पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।

अफ्सार सिद्दीकी की रिपोर्ट 
नगीना - बुधवार के दिन एक 17 वर्षीय मुस्लिम मंदबुद्धि युवक द्वारा जैन समाज की निकल रही जल यात्रा में उत्पात मचाने पर पुलिस ने युवक का चालान कर नगीना मुन्सफी न्यायालय में किया पेश जहां से उसे जमानत मिल गई।
   दुसरी ओर पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।
  ज्ञात हो कि बुधवार अपराह्न लगभग 3-15 बजे। एक नाबालिग मुस्लिम युवक  बाजार बड़ा मन्दिर व सुनहेरी मस्जिद के पास निकल रही जैन समाज की जल यात्रा में घूसकर बैड बाजों,व स्पीकरों को बंद कराने के बैंड बाजे वालों से भीड़ गया। उसके बाद जैन समाज के लोगों से मारपीट व गाली-गलौज करने लगा तभी उसको पुलिस  पकड़ कर अपनी हिरासत में लेकर थाने ले गई थी। जैन समाज के लोगों ने उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर। जल यात्रा भी आधा घंटा वहीं रोक दी थी। सीओ व थाना प्रभारी द्वारा जैन समाज के लोगों को समझा बुझाकर जल यात्रा शांति पूर्वक सम्पन्न कराई गई। जल यात्रा समाप्त होने के बाद।
बुधवार की रात्रि को ही जल यात्रा के आयोजक प्रमोद जैन पुत्र लक्ष्मी नारायण जैन अपने समाज के दर्जन भर लोगों के साथ नगीना थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर लिखकर दी जिसमें लिखा था।प्रमोद कुमार जैन पुत्र लक्षमी नारायण जैन निवासी मौहल्ला लालसराय नगीना।
अन्नंत चतुर्दशी के पर्व पर जैन समाज का परम्परागत जुलूस हर वर्ष की तरह मेरे नेतृत्व में शांति पूर्वक निकल रहा था। जब जुलूस लगभग 3 बजकर 15 मिनट पर सुनहेरी मस्जिद के पास पहुंचा तो अचानक एक गली से रेहान 17 वर्ष पुत्र निसार कुरैशी मौहल्ला लूहारी सराय जल यात्रा में आकर घूंस गया। उसने बैंड बाजे व ठेले पर रखे स्पीकरों को बंद करने को कहा जब उस से पूछा किया बात है। वह धार्मिक जमाव में विघ्न पैदा करने का प्रयास करते हुए । गाली गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की मुझे धमकी देने लगा। पुलिस ने प्रमोद जैन की तहरीर पर बी एन एस की धारा 300,115(2)  351(3) 352 में मुकदमा पंजीकृत किया ।
उत्पाती युवक के विषय में जब पुलिस से जानकारी की गई तो पुलिस ने उसका नाम रेहान 17 वर्ष पुत्र निसार अहमद कुरैशी मौहल्ला लूहारी सराय बताते हुए  युवक की मंदबुद्धि  होने की जानकारी दी। पुलिस ने उक्त युवक के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया तो उसका बाप निसार कुरैशी 52 वर्ष व भाई अरमान कुरैशी 19 वर्ष 
 नगीना थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बताते हुए कहा कि इसके 
 दिमाग में कभी-कभी सनक चढ़ जाती हैं। जिसके चलते वह अपनाआपा खौ बैठता है। जिससे इस बीमारी का उपचार लगभग दो ढाई वर्षों से चल रहा है। पहले धामपुर के डाक्टर से कराया बाद में मुरादाबाद,अब उत्तराखंड के देहरादून के डाक्टर के यहां उपचार चलना बताते। बाप बेटे ने पुलिस को डाक्टर के पर्चे व दवाईयां भी थाने ले जाकर एक थैले में दिखाई। रेहान ने पुलिस हिरासत में भी जमकर शोर मचा कर पूरे थाने को उठा रखा था। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस
अधीक्षक विनय कुमार भी नगीना थाने पहुंचे और उन्होंने भी थाना प्रभारी के कार्यालय में बैठकर उसके शोर व धार्मिक पाठ जोर जोर से पढ़ने की आवाज़ सुनते रहे। जिससे पुलिसकर्मी उसको मारपीट कर उसके शोर को बंद कराने की कोशिश करते तो वो कुछ देर के लिए शांत हो जाता बाद में फिर शोर मचाने लगता था। पुलिस ने उसकी दवांई के पर्चे दिखाने थाने पहुंचे बाप व उसके भाई  को वहीं उसकी  देखभाल के लिए। बैठा लिया था। जिससे वह थाने में भी पुलिस के साथ साथ अपने बाप व भाई को भी शोर मचाते हुए उल्टा सीधा बोलते हुए। सारी रात शोर मचाता रहा। पुलिस से जब निसार ने गुरुवार की सुबह मालूम किया की सर इसको घर लेकर जाना है। बताया जाता पुलिसकर्मियों ने उससे कहा कि कप्तान साहब आएंगे तभी वो भेजेंगे।
     पुलिस ने रेहान मंदबुद्धि युवक को थाने से छोड़ने की बजाए। गुरुवार को उसका संगीन धाराओं में चालान करके नगीना मुन्सफी न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर उसकी जमानत मंजूर हो गई।
उधर पुलिस को अपने बेटे के उपचार व डाक्टर के पर्चे व मेडिकल रिपोर्ट के कागजों से भरा थैला लेकर उसी दिन पुलिस द्वारा बुलाने पर पहुंचा निसार कुरैशी व उसका पुत्र अरमान थाने पहुंचे थे। पुलिस ने उन दोनों बेकसूरो का भी धारा 170 बी एन एस एस के अन्तर्गत चालान करके नगीना एसडीएम के न्यालय पेश किया गया। जहां से दोनों को बेल नहीं मिली तो बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।
बाॅक्स)
1- नगीना में बड़े बड़े जुलूस व शोभा यात्राएं जिनमें तेज़ आवाज़ वाले डीजे, ढ़ोल नगाड़ों, बैंड बाजे भारी संख्या के लोगों की भीड़ भाड़ वाले जुलूसों व शोभायात्राओ को दोनों समुदाय वर्ग के लोगों ने आपसी भाईचारा सौहार्द के साथ बड़े धुमधाम के साथ निकलवा कर नगर में हिन्दू मुस्लिम एकता की मीसाल क़ायम करते हुए। पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करते हुए। वर्ष 2025 में पड़ने वाले सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण मनवाएं ।
    लेकिन गत बुधवार को निकल रही जैन समाज की जल यात्रा जिसमें मात्रा 100-150 समाज के लोग शामिल थे। जिसमें ना कोई जयकारा न तेज़ आवाज़ वाले डीजे ना ढ़ोल नगाड़े सीधे सादी चल रही जल यात्रा में एक मंदबुद्धि मुस्लिम युवक द्वारा जल यात्रा  में अशांति फैलाकर नगर में शांति भंग करने का प्रयास किया गया। लेकिन जैन समाज कं लोगों ने नगर में शांति व आपसी भाईचारा सौहार्द को बरकरार रखते हुए उसके प्रयास को विफल किया ‌।
2- जैन समाज के लोगों ने सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर नहीं दिखाई दी पुलिस। यदि पुलिस जल यात्रा के होती साथ नहीं घटती यह वारदात।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान