मुजफ्फरनगर-- 17/10/2025 को दबंगों ने गुंडागर्दी के बल पर कचहरी परिसर में ही दहेज विवाद को लेकर युवती के परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर मारपीट कर गम्भीर रूप घायल करने का वीडियो हुआ वायरल।


  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कचहरी परिसर में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल के अनुसार, लड़के पक्ष के दर्जनों दबंगों ने गुंडागर्दी के बल पर युवती के परिजनों पर हमला कर दिया। घटी घटना के सम्बन्ध में पीड़िता नीलोफर सिद्दीकी ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व मेरठ के इंचोली गांव में अफजल के साथ हुई थी। युवती ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इस मामले में न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। और बुधवार को इस मामले का फैसला होना था।नीलोफर ने बताया कि कचहरी में जब वे परिवार के साथ मामले के निपटारे के लिए आए थे, तभी लड़के पक्ष के लोग पहले से ही तैयार होकर आए और उन्होंने हम पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें युवती के परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लड़के पक्ष के भी कुछ लोग घायल होना बताया जाता  हैं।
पीड़िता ने पुलिस से ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फटे और उन्हें कई जगह चोटें आई हैं। उधर कचहरी में हुई। हिंसक घटना के सम्बन्ध में 
सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि कचहरी परिसर में झगड़े की सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल दोनों पक्षों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि शादी से जुड़ा विवाद है और मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी
पुलिस इस घटना का वीडियो भी देख रही है और मामले का पूरी गंभीरता से संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    उधर पीड़ित युवती के घायल पिता लईक सिद्दीकी ने बताते हुए कहा है कि लड़के पक्ष के लोग धमकी दे रहे हैं। मुकदमा वापस ले 
 ले। मुकदमे से हमारा कुछ नहीं बिगड़ने वाला है। लेकिन तुझे व तेरे परिवार को मौत की नींद सुलाए बगैर चयन से नहीं बैठेंगे।
 इस सम्बन्ध में लईक अहमद सिद्दीकी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर ध्यान दिलाते हुए।न्याय की गुहार लगाई। और दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराकर न्याय दिलाने व मेरी व मेरे परिवार की जान व माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।