से तथा पूरे बहुजन समाज की तरफ से भारतीय पसमांदा मुस्लिम महासभा के सभी सदस्यों को ईद की दिली शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए भी शांति, भाईचारे और तरक्की की कामना की। उन्होंने इस मौके पर सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द क...

जनपक्षीय पत्रकारिता के ध्वजवाहक क्रांतिकारी पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी

Image
मुनेश त्यागी       वैसे तो भारत के पत्रकारिता इतिहास में बहुत सारे पत्रकार हुए हैं जिन्होंने अपने समय में पत्रकारिता के उच्च पायदान कायम किये, मगर उन सब में सबसे बड़ा नाम महान क्रांतिकारी पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का है जो हमेशा आजाद पत्रकारिता के महान स्तंभ बने रहे, क्रांति के प्रणेता बने रहे और साहित्य के माध्यम से क्रांति का, आजादी का, समता और समानता का प्रचार प्रसार करते रहे और सामंतों और अंग्रेजों के तमाम जुल्मों सितम और अत्याचारों का सामना करके अपने पत्र प्रताप का प्रकाशन करते रहे।       पत्रकारों के पत्रकार महान क्रांतिकारी पत्रकार, गणेश शंकर विद्यार्थी को उनकी पुण्यतिथि 25 मार्च 1931, पर शत शत नमन वंदन, अभिनंदन और क्रांतिकारी सलाम। 23 मार्च 1931 को शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिए जाने के बाद कानपुर में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे। गांधी जी ने इन दंगों को शांत करने की जिम्मेदारी हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक और सांप्रदायिक सौहार्द के सबसे बड़े महारथी महान पत्रकार प्रताप के संपादक गणेश शंकर विद्यार्थी को दी थी।   ...

चमकते सितारे अमर शहीद क्रांतिकारी राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह

Image
मुनेश त्यागी स्याह रात में  रोशन  किताब  छोड़  गए  वो चले गए मगर अपने ख्वाब छोड़ गए,  हजार जब्र हों मगर ये फैसला है  अटल  वो जहन-जहन  में  इंकलाब  छोड़  गए।      हमारे क्रांतिकारी राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह भारत के क्रांतिकारी आंदोलन के प्रकाश स्तंभ और सबसे चमकते हुए सितारे हैं। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को अप्रत्याशित तेज गति मोहिया कराई। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गई थी। सुखदेव लायलपुर पंजाब से थे। वे बहुत बड़े संगठन कर्ता थे और मौके के अनुसार सर्वोत्तम का प्रयोग करना जानते थे। उनका कहना था कि हमारे दल का मकसद देश में समाजवादी प्रजातांत्रिक प्रणाली स्थापित करना है।       राजगुरु महाराष्ट्र के थे। वे अपने तमाम साथियों में सबसे ज्यादा निडर क्रांतिकारी थे। उनका मानना था कि दुनिया से भाग कर इस दुनिया को नहीं बदला जा सकता। देश के लिए प्राणों की आहुति देने में उनकी भगत सिंह से होड लगी हुई थी। उनका मानना था कि मैं भगत सिंह से पहले मारूंगा। कमाल की ...

क्रांतिकारी स्वरों को और ताकत देने की जरूरत है विश्व कविता दिवस पर

        मुनेश त्यागी ना मुंह छुपा के जिए  ना सर झुका के जिए,  सितमगरों की नजर से  नजर मिला करके जिए। एक रात कम जिए  तो कम ही सही,  ये बहुत है कि मशालें  जला जला कर जिऐं।      मानव इतिहास में दुनिया भर में, पूरी दुनिया की कविताओं ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कविता के इसी कारगर जज्बे को बरकरार रखने के लिए 21मार्च को पूरी दुनिया में विश्व कविता दिवस मनाया जाता रहा है। कविता पूरी दुनिया के स्तर पर शोषण, अन्याय, धर्मांधता, भेदभाव पर सवाल उठाती आई है। विश्व युद्ध प्रथम और विश्व युद्ध द्वितीय के दौरान कविता ने मनुष्यता के विनाश पर सवाल उठाए। मनुष्यता के अकाल पर प्रेमचंद ने सवाल उठाए। समकालीन कविता भी न्याय की पक्षधर है। वह युद्धों का, पर्यावरण विनाश का, लगातार विरोध करती है, रही है, उन पर सवाल उठाती है। नोमान शौक़ लिखते हैं,,,, बढ़ते रक्षा बजट के साथ  असुरक्षित होती दुनिया में छतों पर बैठे हुए तेंदुए देख रहे हैं चुपचाप  जंगलों को उजड़ते हुए।       आज की कविता भूख, गरीबी, कुपोषण प्रदूषण और बेरोजग...