Posts

Showing posts from October, 2025

किसान सत्याग्रह आंदोलन मंडोला। गाजियाबाद

Image
 आज दिनांक 30/10/2025 को मंडोला विहार व ट्रॉनिका सिटी योजना से प्रभावित किसानों एवं क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर दिनांक 03/11/2025 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)द्वारा सूचनार्थ पत्र उपजिला अधिकारी को दिया गया । भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों द्वारा मंडोला विहार योजना के क्षेत्रीय कार्यालय में जारी धरना स्थल से पैदल यात्रा निकाली जाएगी पैदल यात्रा जिला अधिकारी कार्यालय (गाजियाबाद) के लिए चलेगी जिसका पहला पड़ाव लोनी तहसील में होगा । पड़ाव के समय भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की मांगों व  अन्य क्षेत्रीय मुद्दों से संबंधित अधिकारियों की मांग एवं यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की मांग करते हुए एक सूचनार्थ पत्र उप जिला अधिकारी को दिया गया ।  आवास विकास परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में अपनी अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे संबंधी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि तीन तारीख को परिषद कार्यालय की संपूर्ण तालाबंदी करके हजारों महिला व पुरुष यात्रा में शामिल होंगे । इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मालिक, बिल्लू...

पूरनपुर में सरदार पटेल जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का हुआ भव्य आयोजन

Image
व्यूरो हनीफ अंसारी पीलीभीत / पूरनपुर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद पूरनपुर द्वारा शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरदार पटेल जी के चित्र पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता सहित अतिथियों ने पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत “रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़)” का शुभारंभ पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान एवं चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में विद्यालयों के विद्यार्थियों, नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल मिश्रा, अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, प्रभारी बीडीओ हेमंत यादव, तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित, गौरव गुप्ता, दिनेश भारती, दुर्वेश कुमार, अखिलेश मिश्रा, अमित जायसवाल, बालकराम, संजय पाण्डेय, बलराम वर्मा, विवेक तिवारी, अर्पण तिवारी, लक्ष्य बाबा, रियासत, सुरेश कुमार सहित अनेक ग...

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की 41वी पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये l

Image
 सरधना (मेरठ)  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की 41वी पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये l कांग्रेस जिला महामंत्री एवं इंदिरा गाँधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेसी व इंदिरा गाँधी के अनुयाई मौजूद रहे l इस अवसर पर कांग्रेस नेता जितेंद्र पांचाल एडवोकेट ने कहा कि -" स्व इंदिरा गाँधी की शहादत को ये देश कभी भुला नहीं सकता, उन्होंने देश की एकता औऱ अखंडता के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी l अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में इंदिरा गाँधी ने देश को काफ़ी आगे बढ़ाया तथा अपने नेतृत्व का दुनिया से लोहा मनवाया था l उनकी निर्भीकता व साहस को को विपक्षी भी सम्मान देते थे l पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने उन्हें दुर्गा का अवतार बताया था l     इस अवसर पर ब्रह्मापाल गोस्वामी, वीरेंद्र गुप्ता, प्रवीण कुमार एडवोकेट, मोनिश कुरैशी लावड़, अनीस खान, बृजराज सिंह एडवोकेट, रोहित पाल, संजू एडवोकेट आदि मौजूद रहे तथा इंदिरा गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्जन किया l

किसान यूनियन ए राजनीतिक का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी मेरठ से मिला

Image
सरधना (मेरठ)आज किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी मेरठ से जिला अधिकारी जिला दफ्तर पर मिला। Adm city बृजेश कुमार सिंह से क्षेत्रीय समस्या पर चर्च की वह समस्या का बात कर समाधान साथ के साथ कराकर adm city बृजेश कुमार सिंह को धन्यवाद दिया । साथ रहे अमित चौधरी छबड़िया जिला संगठन मंत्री मेरठ, बबलू जटोली जिला संरक्षक मेरठ,जॉनी त्यागी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सरधना,कुश चौधरी, विकूल तहसील संगठन मंत्री मवाना, भोला चौधरी,दिनेश चौधरी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मवाना,आदि किसान साथ मौजूद रहे

भारी बारिश से फसलों का हुआ बड़ा नुकसान, सरकार तत्काल किसानों को मुआवजा देआफत की बारिश ने किसानों की उमीदों पर पानी फेर दिया

आजमगढ़ 31 अक्टूबर 2025। सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए सरकार से तत्काल किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। किसान नेता राजीव यादव और वीरेंद्र यादव ने कहा कि आफत की बारिश ने किसानों की उमीदों पर पानी फेर दिया है। बारिश और तेज हवा ने तैयार धान की फसल का बड़ा नुकसान कर दिया है। तैयार धान की फसल तेज हवाओं से खेत में गिर गईं है। बड़े पैमाने पर खेतोँ में कटी फसल बारिश के चलते बर्बाद हो जाएगी। खेतोँ में लबालब पानी भर गया है, कटी हुई धान की फसल पानी में तैरती हुई नजर आ रही है। बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। किसान खेतोँ में कटी धान की फसल को निकालकर बचाने की कोशिश कर रहे हैँ पर लगातार बारिश से बचने की संभावना कम है। तकरीबन अस्सी फीसदी फसल का नुकसान हो गया है। चना, आलू, लेहशुन, प्याज़ की बुआई कर चुके किसानों का भी बड़ा नुकसान हुआ है। भारी बारिश के चलते बाजरे की फसल समेत सब्जी की फसल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।    भारी बारिश के चलते कई राज्यों में नुकसान हुआ है ऐसी परिस्थिति में राज्य और केंद्र सरकार इसकी जिम्मदारी लें। सरकार तत्...

गोपाष्टमी पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने की गौमाता की पूजा एवं सेवा

Image
व्यूरो हनीफ अंसारी पीलीभीत/  पूरनपुर  गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बुधवार को नगर पालिका परिषद पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता अपनी माता जी के साथ  कान्हा गौशाला, हरसिंहपुर (पूरनपुर) पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्रद्धा भाव से गौमाता की पूजा एवं सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।इस अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि “गौ सेवा सच्चे अर्थों में ईश्वर सेवा है। गौमाता हमारे जीवन, संस्कृति और आस्था की आधारशिला हैं। इस पावन दिवस पर हम सभी को गौ संरक्षण और सेवा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने गौमाता के चरणों में नमन करते हुए समस्त नगरवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। गौपूजा कार्यक्रम में एस.डी.एम. पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी (न.पा.प.) एजाज अहमद, प्रभारी बी.डी.ओ. हेमंत यादव, धीरज शुक्ला, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. आशीष शर्मा, सभासद सौरभ सक्सेना ‘रासू’, उदित सिंह, दिनेश भारती, दुर्वेश कुमार, विवेक तिवारी सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने गौमाता की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया और गौसेवा ...

सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा व्लाक प्रमुख मरौरी के ऊपर लगाये गये आरोप उनकी छवि को धूमिल करने हेतु लगाये गये हैं।

Image
Lब्यूरो-मोहम्मद हनीफ  जिन बिन्दुओं को आधार बनाकर लगातार उनकी शिकायत की गयी है, वह बेबुनियाद हैं। पीलीभीत / मरौरी हम सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, ब्लाक मरौरी ने जिलाधिकारी पीलीभीत को ज्ञापन देकर बताया है कि ब्लाक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा  के ऊपर लगाये गये आरोप उनकी छवि को धूमिल करने हेतु लगाये गये हैं।1-जिन बिन्दुओं को आधार बनाकर लगातार उनकी शिकायत की गयी है, वह बेबुनियाद हैं। 2- 59,000/-रु० का फर्जी हस्ताक्षर कर रुपयों का जो आरोप लगाया गया है, जोकि प्रत्येक क्षेत्र पंचायत सदस्यगण व ग्राम प्रधान बैठक में शामिल होने वालो को मानदेय के रूप में दिये जाने होते हैं, जिसको बी०डी०ओ० एवं ब्लाक के सचिव व अन्य कर्मियों के द्वारा नामित किया जाता है। 3-59x1000 रुपये न मिलने की शिकायत किसी बी०डी०सी० सदस्य के द्वारा नहीं की गयी कि हमको रुपये नहीं दिये व हमारे फर्जी हस्ताक्षर किये गये, जबकि विधायक विधानसभा-128. बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द ने स्वयं भी बैठक में उपस्थित रहकर बी०डी०सी० सदस्यों व ग्राम प्रधानो से पूछ चुके थे कि यदि कोई ऐसा सदस्य हो जिसे पैसे न मिले हो तो वो...

बसपा में शामिल हुए दुर्गा प्रसाद गंगवार, वार्ड-15 से जिला पंचायत चुनाव में मचाई हलचल

Image
बहेड़ी। बरेली की स्थानीय राजनीति में नया समीकरण बनता नजर आ रहा है।  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हुए दुर्गा प्रसाद गंगवार ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 15 से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है।  वहीं बसपा को एक मजबूत और लोकप्रिय चेहरा मिल गया है। दुर्गा प्रसाद गंगवार को बसपा ने वार्ड नंबर 15 से संभावित प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, उनके जुड़ने से बसपा की पकड़ इस वार्ड में और मजबूत हुई है दुर्गा प्रसाद गंगवार ने कहा कि “हमारी प्राथमिकता क्षेत्र का चौमुखी विकास करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, जन सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे हमारे एजेंडे के केंद्र में हैं।” उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 15 अब तक विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है। उन्होंने पूरे क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानीं और विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को अपनी चुनावी रणनीति का हिस्सा बनाया है। दुर्गा प्रसाद गंगवार ने कहा कि “बसपा सर्वसमाज के विकास की सोच रखती है, और मैं इस मिशन को अपने क्षेत्र में जमीन पर उतारने का काम करूंगा। जनता के भरोसे के सा...

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के खिलाफ "बारिश चोरी" को लेके दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Image
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2025:* दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के खिलाफ "बारिश चोरी" को लेके दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।  इस दौरान दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में दिल्ली सरकार के खिलाफ "बारिश चोरी" को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। इस अवसर पर अक्षय लाकड़ा ने कहा कि दिल्ली में सवा करोड़ रुपए कि बारिश चोरी हो चुकी है, कानपुर से जहाज उड़ता है, दिल्ली के लिए, क्लाउड सीडिंग के नाम पर, और फिर भाजपा सरकार उसके लिए बड़े विज्ञापन देती है कि 15 से 20 मिनट के अंदर दिल्ली के अंदर बारिश होगी, और प्रदूषण से निजात मिलेगी। पर पूरी दिल्ली में इस प्रकार कही भी बारिश देखने को नहीं मिली, इसलिए इस बारिश चोरी के खिलाफ हम शिकायत दर्ज करवाने आए है।  इस दौरान अक्षय लाकड़ा ने मांग करते हुए कहा कि हम दिल्ली पुलिस से यह मांग करते है कि दिल्ली सरकार के वो लोग जो इस बारिश चोरी से लिप्त है उनपे जल्द से जल्द जांच बैठाई जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से ...

छठ पूजा के अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने भक्तों को भेंट किए उपहार

Image
व्यूरो-हनीफ अंसारी पीलीभीत / पूरनपुर ग्राम नारायणपुर (निकट गैस गोदाम, सिरसा रोड) में बुधवार प्रातः छठ पूजा के उषा अर्घ्य की पावन बेला पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने पहुंचकर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया और उपवास रखने वाले श्रद्धालु भक्तों को उपहार भेंट कर उनकी सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। पूजा स्थल पर नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, संजीव कुमार, उमेश पटेल, विवेक तिवारी सहित अनेक सम्मानित जन एवं भारी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ छठी मैया एवं सूर्य देवता की पूजा-अर्चना की इस अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, जो हमें संयम, श्रद्धा और सूर्य उपासना के संदेश से प्रेरित करता है। उन्होंने छठी मैया से नगरवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए दुर्गा प्रसाद गंगवार, वार्ड-15 से जिला पंचायत चुनाव में मचाई हलचल

Image
बहेड़ी। बरेली की स्थानीय राजनीति में नया समीकरण बनता नजर आ रहा है। भाजपा से शामिल हुए  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हुए दुर्गा प्रसाद गंगवार ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 15 से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। उनके बसपा में आने से जहां भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ गई है, वहीं बसपा को एक मजबूत और लोकप्रिय चेहरा मिल गया है। दुर्गा प्रसाद गंगवार को बसपा ने वार्ड नंबर 15 से संभावित प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, उनके जुड़ने से बसपा की पकड़ इस वार्ड में और मजबूत हुई है तथा स्थानीय समीकरण भाजपा के खिलाफ जाते दिख रहे हैं। हमारे संवाददाता से बातचीत में दुर्गा प्रसाद गंगवार ने कहा कि “हमारी प्राथमिकता क्षेत्र का चौमुखी विकास करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, जन सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे हमारे एजेंडे के केंद्र में हैं।” उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 15 अब तक विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है। उन्होंने पूरे क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानीं और विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को अपनी चुनावी रणनीति का हिस्सा बनाया है। द...

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दोराला रोड गंगा नहर घाट व पुल के सौंदर्यीकरण की उठी मांग।

Image
सरधना। नगर के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व वाले स्थल दोराला रोड स्थित गंगा नहर घाट एवं पुल के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने सांसद हरेंद्र मालिक से हस्तक्षेप की अपील की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निज़ाम अंसारी, ललित गुज्जर, दीपक निराला, हकीम वसीम, शाहवेज़ अंसारी आदि लोगों ने मिलकर सांसद प्रतिनिधि विशाल मालिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यह घाट धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है — यहाँ प्रतिवर्ष कांवड़ यात्रा, गणपति विसर्जन तथा ऐतिहासिक चर्च मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि घाट की वर्तमान स्थिति जर्जर है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। इसलिए घाट व पुल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके और नगर की धार्मिक पहचान को नई दिशा मिले। साथ ही, सरधना गंगा नहर, देवी मंदिर चौराहा, बुनौली चौराहा और संत चार्ल्स चौराहा पर हाई मास्क लाइट पोल लगाने के कार्य को स्वीकृति मिलने पर सभी ने सांसद हरेंद्र मालिक का आभार व्यक्त किया। सांसद प्रतिनिधि विशाल मालिक ने बताया क...

चुनाव मे प्रत्याशीगण जिस उत्साह से चुनाव अभियान चलाते हैं और निर्वाचित होने पर क्षेत्र के विकास का ध्यान क्यों नहीं रखते -इफ्तिखार महमूद

Image
 चुनाव मे प्रत्याशीगण जिस उत्साह से चुनाव अभियान चलाते हैं और निर्वाचित होने पर क्षेत्र के विकास का आश्वासन और भरोसा देते हैं- वह चुनाव बाद दिखलाई नहीं पड़ता है।राज्य के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए एक वर्ष होने को है, लेकिन गोमिया के विकास में कोई गुणात्मक परिवर्तन होता हुआ दिखलाई नहीं पड रहा है। बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधा का भी अभाव पूर्व की भांति यथावत है। जल मीनार की सुविधा वाले गांव में भी जल आपूर्ति चुनाव संपन्न होने के एक साल बाद भी नियमित नहीं हो पाया है। आश्चर्य की बात है कि ग्रामीण इलाका के गरीब बिजली उपभोक्ताओं से, चुनाव खत्म होते ही, बिजली बिल की वसूली शुरू कर दिया गया, 200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा अघोषित रूप से समाप्त कर दी गई और बिजली बिल की राशि पुर्व से करीब दो गुना ज्यादा लिया जाने लगा। परिणामस्वरुप जनता चुनाव संपन्न होने के एक साल के अंदर ही निराशा हो गई।         गोमिया विधानसभा क्षेत्र में मात्र शिलान्यास, उद्घाटन तथा ट्रांसफार्मर के लिए फीता काटने का जो पूर्व से परंपरा चली आ रही है।उसी को विधायक/सांसद क्षेत्र का विकास स...

भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  माननीय कृषि राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारत लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय *MY BHARAT* के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित कर रहा है इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाते हैं खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी पहल के तहत 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय ने *Sardar@150 Unity March* की शुरुआत की। यह भारत सरकार और MY Bharat की पहल है, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती को समर्पित है। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भार...

ओसामा को उपमुख्यमंत्री के रूप में पेश करें तेजस्वी,डॉ शेख़

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  अलीगढ़, वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख ने कहा कि उन की पार्टी ने बिहार विधान सभा चुनाव से अपने तामाम प्रत्याशियों को हटा लिया है वी आई पी पार्टी पुरे सीमांचल में एम आई एम के प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया है और बाकी की सारी सीटों पर राहुल गांधी ओर तेजस्वी यादव के महा गठबंधन को दिया है उन की पार्टी के प्रत्याशी ओर कार्यकर्ता महा गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने का कार्य करेंगे लेकिन वी आई पी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख ने कहा कि तेजस्वी यादव को भी समझना होगा कि अगर वो मुसलमानों को हिस्सेदारी नहीं देंगे तो मुस्लिम समाज आहिस्ता आहिस्ता उन से दूर होने लगेगा श्री शेख ने कहा कि तेजस्वी यादव को ओसामा शहाबुद्दीन को।वोटिंग से पहले अप मुख्यमंत्री बनाने का वादा मुस्लिम समाज से करे साथ में ओसामा को अपनी बड़ी बड़ी रैलियों में पूरे बिहार में पेश करे इस से मुस्लिम समाज एकतरफा आर जे डी की तरफ जुड़ेगा ओर वोट में तब्दील होगा क्योंकि मरहूम।शहाबुद्दीन एक ऐसा नाम है जो बिहार ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में भली भांति जाना जाता है , ...

नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने सभी पदाधिकारीयों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

Image
रिपोर्ट-मोहम्मद हनीफ पीलीभीत/पूरनपुर हॉकी अध्यक्ष प्रदीप खींची, जिला हॉकी सचिव जयवीर सिंह बघेल, जिला हॉकी संयोजक प्रदीप सरकार, बाबू भारती ने पूरनपुर पहुंचकर पूरनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता से मुलाकात की और दीपावली के शुभ अवसर पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने सभी पदाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया प्रदीप खींची ने बताया कि पीलीभीत में 14 क्लबों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 नवंबर को किया जाएगा जिन टीमों का रजिस्ट्रेशन होगा उन टीमों को ही प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा और हमें आप के सहयोग की एवं डायमंड हॉकी क्लब से सहयोग की पूरा आशा करते हैं इस अवसर पर शैलेंद्र गुप्ता ने बाहर से आए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं आश्वासन दिया की प्रतियोगिता में आपका सहयोग किया जाएगा डायमंड हॉकी क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और फाइनल में खेलने वाली दोनों टीमों के लिए डायमंड हॉकी क्लब की तरफ से रनर और विनर की दोनों टीमों को एक-एक ट्रॉफी दी ...

प्रधान पति मास्टर फैय्याज ने सफाईकर्मियों के घर किया ज्ञान रूपी प्रकाश

Image
रिपोर्ट-मोहम्मद हनीफ  प्रधान पति ने मिष्ठान और पुरस्कार देकर बांटी दीपावली की खुशिया पीलीभीत / पूरनपुर दीपावली का पावन पर्व रोशनी, ज्ञान और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आता है। इसी भावना को लेकर पूरनपुर देहात की ग्राम पंचायत पूरनपुर के प्रधान पति मास्टर फैय्याज ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने दीपावली के अवसर पर अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में गाँव के समस्त सफाईकर्मियों को मिष्ठान और विशेष पुरस्कार वितरित किए और उनके योगदान को सराहा। ग्राम पंचायत के विकास में सफाईकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए, मास्टर फैय्याज ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी हमारे गाँव के रीढ़ हैं, जो हमारी दीपावली को वास्तव में स्वच्छ और मंगलमय बनाते हैं। इनके परिश्रम के बिना कोई भी उत्सव अधूरा है। पुरस्कार और मिष्ठान पाकर सफाईकर्मियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने प्रधान पति के इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान पति मास्टर फैय्याज ने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए एक गहरा सामाजिक और दार्शनिक संदेश दिया। उन्हों...

बिहार विधानसभा चुनाव में खाता खोलने की बसपा की नई रणनीति

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  यूपी सीमा से सटे जिलों में जुटेगी पूरी ताक़त, पूर्वांचल के नेताओं को मिली ज़िम्मेदारी लखनऊ/पटना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का मन बना लिया है। पार्टी का लक्ष्य इस बार बिहार में अपना खाता खोलना है। इसी रणनीति के तहत बसपा ने उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे जिलों पर खास फोकस किया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती की रणनीति के अनुसार, गाज़ीपुर, बलिया, चंदौली, कुशीनगर, देवरिया और सोनभद्र जैसे पूर्वांचली जिलों के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को बिहार में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है। इन जिलों का भूगोल और सामाजिक समीकरण बिहार से जुड़ा हुआ है, इसलिए संगठन को उम्मीद है कि यहां से प्रभावी समर्थन हासिल किया जा सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बसपा ने बिहार में गोपालगंज, कैमूर, चम्पारण, सिवान और बक्सर जिलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। ये जिले उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हैं और यहां बसपा का परंपरागत जनाधार भी मौजूद है। बसपा के बिहार प्रदेश पदाधिकारियों क...

बसपा में संगठनात्मक बदलाव: मंडलीय व्यवस्था समाप्त, अब जोनल प्रणाली लागू

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए मंडलीय व्यवस्था को समाप्त कर अब जोनल प्रणाली लागू कर दी है। पार्टी ने प्रदेश में बेहतर संगठनात्मक तालमेल और जिम्मेदारियों के स्पष्ट बंटवारे के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर अब हर दो मंडलों को मिलाकर एक जोन बनाया गया है। इस तरह उत्तर प्रदेश को कुल 9 जोनों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में पार्टी की गतिविधियों, संगठन विस्तार और अनुशासन की जिम्मेदारी तय की गई है ताकि कार्यकर्ताओं तक नेतृत्व की बात सीधे और प्रभावी ढंग से पहुंच सके। सूत्रों के अनुसार, हर जोन के लिए दो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से एक को मुख्य प्रभारी और दूसरे को सहायक प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इन प्रभारियों का काम अपने-अपने जोनों में संगठन को मजबूत करना, नए सदस्यों को जोड़ना और स्थानीय स्तर की समस्याओं पर पार्टी नेतृत्व को नियमित फीडबैक देना होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह नई जोनल व्यवस्था आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, ताकि जमीन...

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट न देख पाये किशोर।

Image
इंस्टाग्राम ने 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों को आपत्तिजनक कंटेंट से दूर रखने के लिए PG-13 आधारित फ़िल्टर प्रणाली लागू की है। इससे नाबालिग यूज़र्स हिंसक, यौन या मानसिक रूप से हानिकारक सामग्री नहीं देख पाएंगे। माता-पिता अब “सीमित कंटेंट सेटिंग्स” से बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रख सकेंगे। यह कदम सोशल मीडिया पर किशोरों की सुरक्षा और मानसिक संतुलन की दिशा में एक बड़ी पहल है। यदि इसे गंभीरता से लागू किया गया, तो यह स्वस्थ और जिम्मेदार डिजिटल समाज के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। - डॉ. सत्यवान सौरभ डिजिटल युग में सोशल मीडिया आज जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। बच्चा हो या बड़ा, सबकी दिनचर्या का एक अहम समय इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बीतता है। लेकिन जैसे-जैसे इस आभासी दुनिया की चमक बढ़ी है, वैसे-वैसे इससे जुड़े खतरे भी गहराते गए हैं। सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं किशोर, जिनकी सोच, मनोवृत्ति और व्यवहार अभी विकसित हो ही रहे हैं। सोशल मीडिया की चकाचौंध में खोए किशोरों के लिए यह प्लेटफॉर्म कभी-कभी सीख का माध्यम तो बनता है, परंतु कई बार यह मानसि...

मुजफ्फरनगर-- 17/10/2025 को दबंगों ने गुंडागर्दी के बल पर कचहरी परिसर में ही दहेज विवाद को लेकर युवती के परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर मारपीट कर गम्भीर रूप घायल करने का वीडियो हुआ वायरल।

Image
  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कचहरी परिसर में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल के अनुसार, लड़के पक्ष के दर्जनों दबंगों ने गुंडागर्दी के बल पर युवती के परिजनों पर हमला कर दिया। घटी घटना के सम्बन्ध में पीड़िता नीलोफर सिद्दीकी ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व मेरठ के इंचोली गांव में अफजल के साथ हुई थी। युवती ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इस मामले में न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। और बुधवार को इस मामले का फैसला होना था।नीलोफर ने बताया कि कचहरी में जब वे परिवार के साथ मामले के निपटारे के लिए आए थे, तभी लड़के पक्ष के लोग पहले से ही तैयार होकर आए और उन्होंने हम पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें युवती के परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लड़के पक्ष के भी कुछ लोग घायल होना बताया जाता  हैं। पीड़िता ने पुलिस से ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मारपीट के...

बदलते समय में भाई दूज: प्रेम और अपनापन कैसे बना रहे> “त्योहार अब सिर्फ़ रस्म नहीं, रिश्तों की परीक्षा बनते जा रहे हैं — सवाल यह है कि क्या हमारे दिलों में अब भी वही स्नेह बचा है?”

भाई दूज सिर्फ़ तिलक और मिठाई का त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों की वह डोर है जो समय की रफ़्तार में भी स्नेह का रंग बनाए रखती है। पर बदलते दौर में जहाँ मुलाकातें वीडियो कॉल पर सिमट गई हैं और तिलक डिजिटल इमोजी बन गया है, वहाँ यह सवाल उठता है — क्या रिश्तों की गर्माहट अब भी वैसी ही है? भाई दूज हमें याद दिलाता है कि प्रेम केवल परंपरा नहीं, आत्मीयता का अभ्यास है। यह त्योहार हमें अपने व्यस्त जीवन में अपनापन लौटाने का अवसर देता है। — डॉ. प्रियंका सौरभ दीवाली के बाद का शांत उजाला जब धीरे-धीरे घरों में उतरता है, तब आती है भाई दूज की सुबह — मिठास और ममता से भरी। बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं, आरती करती हैं और मन ही मन यह कामना करती हैं कि उनका भाई सदा सुखी रहे। बदले में भाई बहन को उपहार देता है और यह वादा कि जीवनभर उसका साथ निभाएगा। यह दृश्य जितना सरल लगता है, उतना ही गहरा भी है। क्योंकि यह सिर्फ एक तिलक नहीं, रिश्तों में भरोसे, सुरक्षा और प्रेम की लकीर खींचने का संस्कार है। लेकिन आज जब समय बदल रहा है, रिश्तों की परिभाषाएँ बदल रही हैं, तब यह सवाल उठता है कि क्या भाई दूज का वही अपनापन औ...

जनरेशन अल्फ़ा की बेचैन बुद्धिमत्ता“मुझे नियम पता हैं, कृपया उन्हें समझाना शुरू मत कीजिए”

Image
आज के बच्चों की आँखों में ज्ञान की नहीं, प्रतिक्रिया की चमक है। वे सुनना नहीं चाहते, क्योंकि हमने उन्हें सुना ही नहीं। “मुझे नियम पता हैं, कृपया उन्हें समझाना शुरू मत कीजिए” – यह वाक्य केवल एक बाल संवाद नहीं, बल्कि आधुनिक पालन-पोषण की थकान, असुरक्षा और भावनात्मक दूरी का आईना है। जब बच्चा यह कहता है, वह नियम नहीं, रिश्ते के स्वरूप पर सवाल उठा रहा होता है। यह समय बच्चों को अनुशासन नहीं, संवाद सिखाने का है — वरना आने वाला समाज समझदार तो होगा, पर संवेदनशील नहीं। ✍️ डॉ. प्रियंका सौरभ जब मैंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में दस वर्षीय बालक इशित का वह दृश्य देखा जिसमें उसने अमिताभ बच्चन से कहा – “मुझे नियम पता हैं, कृपया उन्हें समझाना शुरू मत कीजिए”, तो मैं तनिक भी अचंभित नहीं हुई। मैंने ऐसे अनेक बालक देखे हैं जिनके शब्दों में आयु से अधिक प्रौढ़ता होती है, पर भावनाओं में बचपन कहीं पीछे छूट जाता है। समाज माध्यमों पर किसी ने उसे घमंडी कहा, किसी ने कहा कि माता–पिता ने संस्कार नहीं दिए। पर सच्चाई इन त्वरित प्रतिक्रियाओं से कहीं अधिक गहरी है। वह बालक दरअसल एक पूरी पीढ़ी का दर्पण था – वह पीढ़ी...

जिसका मन पवित्र, बस वही मित्र

मित्र वही जो साथ निभाए, दुःख-सुख में मुस्काए, हर जख्म पर मरहम रखे, आँसू भी मुस्कराए। जो दिल से दिल तक बाँध दे, सच्चाई का चित्र, पाखंड न जिसके मन में हो — वही सच्चा मित्र। जो चुप रहकर समझ सके, हर पीड़ा, हर बात, न बोले मीठे झूठ कभी, रखे सच्ची सौगात। निर्मल जैसे गंगाजल, जिसका हो चरित्र, जिसका मन पवित्र है, वही सच्चा मित्र। जो राह दिखाए अंधियारे में, जब दुनिया हो वीरान, जो थामे हाथ गिरने पर, करे दिल से सम्मान। ना जाति, धर्म, ना स्वार्थ का कोई तंत्र, मानवता जिसका धर्म हो — वही सच्चा मित्र। जो ईर्ष्या-द्वेष से दूर रहे, प्रेम बने उसका मान, जो दूसरों की खुशी में देखे अपना ही सम्मान। ऐसे लोग ही अमर रहें, जग में छोड़ सुगंधित्र, क्योंकि जिसका मन पवित्र — वही सच्चा मित्र। --- डॉ प्रियंका सौरभ

त्योहारों से आगे की सच्चाई: भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण सालभर का संकट

Image
(भारत में वायु प्रदूषण को प्रायः दिवाली या सर्दियों की समस्या माना जाता है, जबकि यह एक सतत और संरचनात्मक चुनौती है, जिसे दीर्घकालिक दृष्टिकोण और नागरिक सहभागिता से ही हल किया जा सकता है।)  भारत के अधिकांश शहरों में वायु प्रदूषण को गलत रूप से एक मौसमी या त्योहार-केन्द्रित समस्या समझा जाता है। दिवाली या सर्दियों के बाद यह चर्चा गायब हो जाती है, जबकि प्रदूषण के स्रोत – वाहन, उद्योग, निर्माण धूल, और पराली जलाना – पूरे वर्ष सक्रिय रहते हैं। इस अस्थायी सोच के कारण नीतियाँ भी प्रतिक्रियात्मक बन जाती हैं। भारत को स्वच्छ ऊर्जा, सार्वजनिक परिवहन, सतत कृषि, औद्योगिक सुधार और नागरिक सहभागिता को जोड़कर एक दीर्घकालिक, वैज्ञानिक और व्यवहार-आधारित रणनीति अपनानी होगी ताकि स्वच्छ हवा सभी का अधिकार बन सके। --- डॉ. प्रियंका सौरभ भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण आज केवल पर्यावरण की समस्या नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और सामाजिक स्थिरता से जुड़ा गहन संकट बन चुका है। हर वर्ष जब सर्दियाँ आती हैं या दिवाली का पर्व नज़दीक होता है, तब देश भर में वायु प्रदूषण पर अचानक चर्चाएँ तेज़ हो जाती हैं।...

खुशियों की दीपावली : मन की अंधियारी दूर करने का समय

Image
(रोशनी बाहर नहीं, मन के भीतर जलाएं दीये, रिश्तों और सुकून से रौशन होती है असली दीपावली।)  दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि मन के अंधकार को मिटाने और आत्मा में उजाला भरने का अवसर है। आज यह जरूरी है कि हम इसे दिखावे या प्रदूषण का उत्सव न बनाएं, बल्कि सादगी, करुणा और प्रेम का पर्व बनाएं। जब हम दूसरों के जीवन में रोशनी बाँटते हैं, तभी सच्चा सुख और सुकून प्राप्त होता है। दीपावली का असली अर्थ है — हर मन में शांति, हर घर में प्रेम और हर समाज में समरसता का प्रकाश। - डॉ प्रियंका सौरभ दीपावली वर्ष का वह पर्व है जो केवल अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि मनुष्य के भीतर के तमस को मिटाकर आत्मिक प्रकाश जगाने का संदेश देता है। यह वह दिन है जब लोग घरों को सजाते हैं, दीपक जलाते हैं, नए वस्त्र पहनते हैं और मिठाइयाँ बाँटते हैं। परंतु क्या हमने कभी ठहरकर सोचा है कि असली दीपावली क्या केवल घर की सफाई और रोशनी से पूरी हो जाती है? क्या वास्तव में वह अंधकार, जिसके नाश के लिए यह पर्व मनाया जाता है, केवल दीवारों और आँगन में होता है या हमारे मन और व्यवहार में भी कहीं छिपा है?...

समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी में दीपावली के शुभ अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन

Image
Report By:Anita Devi  कल दिनांक 19, 10, 2025 को समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी में दीपावली के शुभ अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन नवोदय मल्टी सुपर स्पेशलिटी ट्रामा एंड क्रिटिकल केयर अस्पताल की तरफ से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव/विधायक बहेड़ी /पूर्व मंत्री मा, अता उर रहमान जी रहे l  कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश महासचिव/विधायक बहेड़ी/पूर्व मंत्री मा० अताउर रहमान जी ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की बधाई दी आगे बोलते हुए श्री रहमान जी ने कहा कि दीपावली का त्योहार रोशनी सौहार्द और भाईचारे का त्यौहार है सभी वर्गों को यह त्यौहार मिलजुल कर मानना चाहिए जिससे आपस में मोहब्बत और भाईचारा बढ़ेगा और हमारा देश भी तरक्की करेगा मैं नवोदय अस्पताल के एमडी डॉक्टर नाजिर हुसैन और उनके समस्त स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं वह इसी तरह गरीब लोगों को सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं देते रहेंगे l  इस कार्यक्रम में बोलते हुए नवोदय अस्पताल के एमडी डॉक्टर मोहम्मद नाजिर हुसैन साहब ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और ...