हर साल की तरह इस साल भी दिसंबर की कड़कड़ाती हुई ठंड में ग़रीब मांओं और बहनों को प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने शॉल बांटे

अनीता देवी की रिपोर्ट 
बहेड़ी (बरेली)हर साल की तरह इस साल भी दिसंबर की कड़कड़ाती हुई ठंड में ग़रीब मांओं और बहनों को प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री अताउर रहमान  ने शॉल बांट कर बड़ी राहत देने का सराहनीय काम किया। शॉल  पाकर मांओं  और बहनों के चेहरे खिल उठे।  अता उर रहमान  को ढेर सारी दुआएं और शुभकामनाएं देती हुईं सभी महिलाएं खुशी खुशी अपने घरों को गईं। इस कार्यक्रम में हर समाज हर वर्ग जाति को लाभ पहुंचाने की भरपूर कोशिश की गई। ये कार्यक्रम एक तरह से क़ौमी एकता और भाईचारे की मिसाल बन गया ।
   उपस्थित मांओं और बहनों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक  अता उर रहमान  ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखलेश यादव  ने एलान किया है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर महिला को 40हज़ार रुपए दिए जाएंगे 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार में समाजवादी पेंशन ,कन्या विद्याधन, छात्र छात्राओं को लैपटॉप के अलावा आम जनता को बहुत सारी सुविधाएं मिलती थीं जो अब इस सरकार में बंद करदी गई हैं अगर 2027में जनता के सहयोग से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो बंद की गई सारी योजनाओं का बजट बढ़ाकर दोबारा से शुरू किया जाएगा समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के हक अधिकारों की हिमायत की है समाजवादी पार्टी आगे भी ये आवाज़ उठाती रहेगी।
    इस मौके पर दमखोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हाजी वफ़ा उर रहमान जी, विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा खां, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, ज़िला सचिव पीर मोहम्मद , अखलाक अहमद नेता , विधानसभा महासचिव हाशिम अली,विधानसभा उपाध्यक्ष मुशर्रफ़ अंसारी,ज़िला सदस्य भजन लाल मौर्य,हर स्वरूप मौर्य, चौधरी अमित सिंह, प्रेमपाल गंगवार,हरीश सागर,झम्मन लाल गुर्जर, सतेन्द्र दिवाकर, अनिल दिवाकर,आयुष राठौर,चंद्रसेन मौर्य,राजू मौर्य, धर्मवीर मौर्य, राम अवतार श्रीवास्तव,सिद्धार्थ शर्मा,नगर मीडिया प्रभारी फ़रीद अंसारी, नगर महासचिव फ़ैज़ुल इस्लाम,नगर सचिव इरशाद अहमद मुनीम जी, युवजनसभा के नगर अध्यक्ष इमरान रज़ा सिद्दीकी, तस्लीम अंसारी ठेकेदार, सैक्टर प्रभारी लईक उस्मानी, रईस अहमद अंसारी,सैक्टर प्रभारी नावेद खां, खलीक अहमद,असलम खां, शकील रज़ा फ़ास्ट, फैसल सिद्दीकी, मास्टर इदरीस अंसारी, पूर्व प्रधान नाजिम अंसारी, अफजाल अहमद रंगरेज, मास्टर सिराज अहमद शेख,आदि भरी संख्या में लोग मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।