Posts

Showing posts from May, 2026

जहांगीर खान को एआइएमआइएम ने सरधना विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया

Image
सरधना (मेरठ) ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन की मीटिंग में आज सरधना के जहांगीर खान को विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया1  शाम 7:00 बजे सिया बाग बस्ती में एआई एमआईएम की मीटिंग हुई जिसमें सरधना विधानसभा अध्यक्ष हाजी ज़ाकिर इदरीसी ने जहांगीर खान  को सरधना विधानसभा उपाध्यक्ष का मनोनयन पत्र देते हुए कहा कि हमें आशा ही नहीं उम्मीद है कि जहांगीर खान अपनी जिम्मेदारी और डेटन का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले डॉक्टर वाली उर रहमान , खालिद मलिक , हाजी मुन्ना , गुड्डू भाई, रियासत भाई, मोबीन भाई, शमशाद सिद्दीकी, शादाब ,इमरान, इरशाद, अनस सिद्दीकी, आसिफ खान, साजिम खान, साकिब, सदाकत खान, अजीम खान और एमआईएम के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर नगीना में मंथन, 'निष्पक्ष कलम ही लोकतंत्र की ताकत,दो सौ वर्ष पूर्व हिंदी पत्रकारिता नगीना से उठी निष्पक्ष कलम की आवाज़

Image
*नगीना में पत्रकारों का मंथन: चुनौतियों से लड़ेंगे जनहित में* * प्रगतिशील पत्रकार एसोसिएशन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, कवियों ने बांधा समां* नगीना। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रगतिशील पत्रकार एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा शनिवार देर शाम एमएम इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारों की चुनौतियों पर चिंतन करते हुए जनहित में निष्पक्ष कलम चलाने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।  सहारा समूह के यूपी-उत्तराखंड प्रभारी बृजेश चौधरी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर इसका महत्व और बढ़ गया है। सोशल मीडिया के दौर में भी अखबार का महत्व कम नहीं हुआ है। आज भी लोग सुबह-सुबह अखबार पढ़ते हैं और प्रिंट मीडिया पर ही भरोसा करते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए पत्रकारों से निष्पक्ष होकर जनहित में कलम चलाने की अपील की।  उत्तर प्रद...

बरेली के स्पर्श लॉन में आयोजित होने वाले प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला सम्मेलन और भामाशाह सम्मान समारोह

Image
Report By:Anita Devi   बहेड़ी। आगामी 31 मई को बरेली के स्पर्श लॉन में आयोजित होने वाले प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला सम्मेलन और भामाशाह सम्मान समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में बीते शनिवार (30 मई) को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बरेली जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल बहेड़ी पहुंचे। उन्होंने बहेड़ी इकाई के कार्यालय का दौरा कर स्थानीय पदाधिकारियों और व्यापारियों को इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश मंत्री अतुल गर्ग और बहेड़ी नगर अध्यक्ष सलीम रहवर के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने 31 मई को होने वाले जिला सम्मेलन और भामाशाह सम्मान समारोह की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बहेड़ी इकाई की कार्यशैली और एकजुटता की जमकर तारीफ की और आगामी कार्यक्रम में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रदेश मंत्री ...

"चौथा स्तम्भ" पतन के निम्नतम स्तर पर

Image
मुनेश त्यागी      हम लोग बचपन से ही रेडियो सुनते, टेलीविजन देखते और अखबार पढ़ते चले आ रहे हैं। तभी से इन माध्यमों को देख, सुन और पढ़कर लोग सरकार के कामकाज के बारे में जानकारियां हासिल किया करते थे और अपना मन बहलाते रहते थे। इन मीडिया संस्थानों द्वारा किसानों, मजदूरों, छात्रों और नौजवानों को बहुत सारी जानकारियां दी जाती थीं, सरकार की नीतियों के बारे में बताया जाता था और भारत की जनता इन पर पूर्ण रूप से विश्वास किया करती थी और उसी के अनुसार अपना जीवन और विचार ढालती थी और अपने ज्ञान विज्ञान में वृद्धि करती थी।       मगर पिछले 10-12साल से भारत की मीडिया और भारत के चौथे स्तंभ, यानी मीडिया के चरित्र में बुनियादी फर्क आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के अधिकांश टीवी चैनलों पर कार्पोरेट पूंजीपतियों, साम्प्रदायिक ताकतों दूसरे पूंजिपत्तियों का आधिपत्य स्थापित हो गया है। अधिकांश अखबार भी इन्हीं चंद पूंजीपतियों, सांप्रदायिक और साम्राज्यवादी के नियंत्रण में आ गए हैं। पहले भारत का दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के द्वारा भारतीय जनता, देश की असली हकीकत और आ...

बरेली स्वास्थ्य विभाग में फिर गरमाया भ्रष्टाचार का मामला: क्या सीएमओ बचा रहे हैं अपने चहेते अधिकारी को?

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  डिप्टी सीएम की नाराज़गी के बाद चार्ज से हटाए गए अधिकारी को फिर मलाईदार पद देने की तैयारी के आरोप, सामाजिक संस्था शासन स्तर पर जांच की करेगी मांग बरेली। स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। विभागीय सूत्रों और शिकायतकर्ताओं के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की नाराज़गी के बाद जिन अधिकारी को विभिन्न महत्वपूर्ण चार्जों से मुक्त किया गया था, उन्हें पुनः महत्वपूर्ण एवं मलाईदार पदों की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, संबंधित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। इसके अलावा विभिन्न समाचार माध्यमों में भी उनके कार्यकाल से जुड़े मामलों की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हो रही थीं। बताया जाता है कि बढ़ते विवाद और उच्च स्तर पर पहुंची शिकायतों के बाद उक्त अधिकारी से कई महत्वपूर्ण चार्ज वापस ले लिए गए थे तथा उनका स्थानांतरण भी कर दिया गया था। स्थानांतरण कार्रवाई थी या विवाद शांत कराने की रणनीति? अब विभाग के भीतर यह सवाल ...

लिटिल एंजेल्स स्कूल में आज समर कैंप का हुआ समापन*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत लिटिल एंजेल्स स्कूल में आज समर कैंप का समापन हुआ, समापन कार्यक्रम विद्यालय के कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । कार्यक्रम में बच्चों ने समर कैंप के दौरान सीखी गई एक्टिविटीज का प्रदर्शन किया जिसमें क्लासिकल डांस, हिप हॉप आदि को सभी ने सराहा, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा स्टोरी टेलिंग, फायरलेस कुकिंग, पोटरी, पोस्टर मेकिंग का प्रदर्शन किया गया।  विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों नें खेल की सीखी हुई स्किल्स को सबके सामने बताया ,छोटे-छोटे बच्चों ने स्केटिंग करके सबका मन मोह लिया । अंत में कार्यकारी निदेशक  नें समर कैंप में लगे हुए विद्यालय स्टाफ एवं मेहमानों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश की बधाइयां दीं तथा कहा की ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पढ़ाई के साथ-साथ खेल के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।

लिटिल एंजेल्स स्कूल में आज समर कैंप का हुआ समापन

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत लिटिल एंजेल्स स्कूल में आज समर कैंप का समापन हुआ, समापन कार्यक्रम विद्यालय के कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । कार्यक्रम में बच्चों ने समर कैंप के दौरान सीखी गई एक्टिविटीज का प्रदर्शन किया जिसमें क्लासिकल डांस, हिप हॉप आदि को सभी ने सराहा, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा स्टोरी टेलिंग, फायरलेस कुकिंग, पोटरी, पोस्टर मेकिंग का प्रदर्शन किया गया।  विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों नें खेल की सीखी हुई स्किल्स को सबके सामने बताया ,छोटे-छोटे बच्चों ने स्केटिंग करके सबका मन मोह लिया । अंत में कार्यकारी निदेशक  नें समर कैंप में लगे हुए विद्यालय स्टाफ एवं मेहमानों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश की बधाइयां दीं तथा कहा की ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पढ़ाई के साथ-साथ खेल के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा का धरना-प्रदर्शन, महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम सौंपा ज्ञापन*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत समाजवादी पार्टी ने शनिवार को जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में जनविरोधी भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। धरना-प्रदर्शन डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होने, NEET परीक्षा लीक प्रकरण, अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज तथा अन्य जनसमस्याओं के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता KGN कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय से एकत्र होकर जुलूस के रूप में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विरोध प्रदर्शन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने बढ़ती ईंधन कीमतों के विरोध में एक कार को रस्सी से बांधकर खींचते हुए ...

बिलसंडा में व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या से आक्रोश, 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर व्यापार मंडल ने पूरे पीलीभीत में उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत बिलसंडा में कल एक स्थानीय व्यापारी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या अत्यंत दुखद, कायराना और घोर निंदनीय घटना है। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे जिले के व्यापारी समाज में गहरा रोष और भय का माहौल है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इस जघन्य हत्याकांड की कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने कहा कि दिनदहाड़े खुलेआम व्यापारी की हत्या होना बिलसंडा क्षेत्र की कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। आज व्यापारी समाज खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहा है। युवा विंग जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा कि भविष्य में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस तरह की घटनाओं पर पूर्णविराम लगाने के लिए शासन-प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे। ज़िला अध्यक्ष एम ए जिलानी माँग की है   1.अपराधियों को २४ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।  2.सुरक्षा एवं सहायता पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा मुहैया क...

बशीर बद्र चले गए हैं ज़माने को छोड़कर

Image
मुशायरों में अपनी ग़ज़ल सुनाने को छोड़कर, बशीर बद्र  चले गए  हैं  ज़माने  को  छोड़कर। ऐसा लगा कि छिन गया, घर का  कोई चराग़, वो  क्या  चले  गए  हैं  सिरहाने  को  छोड़कर। अब  कौन  दर्द  को  इतनी   नर्मी   से  कहेगा,   सारे  अल्फ़ाज़  रो  रहें  हैं  तराने को छोड़कर। महफ़िल  में  हर तरफ़ है, अंधेरों का धुंआ सा, जुगनू  क्या उड़ गए  हैं  ठिकाने  को  छोड़कर। उनकी  सदा  में   प्यार,  मोहब्बत,  वफ़ा  रही,   नफ़रत  को   दूर  रखा,  बहाने  को  छोड़कर। कितने  ही  टूटे  दिल  थे  जिन्हें  हौसला मिला,   वो  जा  चुके  हैं  दर्द  के  ख़ज़ाने को छोड़कर। सूनी  पड़ी हैं आज  ये  महफ़िल  की  कुर्सियाँ,   सब  लोग  उठ  गए   हैं  बह...

अलविदा बशीर बद्र

Image
जनवादी लेखक संघ (जलेस)_ लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में आम जन की जुबान पर मौज़ूद शायर बशीर बद्र (जन्म 15.02.1935) का 28 मई 2026 को इंतकाल हो गया। वे 91 वर्ष के थे। लंबे समय से वे उम्र से जुड़ी कई दिक्कतों से जूझ रहे थे। स्मृतिलोप (डिमेंशिया) नामक बीमारी ने उनकी याद रखने और खुद को पहचानने की ताकत ख़त्म कर दी थी। पिछले कुछ वर्षों में कई बार उनके न रहने की बात फ़ैली लेकिन हर बार अफवाह साबित हुई। ईद-उल-अजहा के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा।       बशीर बद्र (असल नाम सैय्यद मुहम्मद बशीर) कानपुर में पैदा हुए थे हालांकि उनका परिवार फ़ैज़ाबाद जिले का बाशिंदा था। दर्ज़ा तीन तक कानपुर के एक स्कूल में पढ़ाई करने के बाद पुलिस में मुलाज़िम अब्बाजान सैय्यद मुहम्मद नज़ीर के तबादले के कारण परिवार इटावा आ गया। यहाँ से उन्होंने हाईस्कूल पास किया। वालिद का इंतकाल हो जाने के कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़कर पुलिस महकमे में नौकरी कर ली। जब परिस्थितियाँ अनुकूल हुईं तो उन्होंने नौकरी छोड़कर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से उर्दू में एम. ए. और पीएच. डी. किया...

कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के मंत्री एवम विधायकों पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर शहर के होटल में जिला शहर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आयोजित की प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठती रही है और आंदोलनरत है आगे भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी लड़ाई जारी रखी जाएगी आज की प्रेस वार्ता में संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत मिश्रा ने कहा की महोबा की दलित छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि नरभक्षीय व्यवहार किया गया सरकार का कोई मंत्री पीड़िता के घर नहीं पहुंचा कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पीड़िता का दुख साझा करने उनके घर जा रहे थे तो उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई लेकिन फिर भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़िता के घर उसका दुख बांटने पहुंचे संवेदनहीन सरकार जो खुद तो पीड़िता का दुख साझा करने पीड़ित के घर नहीं पहुंची अजय राय जी के जाने से इतना व्याकुल हो गई कि पूरे प्रदेश में सरकार की सह पर भाजप...

डिजिटल मूल्यांकन पर उठे सवाल

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  “ऑन-स्क्रीन मार्किंग” की गड़बड़ियों ने छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर खड़े किए गंभीर प्रश्न तकनीक से पारदर्शिता लाने का दावा, लेकिन स्कैनिंग त्रुटियों, पुनर्मूल्यांकन और जवाबदेही के संकट ने शिक्षा-न्याय पर गहरी बहस छेड़ी डिजिटल मूल्यांकन का सपना और विद्यार्थियों की पीड़ा तकनीक, जवाबदेही और शिक्षा-न्याय के बीच खड़ा एक गंभीर प्रश्न भारत की शिक्षा व्यवस्था केवल परीक्षा परिणामों से नहीं, बल्कि उस भरोसे से पहचानी जाती है जो वह अपने विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में पैदा करती है। परीक्षा किसी छात्र के लिए महज़ अंक प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं होती; वह उसके वर्षों के परिश्रम, परिवार की उम्मीदों और भविष्य के सपनों का आधार होती है। ऐसे में यदि मूल्यांकन प्रणाली में गंभीर त्रुटियाँ सामने आती हैं, तो उसका प्रभाव केवल प्रशासनिक स्तर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह पूरे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा देता है। इसी संदर्भ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के “ऑन-स्क्रीन...

मैं आधा हिंदू हूं,मैं आधा मुसलमान हूं कोई माने ना माने,मैं पूरा हिंदुस्तान हूं

Image
मुनेश त्यागी मैं आधा हिंदू हूं,आधा मुसलमान हूं,  कोई माने ना माने,मैं पूरा हिंदुस्तान हूं।  मैं पाखंडों से लड़ता हुआ, जहर देकर मारा जाता हुआ  दयानंद सरस्वती हूं,  मैं मैदान-ए-जंग में लड़कर  मरता हुआ टीपू सुल्तान हूं,  मैं नाना हूं, तात्या टोपे हूं,  मैं मंगल पांडे हूं,  मैं नाना साहब का मुख्य सेनापति  अजीमुल्ला खान हूं,  मैं महारानी लक्ष्मीबाई और  बेगम हजरत महल हूं, मैं झांसी की रानी के तोपखाने का  मुखिया खुदा बख्श और गौस खान हूं, मैं मादरेवतन की खातिर  अपने दोनों पुत्रों को न्यौछावर करने  वाला शहंशाह बहादुर शाह जफर हूं।  मैं काकोरी कांड का मुखिया  राम प्रसाद बिस्मिल हूं,  मैं काकोरी का सजायेमौत  पाने वाला अशफाक उल्ला खान हूं। मैं आधा हिंदू हूं,मैं आधा मुसलमान हूं,  कोई माने ना माने,मैं पूरा हिंदुस्तान हूं। मैं दंगों की भेंट चढ़ा  गणेश शंकर विद्यार्थी हूं,  मैं फांसी के फंदे को चूमता  हुआ राजगुरु, सुखदेव और  शहीद ए आजम भगत सिंह हूं,  मैं अल्फ्रेड पार्क में ...

साजिशी अभियान के निशाने पर वकील

Image
मुनेश त्यागी       आजकल सोशल मीडिया, अखबारों और कई जजों के निशाने पर वकालत का पेशा और वकील छाए हुए हैं। वकीलों को बदनाम करने का एक निरंतर अभियान जारी है। पिछले दिनों यह मुद्दा तब सामने आया जब सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने कुछ वकीलों को "परजीवी" और "कॉकरोच" बता दिया। अभी दो दिन पहले बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष का बयान आया है कि वकालत के पेशे में 30 से 40% फर्जी वकील हैं।  पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वकीलों के सैकड़ों चैंबर्स ढा दिए गए। यह साजिश तब अपने शिखर पर पहुंच गई जब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत, एक बहुत ही अहम मुद्दे पर, मेरठ के डीएसपी ने बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों और महामंत्रियों के डेलिगेशन से, मिलने से मना कर दिया।     यहां पर सबसे बड़ा सवाल पैदा होता है की आखिर वकालत के गरिमा में पैसे को जान पहुंचकर एक साजिश के तहत क्यों बदनाम किया जा रहा है? वकीलों को बदनाम करने के पीछे ज्यूडिशरी और बार काउंसिल का अध्यक्ष क्यों पड़ गया है और अब वकीलों और इस गरिमामय पेशे को क्यों निशाने पर लिया जा रहा है? वकील अपने गरि...

सांप्रदायिक ताकतें बन गई हैं वैश्विक लुटेरे साम्राज्यवाद की सबसे बड़ी रक्षा कवच

Image
मुनेश त्यागी      आज पूरी दुनिया में देखा जा रहा है कि दुनिया की अधिकांश सांप्रदायिक ताकतों ने, देश और दुनिया की अधिकांश पूंजीवादी, जातिवादी और साम्राज्यवादी ताकतों से गठजोड़ कर लिया है। वे उनके साथ मिलकर काम कर रही हैं और अधिकांश देशों की सत्ता और सरकार पर काबिज हो गई हैं।        इसी के साथ-साथ यह जानना भी बहुत जरूरी है कि आखिर वे कौन सी जनविरोधी, अमानवीय और असंवेदनशील ताकतें हैं जो इन सांप्रदायिक ताकतों का नेतृत्व कर रही हैं, इनकी बडे पैमाने पर आर्थिक मदद कर रही है और सांप्रदायिक आतंकवादी हमलों को धरती पर उतारने की नीतियां तैयार कर रही हैं। सांप्रदायिक ताकतों और साम्राज्यवादी ताकतों के गठजोड़ द्वारा भारत में किये जा रहे इन कारनामों को जानने और समझने के लिए यह जरूरी है कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में हिंदू और मुस्लिम एकता का बहुत बड़ा योगदान रहा था। इस स्वतंत्रता संग्राम की सबसे बड़ी उपलब्धि और विरासत हिंदू और मुस्लिम एकता थी। अंग्रेज इससे पूरी तरह से डर गए थे और वे किसी भी तरीके से, इस हिंदू मुस्लिम एकता को तोड़ना चाहते थे। इ...

ईद-उल-अज़हा की नमाज़ जनपद में सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई सम्पन्न।*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  आज दिनांक 28 मई 2026 को जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  सुकीर्ति माधव ने ईद-उल-अज़हा त्योहार के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल के साथ जनपद के सभी धार्मिक स्थलों, मस्जिदों एवं ईदगाहों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। हर साल की तरह इस साल भी ईद उल अजहा शांति पूर्ण तारिके से मनाई गई सुबह से ही छोटे छोटे बच्चे ईद गाह जाने के लिए तैयार हो गए शहर की मस्जिद में सुबह से ही नमाज की अदायगी शुरू हो गई l *दरबार अल्लाह हू मियां मे मुफ्ती हसन मियां ने 9 बजे ईद की नमाज़ पढ़ाई*,ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 9.30 बजे हुई ईद की नमाज शाही जामा मस्जिद के इमाम इजहार अहमद खान बरकती साहब ने पढ़ाई शहर के हजारो लोगो ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा की इसी के साथ मुस्लिम समाज ने कुर्बानी की रस्म की अदायगी की

बकरा ईद को लेकर सरधना नगर पालिका अलर्ट मोड पर, 24 घंटे सफाई व पानी व्यवस्था के लिए विशेष ड्यूटी लगाई गई।

Image
सरधना। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) के त्योहार को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद सरधना पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पालिका प्रशासन द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाते हुए नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में 24 घंटे कर्मचारियों, ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी मशीनों एवं पानी के टैंकरों की ड्यूटी लगाई गई है। पालिका द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों के तत्काल उठान एवं निस्तारण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। नगर के प्रमुख क्षेत्रों ईदगाह रोड, तहसील रोड, दौराला रोड, मेरठ रोड, जुल्हेडा रोड समेत विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है ताकि कहीं भी गंदगी या अवशेष खुले में न पड़े रहें। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कुर्बानी के अवशेष खुले में न डालें। अवशेषों को कट्टे, पिन्नी या बंद थैलियों में सुरक्षित रखें और पालिका की ट्रॉली या गाड़ी आने पर ही उसमें डालें। यदि वाहन पहुंचने में कुछ समय लगे तो धैर्य बनाए रखें, लेकिन अवशेषों को सड़कों, नालियों या खाली स्थानों पर न फेंके...

सरधना सीएचसी की समस्याओं को लेकर चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी ने सीएमओ से की मुलाकात

Image
सरधना। नगर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया से मुलाकात कर सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही व्यवस्थागत कमियों को जल्द दूर कराने की मांग की। शाहवेज अंसारी ने सीएमओ को बताया कि सीएचसी पर डेंटिस्ट चेयर तो उपलब्ध है, लेकिन आवश्यक उपकरणों की कमी के कारण वह कई महीनों से शोपीस बनकर पड़ी हुई है। उन्होंने तत्काल सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध कराकर दंत चिकित्सा सेवाएं शुरू कराने की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को निजी अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके अलावा उन्होंने सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे मशीन की व्यवस्था कराने की भी मांग रखी। उनका कहना था कि डिजिटल एक्स-रे सुविधा न होने से मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी उठानी पड़ती है। शाहवेज अंसारी ने अस्पताल में डॉक्टरों की समुचित व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या के मुकाबले विशेषज्ञ चि...

बहेड़ी में व्यापार मंडल ने मनाया 'व्यापारी शहीद दिवस', 31 मई के भामाशाह सम्मेलन के लिए भरी हुंकार**

Image
Report By:Anita Devi  बहेड़ी।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बहेड़ी के तत्वावधान में बीते कल 26 मई को 'व्यापारी शहीद दिवस' के अवसर पर अमीर बैंक्विट हॉल में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 26 मई 1979 को सर्वे एवं छापों के विरोध में हुए ऐतिहासिक आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीकांड में शहीद हुए लखनऊ के वीर व्यापारी साथी हरीशचंद्र अग्रवाल जी एवं अन्य आंदोलनों में शहादत देने वाले बहादुर साथियों की पावन स्मृति में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटे व्यापारी साथियों ने मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर अपने शहीद भाइयों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व तहसील अध्यक्ष श्री अतुल कुमार गर्ग और तहसील महामंत्री श्री आसिफ रजवी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी व्यापारी साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अध्यक्ष सलीम रहवर ने व्यापारियों के ऐतिहासिक संघर्षों और उनकी शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन तय्यब कासमी और नदीम फैंसी साहब न...

हज़रत हाजी शाहजी मोहम्मद शेर मियां की दरगाह पर सपा नेताओं ने की चादरपोशी

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी के कैंप कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां से पीलीभीत की गंगा-जमुनी तहज़ीब एवं हिंदू-मुस्लिम एकता की प्रतीक हज़रत हाजी शाहजी मोहम्मद शेर मियां रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादरपोशी के लिए जुलूस की शक्ल में रवाना हुए। यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हज़रत हाजी शाहजी मोहम्मद शेर मियां की शान में कलाम पढ़ते हुए दरगाह शरीफ पहुंचकर पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ मजार पर चादरपोशी की। इस अवसर पर जिले, प्रदेश एवं पूरे मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। साथ ही वर्ष 2027 में माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की भी दुआ की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता एवं संविधान में पूर्ण विश्वास रखती है तथा हमेशा भाईचारे और सौहार्द की राजनीति को मजबूत करने का कार्य करती रही है। कार्यक्र...

पंचायत चुनाव 2026 से पहले बड़ा फैसलायूपी सरकार ने ग्राम प्रधानों को बनाया प्रशासक, नई पंचायतों के गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने से पहले बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। पंचायती राज अनुभाग-3 द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार वर्ष 2021 में गठित ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नई ग्राम पंचायतों के गठन और पहली बैठक होने तक वर्तमान ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा-12 के अंतर्गत ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई पंचायतों के गठन तक प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। शासन ने कहा है कि विशेष परिस्थितियों और लोकहित को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था अधिकतम छह माह तक लागू रह सकती है। शासन ने क्या कहा? कार्यालय ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यदि किसी कारणवश ग्राम पंचायत का चुनाव समय से नहीं कराया जा सके, तो राज्य सरकार प्रशासनिक समिति या प्रशासक नियुक्त कर सकती है। इसी प्रावधान के तहत निवर्तमान ग्राम प्रधानों को पं...

महोबा नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा के साथ अमानवीय और हृदयविदारक घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने ज्ञापन दिया

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत।​महोबा जनपद में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा के साथ हुई बर्बर, अमानवीय और हृदयविदारक घटना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रादेशिक आवाहन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट राज्यवर्धन सिंह को दिया कॉंग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कचहरी तिराहे पर एकत्र हुए नारेबाजी करते हुए जलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे ज्ञापन में बताया कि महोबा में नीट की परीक्षा की तैयारी कर रही दलित छात्रा के साथ हुई घटना को न केवल एक छात्रा पर हमला, बल्कि भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय, महिला सम्मान और कानून व्यवस्था पर सीधा प्रहार बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा का अपहरण कर उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ सामूहिक अत्याचार किया गया, तथा मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई। इसके साथ ही जबरन विवाह जैसा घृणित कृत्य करने का प्रयास ...

काकरोच और दीमक की तरह कुछ षड्यंत्रकारियों द्वारा देश को खोखला कर रहे हैं युवाओं का अपमान अब नहीं सहेंगे -गादरे

Image
मेरठ -युवाओं को काकरोच कभी राक्षस कभी शूद्र कभी अछूत मनुवादी षड्यंत्रकारियों द्वारा मूलनिवासियों का अपमान अब नहीं सहेंगे। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजुद्दीन गादरे ने षड्यंत्रकारी 2-3% के काकरोच दीमक जैसे कार्य करने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए कहा कि अब आजादी की तीसरी लड़ाई मूलनिवासी v/s विदेशी लडने को युवाओं को तैयार रहना होगा। ये लड़ाई  90% बहुसंख्यक बहुजन मूल निवासी हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई बौद्ध आदिवासी आदि सभी डीएनए के भाई यों को लडनी होगी। 2027 की जंग में वोट की ताकत से बदलोगे आप सभी जानते हैं कि पिछले पंद्रह-बीस सालों में भावुक हो कर और भावनाओं में बहकर भावनात्मक तरीक़े मूर्ख बना कर के “इंडिया v/s एनडीए” का षड्यंत्रकारी राजनीतिक खेल खेलकर कांग्रेस और बीजेपी सरकारों ने आपस में मिल-जुलकर भारत के 90% बहुसंख्यक बहुजनों के हक अधिकारों, खेतिहर जमीनों मान-सम्मान और नौकरियों की हिस्सेदारी को बुरी तरह से लूटा है।  बहुजन समाज को पूरी तरह से बर्बाद करने का घिनौना कार्य किया है। ”सिर्फ झूठी भावनाओं में बहाकर” भोली-भाली मासूम जनता और सच्चे ...