नेशनल पब्लिक स्कूल मंडनपुर (बहेड़ी)में सत्र 2025-26 वार्षिक प्रगति-पत्र का वितरण किया गया,

Report By:Anita Devi 
नेशनल पब्लिक स्कूल मंडनपुर (बहेड़ी)में सत्र 2025-26 वार्षिक प्रगति-पत्र का वितरण किया गया,
जिसमें प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय व स्व०उमेश कुमार अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट राजा गार्डेन बहेड़ी(बरेली)की ओर से पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता का दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने विद्यालय की प्रगति की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। 
कक्षा-6 से निहारिका पुत्री श्री अरविंद कुमार नें 98% अंक प्राप्त कर प्रथम,शिवांगी पुत्री श्री रविंद्र कुमार ने 96% अंक प्राप्त कर द्वितीय व दिव्यांशी दुबे पुत्री श्री राजेश दुबे ने 95.3℅अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा-7 में सोनाक्षी पुत्री श्री वीर सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम,आयुष पाल पुत्र श्री जगत सिंह ने 97% अंक प्राप्त कर द्वितीय व शैरिफ जमाल पुत्र श्री राफे जमाल ने 95% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा-8 में वैभव गंगवार पुत्र श्री हेमेंद्र गंगवार ने 96.6℅अंक प्राप्त कर प्रथम, तनिष्का गंगवार पुत्री श्री आशीष कुमार ने 93.2℅अंक प्राप्त कर द्वितीय व हनी गंगवार पुत्री श्री पंकज गंगवार ने 92.9℅अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा-9 में अनिका सहाय पुत्री श्री प्रेम कुमार ने 93.7℅अंक प्राप्त कर प्रथम,अनिष्का गंगवार पुत्री श्री धर्मेंद्र गंगवार ने 87.3℅अंक प्राप्त कर द्वितीय व उरूज पुत्री श्री शहाबुद्दीन ने 86.3℅अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा-11 में अंजलि पुत्री श्री दुर्गेश कुमार नें एवं भूमिका पुत्री श्री नरेश कुमार ने 91.9℅अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सुनैना पुत्री श्री दुर्गेश कुमार ने 91.2℅अंक प्राप्त कर द्वितीय व अंशिका पुत्री श्री लाल सिंह ने 89.5% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*कक्षा-6,वर्ग-अ में पढ़ने वाली छात्रा निहारिका पुत्री श्री अरविंद कुमार ने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।*
 इस शुभ अवसर पर विद्यालय कुशल प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्यों में विद्यालय के प्रबंधक सरदार निरंजन सिंह जी,कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार अग्रवाल जी,ऑडिटर श्री अजीज अहमद जी एवं श्री दर्शन सिंह जी,श्री विवेक गर्ग जी,डॉ० एल० सी०सरकार जी,श्री गौरव मित्तल जी,श्री सुरेंद्र सिंह जी,श्री जोगिंदर सिंह जी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक सरदार निरंजन सिंह जी,कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार अग्रवाल जी,श्री सुरेंद्र सिंह जी एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार जी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और अपने लक्ष्य को साकार करते हुए अपनें माता-पिता, समाज व देश सेवा के लिए आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक/ अध्यापिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।