हज़रत हाजी शाहजी मोहम्मद शेर मियां की दरगाह पर सपा नेताओं ने की चादरपोशी

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी के कैंप कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां से पीलीभीत की गंगा-जमुनी तहज़ीब एवं हिंदू-मुस्लिम एकता की प्रतीक हज़रत हाजी शाहजी मोहम्मद शेर मियां रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादरपोशी के लिए जुलूस की शक्ल में रवाना हुए।
यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हज़रत हाजी शाहजी मोहम्मद शेर मियां की शान में कलाम पढ़ते हुए दरगाह शरीफ पहुंचकर पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ मजार पर चादरपोशी की। इस अवसर पर जिले, प्रदेश एवं पूरे मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। साथ ही वर्ष 2027 में माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की भी दुआ की गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता एवं संविधान में पूर्ण विश्वास रखती है तथा हमेशा भाईचारे और सौहार्द की राजनीति को मजबूत करने का कार्य करती रही है। कार्यक्रम में जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, जिला उपाध्यक्ष हाजी अकबर अहमद अंसारी, 127 विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अली, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेंद्र मौर्य, जिला प्रवक्ता अमित पाठक एडवोकेट, वरिष्ठ नेता रमेश राजा, धनपति वर्मा 128 विधानसभा अध्यक्ष अधिवक्ता सभा संजय खान जिला अद्यक्ष यूथ ब्रिगेड, आसिफ अली कादरी जिला सचिव, साहिल अंसारी, चंदा भाई, असलम, जावेद अंसारी, भूरा बरसी, असलम कुरैशी, शाहिद, देव कुमार मौर्य, भगवान दीन वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।