Posts

Showing posts from April, 2026

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ अर्बन अफेयर के विशेषज्ञों के साथ पालिकाध्यक्ष की शहर में बाढ़ व जलभराव से राहत के लिए कार्यालय में बैठक हुई*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। शहर में बाढ़ की समस्या और अत्यधिक बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से स्थायी समाधान तलाशने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर, नई दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल के साथ विस्तृत चर्चा कर शहर की वर्तमान स्थिति का आकलन किया। बैठक में बाढ़ प्रबंधन, जल निकासी व्यवस्था, नालों की स्थिति, जलभराव वाले प्रमुख क्षेत्रों की पहचान तथा भविष्य की कार्ययोजना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बढ़ते जलभराव की समस्या के समाधान के लिए वैज्ञानिक और दीर्घकालिक रणनीति अपनाना बेहद आवश्यक है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बैठक में कहा कि शहर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर एक विस्तृत और व्यवहारिक रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि तैयार की जाने वाली योजना पर्यावरण के अनुकूल हो, जिससे जलभराव से राहत मिलने के साथ प्राकृत...

सांप्रदायिक ताकतें बन गई हैं वैश्विक लुटेरे साम्राज्यवाद की सबसे बड़ी रक्षा कवच

Image
मुनेश त्यागी      आज पूरी दुनिया में देखा जा रहा है कि दुनिया की अधिकांश सांप्रदायिक ताकतों ने, देश और दुनिया की अधिकांश पूंजीवादी, जातिवादी और साम्राज्यवादी ताकतों से गठजोड़ कर लिया है। वे उनके साथ मिलकर काम कर रही हैं और अधिकांश देशों की सत्ता और सरकार पर काबिज हो गई हैं।        इसी के साथ-साथ यह जानना भी बहुत जरूरी है कि आखिर वे कौन सी जनविरोधी, अमानवीय और असंवेदनशील ताकतें हैं जो इन सांप्रदायिक ताकतों का नेतृत्व कर रही हैं, इनकी बडे पैमाने पर आर्थिक मदद कर रही है और सांप्रदायिक आतंकवादी हमलों को धरती पर उतारने की नीतियां तैयार कर रही हैं। सांप्रदायिक ताकतों और साम्राज्यवादी ताकतों के गठजोड़ द्वारा भारत में किये जा रहे इन कारनामों को जानने और समझने के लिए यह जरूरी है कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में हिंदू और मुस्लिम एकता का बहुत बड़ा योगदान रहा था। इस स्वतंत्रता संग्राम की सबसे बड़ी उपलब्धि और विरासत हिंदू और मुस्लिम एकता थी। अंग्रेज इससे पूरी तरह से डर गए थे और वे किसी भी तरीके से, इस हिंदू मुस्लिम एकता को तोड़ना चाहते थे। इ...

नगीना - धोबी घाट न होने से नगर के धोबी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेलवे तालाब के गन्दे नालों के जमा पानी में कपड़े धोने को है मजबूर।

पालिका चेयरमैन की ओर ध्यान दिलाकर धोबी घाट बनवाने कि मांग।  मिली जानकारी के अनुसार नगीना में लगभग चार हजार धोबी बिरादरी के परिवार है। पूर्व में नगर के आसपास तालाब थे तालाबों में भरे बरसात के पानी में धोबी परिवार अपने कपड़ों को वहां ले जाकर धोकर अपने परिवार का पालन पोषण करते चले आ रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते क्षेत्र के माफियाओं ने तालाबों को भी पूर्व में रहे तहसील के लेखपालों व अधिकारियों से सांठगांठ कर बेच खाए  क्षेत्र से तालाब खत्म होते ही धोबी बिरादरी के लोगों के सामने कपड़े धोने व परिवार का पालन पोषण करने  रोजी-रोटी की समस्या पैदा होने से परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंचता देख कुछ परिवारों ने कपड़े धोने के काम को छोड़कर नगीना क्षेत्र को छोड़कर दुसरे शहरों में जाकर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। लेकिन नगर के मौहल्ला अकाबरान बड़ी सब्जी निवासी रईस व सिकन्दर धोबी का परिवार नगीना छोड़ कर दुसरे शहरों में काम करने के लिए नहीं गए और वह परिवार आज भी नगीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बराबर में रेलवे के तालाब में जमा नगर के गन्दे नालों...

भारतीय किसान यूनियन टिकैत तराई क्षेत्र की इकट्ठा विशाल किसान पंचायत का आयोजन चौधरी अजीत सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तराई क्षेत्र के आवास पर किया गया ।

Image
Report By:Anita Devi  आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत तराई क्षेत्र की इकट्ठा विशाल किसान पंचायत का आयोजन चौधरी अजीत सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तराई क्षेत्र के आवास पर किया गया । जिसके मुख्य अतिथि सरदार बलजिंदर सिंह मान जी प्रदेश अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि चौधरी नलिन सिंह वरिष्ठ किसान नेता रहे। किसान पंचायत में तमाम पदाधिकारियों एवं किसान शामिल हुए। पंचायत में पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया रहा, एवं ग्राम छितौनीया अलीगंज मार्ग एवं सेतु निर्माण की मांग और ग्राम बिजोरिया में पुराने ज़र जार तारों का नवीन कारण का मुद्दा भी छाया रहा । तहसीलदार बहेड़ी ने किसानों से पंचायत में पहुंच कर उनका ज्ञापन लिया और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया । आज की पंचायत में चौधरी सुरेंद्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता, नागेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, योगेंद्र यादव प्रदेश प्रमुख महासचिव, प्रदीप सिंह प्रदेश सचिव , दानिश बाबा प्रदेश सचिव , योगेश सिंह,अमन बेनीवाल ,विजय पाल सिंह जिला संगठन मंत्री, अंकुश चौधरी, प्रमोद मौर्य ,बलवंत सिंह ,अमीर हसन ,नरेंद्र मौर्य आद...

जनता की आवाज बनकर बिजली विभाग पहुंचे सपा नेता मयंक शुक्ला

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी    प्रीपेड मीटर की ‘लूट’ और मनमाने बिलों के खिलाफ सैकड़ों उपभोक्ताओं ने खोला मोर्चा बरेली। रामपुर गार्डन स्थित विद्युत विभाग कार्यालय सोमवार को उस समय जनआक्रोश का केंद्र बन गया, जब स्मार्ट मीटर की खराबी, बार-बार आने वाले बिल और बढ़ी हुई बिजली देयों से परेशान सैकड़ों उपभोक्ता समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला के नेतृत्व में विभागीय कार्यालय पहुंचे। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की और प्रीपेड मीटर व्यवस्था को आम जनता पर आर्थिक बोझ बताया। प्रदर्शन के दौरान मयंक शुक्ला ने विभाग के संबंधित अधिकारी अंकित गंगवार से मुलाकात कर उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से उठाया। उन्होंने मांग की कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर गलत रीडिंग दे रहे हैं, जिनके बिल असामान्य रूप से बढ़े हुए हैं और जिन्हें महीने में दो-दो या तीन-तीन बार बिल भेजे जा रहे हैं, उनकी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि स्मार्ट और प्रीपेड मीटर लगने के बाद उनकी परेशानियां लगातार बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं क...

आज दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने US Embassy के बाहर मोदी के खास डोनाल्ड ट्रंप की भारत-विरोधी टिप्पणी 'Hell Hole' कहने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Image
 दिल्ली, 27 अप्रैल 2026:* आज दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने US Embassy के बाहर मोदी के खास डोनाल्ड ट्रंप की भारत-विरोधी टिप्पणी 'Hell Hole' कहने के के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तीन मूर्ति सर्किल से US Embassy के तरफ जाने का प्रयास किया कि तब ही दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया और कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डिटेन भी कर लिया।  इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भले ही कॉम्प्रोमाइज्ड है लेकिन भारत देश नही है। राष्ट्रपति ट्रंप रोजाना भारत देश के खिलाफ कुछ न कुछ टिप्पणी कर रहे है और अजीबो गरीब आदेश भी दे रहे है। इस बार ट्रंप ने देश का अपमान किया 'Hell  Hole' कह कर ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। PM मोदी की दोस्ती निजी तौर हो सकती है, पर देश के खिलाफ कोई बोलेगा तो युवा कांग्रेस उसके खिलाफ थी, है,और रहेगी, भारत माता की जय।  दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने मांग करते हुए कहा कि...

बरेली में बिजली कटौती पर सपा का जोरदार विरोध, अधीक्षण अभियंता से मिलकर सौंपा ज्ञापन

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  20-20 घंटे की अघोषित कटौती से जनता परेशान, नए ट्रांसफार्मर लगाने और आपूर्ति सुधारने की उठी मांग बरेली, 27 अप्रैल। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाया। पार्टी का एक शिष्ट मंडल अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह से मिला और शहर में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। शिष्ट मंडल ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बरेली के कई इलाकों—खासकर फ़ाइक इंक्लेव कॉलोनी, किंग्स एवेन्यू, जेएचएम कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में रोजाना 20-20 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और लोगों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते लोड के बावजूद ट्रांसफार्मर की क्षमता में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे बार-बार फॉल्ट और कटौती की समस्या बनी रहती है। उन्होंने मांग की कि कॉलोनियों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं ताकि बिजली का लोड विभाजित हो सके और आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके। शि...

बरेली में बिजली कटौती पर सपा का जोरदार विरोध, अधीक्षण अभियंता से मिलकर सौंपा ज्ञापन

बरेली में बिजली कटौती पर सपा का जोरदार विरोध, अधीक्षण अभियंता से मिलकर सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  20-20 घंटे की अघोषित कटौती से जनता परेशान, नए ट्रांसफार्मर लगाने और आपूर्ति सुधारने की उठी मांग बरेली, 27 अप्रैल। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाया। पार्टी का एक शिष्ट मंडल अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह से मिला और शहर में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। शिष्ट मंडल ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बरेली के कई इलाकों—खासकर फ़ाइक इंक्लेव कॉलोनी, किंग्स एवेन्यू, जेएचएम कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में रोजाना 20-20 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और लोगों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते लोड के बावजूद ट्रांसफार्मर की क्षमता में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे बार-बार फॉल्ट और कटौती की समस्या बनी रहती है। उन्होंने मांग की कि कॉलोनियों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं ताकि बिजली का...

कानपुर में आज़ाद समाज पार्टी की बड़ी समीक्षा बैठक, मंसूरी समाज के दिग्गज नेता अब्दुल रज़्ज़ाक़ मंसूरी हुए शामिल

Image
पसमांदा समाज की भागीदारी को लेकर उठी मजबूत आवाज़, चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व पर जताया भरोसा  रिपोर्ट-फिरदौस वारसी  कानपुर नगर के बर्रा स्थित निरंजन बैंक्वेट, विश्व बैंक कॉलोनी में आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक कानपुर नगर (महानगर) संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी माननीय गौरी प्रसाद उपासक जी मौजूद रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट प्रदीप निगम, प्रदेश सचिव तुलसीराम वाल्मीकि, मंडल संयोजक मुस्लिम भाईचारा मोहम्मद कय्यूम ख़ान और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा ने भी शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में की गई, जहां संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक की सबसे ख़ास बात रही मंसूरी समाज के कद्दावर नेता और समाजसेवी मंसूरी यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष अब्दुल रज़...

पसमांदा मुसलमानों को सत्ता से दूर रखना लोकतंत्र के साथ अन्याय-मुस्तकीम मंसूरी

Image
ब्यूरो रिपोर्ट  संख्या में अधिक, लेकिन प्रतिनिधित्व में सबसे पीछे पसमांदा समाज? क्योंकि राजनीतिक दलों ने केवल वोट बैंक समझा, हक़ नहीं दिया” लखनऊ/उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय मंसूरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुस्तकीम मंसूरी ने पसमांदा मुसलमानों की राजनीतिक स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पसमांदा समाज को जानबूझकर सत्ता की भागीदारी से दूर रखा गया है। उन्होंने कहा कि पसमांदा मुसलमान आबादी का बड़ा हिस्सा होने के बावजूद राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बेहद पीछे हैं, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। मुस्तकीम मंसूरी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने हमेशा पसमांदा समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन टिकट वितरण और सत्ता में हिस्सेदारी के समय इस वर्ग की अनदेखी कर दी जाती है। उन्होंने कहा, पसमांदा समाज हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाता है, लेकिन जब प्रतिनिधित्व की बात आती है तो हमें नजरअंदाज कर दिया जाता है। आखिर क्यों? प्रदेश अध्यक्ष ने मुस्लिम समाज के अंदर मौजूद असमानता पर भी खु...

मां बगुलामुखी जयंती पर हजारों श्रध्दालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर की मां की आरती।

Image
Report By:Anita Devi  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड 24/4/2026 मां बगुलामुखी जयंती पर हजारों श्रध्दालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर की मां की आरती। पुलभट्टा उत्तराखंड स्थित  उत्तर प्रदेश वार्डर पर मां शक्तिपीठ जुना अखाड़ा मंदिर प्रांगण में अखण्ड रामायण पाठ,मां दुर्गा स्तुति, भजन-संकीर्तन और मां बगुलामुखी की आरती हुयी।हजारों की संख्या में पधारे श्रध्दालुओं ने भंडारे में भोग प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर पीठाधीश्वर स्वामी डॉ.देवहंश महाराज जी द्वारा उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा भारत:डा.रेनूशरण को पटका पहनाकर सम्मानित किया ।इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण के सभी सदस्य और श्रध्दालु मौजूद रहे।

लिटिल एंजेल्स स्कूल की संस्थापक सीमा अग्रवाल की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  आज दिनाक 26 अप्रैल लिटिल एंजेल्स स्कूल की संस्थापक प्रधानाचार्या सीमा अग्रवाल की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई, प्रातः कालीन सभा के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र कार्यकारिणी के सदस्यों ने सीमा मैडम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये , तत्पश्चात उनका प्रिय गीत लब पे आती है दुआ को सब नें मिल कर गाया, उनकी याद में सब ने 2 मिनट का मौन धारण किया , कक्षा 12 की छात्रा खुशी बसल नें सीमा मेडम  के व्यक्तित्व के बारे में सबको बताया । शिक्षिका छवि जैसवार ने सीमा मैम के साथ अपनी यादें ताजा की, अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य एन सी पाठक नें कहा की मुझे सीमा मैम से व्यक्तिगत रूप से मिलने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ, मैंने जितने भी लोगों से उनके बारे में सुना है उन्होंने बताया की सीमा मैम जैसा व्यक्तित्व इस दुनिया में मिलना मुश्किल है इसीलिए पूरा जनमानस उनको हमेशा याद करता है । इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शरबत, पूरी सब्जी एवं हलवा का...

पीलीभीत पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य, आयोजन संपन्न हुआ।

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  आज दिनांक 26.04.2026 को जनपदीय पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन हुआ, समारोह में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने परेड की प्रत्येक टुकड़ी (Platoon) की सज्जा, अनुशासन एवं एकरूपता का सूक्ष्म अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत रिक्रूट आरक्षियों की 14 टोलियों द्वारा परेड का भव्य मार्चपास्ट आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्लाटून द्वारा मंच के समक्ष से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। परेड के दौरान कदमताल की एकरूपता, सटीकता एवं समयबद्धता अत्यंत सराहनीय रही। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रदर्शित शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता एवं प्रशिक्षण के प्रति समर्पण ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया l आरक्षी अक्षय कु...

हम भारत नया बनाएंगे

Image
 मुनेश त्यागी  वो बांट रहे  हैं  जनता  को  हम सब जनता को जोड़ेंगे,  शोषण का शिकंजा तोडेंगे  हम  भारत  नया  बनाएंगे।  भाग  रहे   वो  पीछे  को  हम तो आगे बढ़ते जाएंगे,  जोड़ेंगे   सारे  भारत  को  हम भारत नया  बनाएंगे।  ज़ालिम फिर  से  आ  गए  जनता  को  फिर जगायेंगे  करेंगे सबको  ही  एकजुट  हम भारत  नया  बनाएंगे। वो बिखेर रहे हैं  लोगों को  हम तिनका तिनका जोड़ेंगे,  हमारे  साथ  में  आओ तो  हम  भारत  नया  बनाएंगे। जेल मिले या फांसी मिले  हम तो  आवाज  उठाएंगे,  लहराएंगे क्रांति का झंडा  हम भारत  नया  बनाएंगे।

जीवन को सही दिशा देने में किताबों का महत्वपूर्ण योगदान

Image
मुनेश त्यागी           दुनिया में 23 अप्रैल को यूनेस्को द्वारा और दूसरी संस्थाओं द्वारा "विश्व पुस्तक दिवस" के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पुस्तकों का आनंद लेने और पढ़ने की कला को बढ़ाना है। किताबें संस्कृति और पीढ़ियों को जोड़ने के लिए पुल का काम करती हैं। ज्ञान विज्ञान से भरपूर अच्छी पुस्तकें हमारे जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।         किताबें हमारे साथ एक सच्चे साथी की तरह रहती हैं बशर्ते कि हमारे अंदर पढ़ने और सीखने का जज्बा हो। यह दिन उन लोगों के लिए मंच की तरह है जो ज्ञान विज्ञान की संस्कृति और साक्षरता को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसमें लेखक, कवि, पब्लिशर्स, शिक्षक, लाइब्रेरियन, पब्लिक और प्राइवेट संस्थान शामिल हैं।       दुनिया में पुस्तकों ने एक बहुत बड़ा रोल अदा किया है। जब हम अध्ययन करते हैं तो पाते हैं कि दुनिया के महान कवियों, लेखकों, क्रांतिकारियों, राजनीतिज्ञों, संस्कृतिकर्मियों और वैज्ञानिकों ने दुनिया की महान पुस्तकें पढ़कर पूरे संसार को सही दिशा दी है। पुस्त...

क्रांतिकारी महान लेनिन जिन्होंने वैज्ञानिक समाजवाद और क्रांति को सबसे पहले धरती पर उतारा

Image
 मुनेश त्यागी      दुनिया के सबसे बड़े क्रांतिकारियों में से एक जिन्होंने 1917 में रूस में मार्क्सवादी सिद्धांतों के हिसाब से क्रांति की और वैज्ञानिक समाजवाद को दुनिया भर में पहली दफा धरती पर उतारा और मार्क्सवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया, समाज को बदला, समाज में  दुनिया में सबसे पहले किसान और मजदूरों का राज्य कायम किया, और इतिहास में सबसे पहले किसान और मजदूरों को अपना भाग्य विधाता बनाया। इस राज्य ने औरतों और आदमी को बराबर के अधिकार दिए, इसने अपनी सारी जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य और सबको रोजगार उपलब्ध कराएं, आज उन्हीं महान क्रांतिकारी कामरेड व्लादीमीर इल्यिच उल्यानोव जिन्हें दुनिया में "लेनिन" के नाम से जाना गया, की जन्मतिथि है।    अपने जीवन काल में व्लादीमीर इल्यिच रूस की लेना नदी के किनारे रहे थे, इसलिए लोग उन्हें "लेनिन" कहने लगे और बाद में भी रूस और दुनिया में यही लेनिन, "महान लेनिन" के नाम से प्रसिद्ध हुए। वे 22 अप्रैल 1870 को रुस में पैदा हुए थे।      लेनिन बचपन के दिनों से ही, रूस में फैली जार...

नवोदय हॉस्पिटल में माननीय प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री बहेड़ी विधायक अताउर रहमान साहब के कमर में दर्द होने के कारण पिछले कई दिनों से बरेली के मशहूर हड्डी रोग विशेषक डाॅक्टर मोहम्मद नाज़िर हुसैन की देख रेख में भर्ती हैं।

Image
Report By :Anita Devi  नवोदय हॉस्पिटल में माननीय प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री बहेड़ी विधायक अताउर रहमान साहब के कमर में दर्द होने के कारण पिछले कई दिनों से बरेली के मशहूर हड्डी रोग विशेषक डाॅक्टर मोहम्मद नाज़िर हुसैन की देख रेख में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल जी को हुई तो आज दिनांक 25 4.2026 समय करीब 2:00 बजे दिन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल जी नवोदय हॉस्पिटल बरेली पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और स्वस्थ होने की कामना की। नवोदय अस्पताल के डायरेक्टर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद नाज़िर हुसैन ने बताया माननीय मंत्री जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन आराम की जरूरत है । कल रात से ही बरेली व क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गढ़  व साथियों का अस्पताल में माननीय मंत्री जी को देखने के लिए तांता लग रहा जिसमें मुख्य रूप से नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव जी, महानगर अध्यक्ष समीम खान सुल्तानी साहब,भोजीपुरा विधायक शेहज़ील इस्लाम साहब,पूर्व विधायक सुल्तान बेग साहब,पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप जी पूर्व...

Report By Anita Devi नवोदय हॉस्पिटल में माननीय प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री बहेड़ी विधायक अताउर रहमान साहब के कमर में दर्द होने के कारण पिछले कई दिनों से बरेली के मशहूर हड्डी रोग विशेषक डाॅक्टर मोहम्मद नाज़िर हुसैन की देख रेख में भर्ती हैं।

Image
 इस बात की जानकारी जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल जी को हुई तो आज दिनांक 25 4.2026 समय करीब 2:00 बजे दिन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल जी नवोदय हॉस्पिटल बरेली पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और स्वस्थ होने की कामना की। नवोदय अस्पताल के डायरेक्टर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद नाज़िर हुसैन ने बताया माननीय मंत्री जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन आराम की जरूरत है । कल रात से ही बरेली व क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गढ़  व साथियों का अस्पताल में माननीय मंत्री जी को देखने के लिए तांता लग रहा जिसमें मुख्य रूप से नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव जी, महानगर अध्यक्ष समीम खानसुल्तानी साहब,भोजीपुरा विधायक शेहज़ील इस्लाम साहब,पूर्व विधायक सुल्तान बेग साहब,पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप जी पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य जी महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव जी महानगर महासचिव दीपक शर्मा जी बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष राजा खान साहब पूर्व ब्लाक प्रमुख दमखोदा वफाउर रहमान साहब विधानसभा महासचिव हर स्वरूप मौर्य जी, प्रधान रफीक मंसूरी...

ताजुश्शरिया के सालाना उर्स पर भाईचारे का संदेश, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने भेजी मुबारकबाद, दरगाह पर चादरपोशी कर मांगी अमन-शांति की दुआ

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने दरगाह पहुंचकर पेश की अकीदत, देश में सद्भाव और एकता की कामना बरेली में आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां फ़ाज़िल-ए-बरेलवी के खानदान के अज़ीम रहनुमा, ताजुश्शरिया हजरत मुफ्ती मोहम्मद अख्तर रज़ा खां साहब के सालाना उर्स के मौके पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। इस ख़ास मौके पर भीम आर्मी के संस्थापक एवं आज़ाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना लोकसभा से सांसद भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने संदेश के माध्यम से मुबारकबाद पेश कर देश में आपसी भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक एकता का पैगाम दिया। सांसद चंद्रशेखर आज़ाद द्वारा शहजाद-ए-हुजूर ताजुश्शरिया, मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खां क़ादरी साहब के नाम एक लेटर भेजा गया, जिसमें उन्होंने उर्स की दिली मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, तरक्की और सामाजिक सौहार्द की कामना की। साथ ही हज़रत सलमान मियां साहब को भी मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने दरगाह पहुंचकर लेटर को वहां के जि...

लखनऊ में खाकी पर ‘आशिकी’ का दाग: दरोगा ने मर्यादा तोड़ी, उठे पुलिस की साख पर सवाल

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  पश्चिमी जोन में तैनात दरोगा युवती संग फरार, कोर्ट मैरिज के बाद चर्चा तेज-कानूनी रूप से सही, लेकिन सामाजिक संदेश पर बहस लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने खाकी वर्दी की गरिमा और पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पश्चिमी जोन में तैनात एक दरोगा अपने ही कार्यक्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम संबंधों में पड़ गए। मामला तब चर्चा में आया जब दोनों अचानक गायब हो गए और बाद में कोर्ट मैरिज करने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि युवती कॉलेज जाने वाली है और बालिग है, इसलिए कानूनी तौर पर इस रिश्ते में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन जिस तरह से एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ने अपने ही क्षेत्र की युवती के साथ संबंध बनाए और फिर उसे लेकर चले गए, उसने पूरे घटनाक्रम को संवेदनशील बना दिया है। खाकी की मर्यादा पर सवाल पुलिस वर्दी केवल कानून लागू करने का माध्यम नहीं होती, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक भी होती है। ऐसे में जब एक दरोगा ही अपने अधिकार क्षेत्र में इस तरह का कदम उठाता है, तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या खाक...

यूपी बोर्ड 2026 रिजल्ट में बेटियों का जलवा, इंटर व हाईस्कूल टॉपर्स ने रचा इतिहास

Image
रिपोर्ट-फैज़ान नियाज़ी  इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ किया टॉप, हाईस्कूल में काशिश वर्मा और अंशिका वर्मा संयुक्त रूप से प्रथम; टॉप 3 में अधिकांश छात्राएं माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया है। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों ही वर्गों में छात्राओं ने टॉप स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट टॉपर्स की सूची: इंटरमीडिएट परीक्षा में शिखा वर्मा ने 97.60% अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। वह बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली, सीतापुर की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से नंदनी गुप्ता (97.20%, सर्वोदया जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेरा बरेली) और श्रिया वर्मा (97.20%, महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी) रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर भी संयुक्त रूप से सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97.00% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हाईस्कूल टॉपर्स की सूची: हाईस्कूल परीक्षा में इस बार दो छात्राओं ने संयुक...

लखनऊ में एलपीजी संकट की आशंका के बीच बड़ा फैसला: अब पीएनजी उपभोक्ताओं को छोड़ना होगा गैस सिलेंडर

Image
लखनऊ से रफी मंसूरी की रिपोर्ट  केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद यूपी में सख्ती, तीन महीने में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर अनिवार्य-पीएनजी को बढ़ावा देने के निर्देश लखनऊ में संभावित वैश्विक परिस्थितियों, खासकर ईरान से जुड़े युद्ध संकट की आशंका के बीच घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 24 मार्च को जारी अधिसूचना के बाद उत्तर प्रदेश में खाद्य एवं रसद विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कराना सुनिश्चित किया जाए। सरकार का मानना है कि संभावित आपूर्ति संकट से निपटने के लिए पीएनजी का अधिकतम उपयोग जरूरी है। नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ता पीएनजी और एलपीजी दोनों का एक साथ उपयोग नहीं कर सकेंगे। जिन इलाकों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क मौजूद है, वहां रहने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से पीएनजी कनेक्शन लेना होगा। इसके लिए संबं...

लखनऊ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर आयोग का सख्त एक्शन, देरी पर रोजाना 1 लाख रुपये जुर्माने की तैयारी

Image
रिपोर्ट-फिरदौस वारसी  रिचार्ज के 2 घंटे बाद भी बिजली कनेक्शन न जुड़ने पर कड़ा रुख, पावर कारपोरेशन के एमडी को नोटिस; 15 दिन में मांगा जवाब, लाखों उपभोक्ता प्रभावित लखनऊ: राजधानी लखनऊ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गड़बड़ियों को लेकर बिजली नियामक आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है। रिचार्ज के बाद भी तय समय—2 घंटे—में बिजली कनेक्शन बहाल न होने के मामलों को गंभीर लापरवाही मानते हुए पावर कारपोरेशन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग ने इस मामले में पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक (एमडी) को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही संकेत दिया गया है कि नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर रोजाना 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बड़ी संख्या में उपभोक्ता प्रभावित प्रदेश में अब तक करीब 85 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 70 लाख से अधिक मीटर प्रीपेड मोड में हैं। इन व्यवस्थाओं के चलते करीब 1.93 लाख उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। शिकायतें सामने आई हैं कि रिचार्ज के कई घंटे बाद भी बिजली कनेक्शन बहाल नहीं हो रहा। नियमों का हो रहा व...

मेरठ जिले की टॉपर बनी सरधना के कारपेंटर की बेटी, अदीबा मलिक

Image
एस ए बेताब  सरधना (मेरठ) के संत जोज़फ इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा अदीबा मालिक ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 95.68% अंक प्राप्त कर मेरठ जिले में टॉप किया है।  अदीबा की इस शानदार सफलता से पूरे सरधना क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि मेहनत का फल जरूर मिलता है। सरधना के कारपेंटर अब्दुल मलिक की बेटी अदीबा मलिक ने मेरठ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभाएं कहीं छपी नहीं रहती है,जबकि अदीबा मलिक के माता-पिता हाई स्कूल पास भी नहीं है लेकिन उसे कहावत को कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, चरितार्थ किया है। स्कूल में हुआ भव्य स्वागत अदीबा की इस उपलब्धि पर स्कूल में उनका जोरदार स्वागत किया गया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मिठाई बांटी गई और उनका मुँह मीठा कराकर खुशी जाहिर की गई।परिवार में खुशी की लहर अदीबा के माता-पिता और परिजनों ने उनकी सफलता पर गर्व जताया और इसे उनकी मेहनत का परिणाम बताया। बड़ा सपना – IAS बनना अदीबा का सपना आईएएस अ...

मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज, बहेड़ी का शानदार रिजल्ट: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 100% सफलता

Image
बहेड़ी से अनीता देवी की रिपोर्ट तहसील टॉपर बने देव्राज (91.16%) और अंजली (88.6%), कई छात्रों ने 80% से ऊपर अंक हासिल कर बढ़ाया स्कूल का मान मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज, बहेड़ी ने वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में 100% रिजल्ट दर्ज किया। 10वीं में देव्राज ने 91.16% अंक प्राप्त कर तहसील टॉपर का खिताब हासिल किया, जबकि 12वीं में अंजली ने 88.6% अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अन्य मेधावी छात्रों में शिवम, मनीषा, सक्षम, मलकीत, सबा, कल्पना, गौरव गंगवारऔर अतुल सहित कई छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पास ना होने की वजह से भाजपा ने जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा किए गए मतदान का विरोध दर्ज कराने हेतु जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन गांधी प्रेक्षा गृह में हुआ I  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख का रहना हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की I  प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदन में नारी शक्ति के हित में बिल लेकर आए लेकिन विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया है आप सभी महिलाओं को अपने अधिकार की लड़ाई लड़नी है ,आज सरकार ने महिलाओं को रोजगार देने का कार्य किया है। प्रभारी मंत्री ने भाजपा सरकार की महिलाओं के लिए की गई योजनाओं को विस्तार से बताया I जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने महिलाओं को सादर प्रणाम करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाया है जबकि विपक्ष ने महिलाओं का हमेशा अपमान किया है I  पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण ...

गर्मी में राहगीरों को राहत हेतु पीलीभीत में ई-रिक्शा वाटर कूलर जलसेवा शुरू डॉ आस्था की सकारात्मक पहल

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की पहल पर शहर में वाटर कूलर से लैस ई-रिक्शा जल सेवा शुरू की गई। इस अभिनव पहल का उद्घाटन जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने हरी झंडी दिखाकर किया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक चरण में चार ई-रिक्शा शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित किए गए हैं, जो दिनभर घूम-घूमकर राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के दौरान आमजन, खासकर मजदूर, रिक्शा चालक और राहगीरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। प्रत्येक ई-रिक्शा पर महिला कर्मचारी तैनात की गई हैं, जो लोगों को पानी पिलाने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास गर्मी के मौसम में आमजन को बड़ी राहत देते हैं और अन्य नगर निकायों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूरनपुर विधायक बाबूरा...