मेरठ जिले की टॉपर बनी सरधना के कारपेंटर की बेटी, अदीबा मलिक


एस ए बेताब 
सरधना (मेरठ) के संत जोज़फ इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा अदीबा मालिक ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 95.68% अंक प्राप्त कर मेरठ जिले में टॉप किया है। 
अदीबा की इस शानदार सफलता से पूरे सरधना क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि मेहनत का फल जरूर मिलता है।
सरधना के कारपेंटर अब्दुल मलिक की बेटी अदीबा मलिक ने मेरठ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभाएं कहीं छपी नहीं रहती है,जबकि अदीबा मलिक के माता-पिता हाई स्कूल पास भी नहीं है लेकिन उसे कहावत को कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, चरितार्थ किया है।

स्कूल में हुआ भव्य स्वागत
अदीबा की इस उपलब्धि पर स्कूल में उनका जोरदार स्वागत किया गया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मिठाई बांटी गई और उनका मुँह मीठा कराकर खुशी जाहिर की गई।परिवार में खुशी की लहर
अदीबा के माता-पिता और परिजनों ने उनकी सफलता पर गर्व जताया और इसे उनकी मेहनत का परिणाम बताया।
बड़ा सपना – IAS बनना
अदीबा का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।सरधना की इस बेटी ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। अदीबा के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।