बहेड़ी (बरेली) भारतीय स्टेट बैंक शाखा बहेड़ी द्वारा नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में शाखा के सीनियर सिटीजन खाताधारक, पेंशनर, और किसान केडिट कार्ड ऋणधारक किसानों का सम्मानित कर वर्ष की शुभ शुरुआत
बहेड़ी (बरेली) भारतीय स्टेट बैंक शाखा बहेड़ी द्वारा नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में शाखा के सीनियर सिटीजन खाताधारक, पेंशनर, और किसान केडिट कार्ड ऋणधारक किसानों का सम्मानित कर वर्ष की शुभ शुरुआत की और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ खाताधारकों को शाखा प्रबंधक द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह इत्यादि प्रदान कर सम्मानित किया और आज शाखा आने वाले सभी ग्राहकों को शाखा द्वारा अल्पाहार एवं मिष्ठान का वितरण कराया गया। इस अवसर पर शाखा के सम्मानित खाताधारक चंद्रपाल सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा, ज्वाला प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह,आदि एवं शाखा स्टाफ उपस्थित रहें।