Posts

रास्ते में दीवार करने की शिकायत पर एसडीएम नगीना अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे।

Image
नगीना -मिली जानकारी के अनुसार मौहल्ला आजाद कालोनी लाइनपार निवासी तेज़ पाल सिंह व उनके पड़ोसी पीआरडी के जवान गंभीर सिंह ने एक ही मालीक से गम्भीर सिंह ने अपनी पत्नी रानी के नाम लगभग 51 गज व  तेज़ पाल सिंह ने अपनी पत्नी मुन्नी देवी के नाम लगभग 47 गज जमीन लगभग एक डेढ़ वर्ष पूर्व खरीदी थी। जिससे दोनों का रास्ता एक ही गली में है। गम्भीर सिंह के मकान का रास्ता सबसे आखिर में है। उनसे पहले तेज़ पाल सिंह का मकान है जिसका रास्ता पूरब की ओर है। तेज़ पाल सिंह का आरोप है कि गम्भीर सिंह ने अपने मकान के अन्दर तीन चार मीटर जगह दबाली है। जिससे गम्भीर के मकान के अन्दर की जमीन से तेज़ पाल सिंह का कोई लेना-देना भी नहीं है। और न ही उनका उसके मकान में कोई अन्दर का रास्ता नहीं है। बल्कि तेज़ पाल सिंह को जिद़ है उसके पास तीन चार मीटर जगह फालतू क्यों है।इसको लेकर बताया जाता है पहले दोनों पक्षों में काफी समय पूर्व मारपीट भी हो चुकी है। गत दिनों तेज़ पाल सिंह ने एसडीएम नगीना के यहां रास्ते में दीवार किए जाने का प्रार्थना पत्र  दिया और न्यायालय में वाद भी चलना बताया गया। एसडीएम न...

बहेड़ी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.50 लाख रुपये बरामद

Image
Report .by anita devi  बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने घर से 7.50 लाख रुपये की चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, उतरसिया समुखिया निवासी निरपन ने 5 अगस्त को थाना बहेड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जुलाईको उसके घर से अज्ञात चोर 7.50 लाख रुपये चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भुडिया कॉलोनी से कंठगरी मार्ग स्थित पाइप फैक्ट्री के पास गन्ने के खेत के निकट दो संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत मंडल (30) निवासी भुडिया कॉलोनी, बहेड़ी और मनोज (28) निवासी वार्ड नंबर-8, सितारगंज (उत्तराखंड) के रूप में हुई। तलाशी में उनके कब्जे से चोरी के 7.50 लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन पर कर्ज था। सुजीत की पीड़ित से मित्रता होने के कारण उसे घर में जमीन खरीदने क...

जनकल्याण और पूरे इंकलाब की बात करने वाले उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद

Image
       ,,,, मुनेश त्यागी      प्रगतिशील लेखक संघ के स्थापना दिवस 1936 के अवसर पर बोलते हुए उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने कहा था कि "साहित्यकार का लक्ष्य केवल महफ़िल सजाना या मनोरंजन के समान जुटाना नहीं है। उसका दर्जा इतना मत गिराइए। वह राजनीति और देशभक्ति के पीछे चलने वाली सच्चाई भी नहीं है बल्कि सच्चाई को दिखाते हुए उनके आगे चलने वाली मशाल है।"      भारतवर्ष में बहुत सारे लेखक, साहित्यकार और कवि पैदा हुए हैं, मगर उनमें सबसे अग्रणी नाम उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद का है जिन्होंने अपने समय की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं को उठाया और लेखन के माध्यम से, साहित्य के माध्यम से, जनता के कल्याण की बात की और शोषण, जुल्म और अन्याय खत्म करके सामाजिक न्याय की बात की। आज 31 जुलाई 1880 को उन्हीं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद का जन्म दिन है।     उन्होंने अपने जीवन में 300 से ज्यादा कहानियां और 15 से ज्यादा उपन्यास लिखे। उनका पहला उपन्यास "सोजे वतन" था जो अंग्रेजों ने जब्त कर लिया था। इसमें देशभक्ति की कहानियां थी।...

125 कैंट विधानसभा की जनता के नाम वसीम आलम अंसारी का संदेश

Image
आदाब, नमस्कार! मैं वसीम आलम अंसारी, 125 कैंट विधानसभा की सम्मानित जनता को दिल से सलाम करता हूं। आज मैं आपसे राजनीति की नहीं, बल्कि आपके घर-परिवार और आपके भविष्य की बात करना चाहता हूं। 125 कैंट विधानसभा में वर्षों से लोग टूटी सड़कों, जलभराव, जाम, खराब सीवर व्यवस्था, पेयजल की समस्या, सफाई व्यवस्था की कमियों, युवाओं की बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जनता चाहती है कि अब केवल वादे नहीं, बल्कि जमीन पर काम दिखाई दे। मेरा संकल्प है कि यदि मुझे आपकी सेवा का अवसर मिला, तो मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि हर वार्ड और हर मोहल्ले की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाए। युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करने, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा व्यापारियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल बनाने के लिए मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा। मैं ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं करता जो समाज को बांटे। मेरा उद्देश्य है कि हर वर्ग, हर समाज और हर परिवार को साथ लेकर विकास क...

जनपद के लिए गर्व की बात,जावेद फ्यूजन फिटनेस डांस अकादमी के तीन छात्रो का मंडल स्कूल जिमनास्टिक प्रतियोगिता में हुआ चयनl*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  जावेद फ्यूजन फिटनेस डांस अकादमी के तीन छात्रो का मंडल स्कूल जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन। मंडलीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में गौतम सिंह सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग में हर्ष सागर और अनुज का चयन मंडलीय स्कूल जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए हुआ, ये प्रतियोगिता बदायूं में 8 अगस्त को आयोजित होनी हैl 5 अगस्त को इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय जिमनास्टिक खिलाड़ी युवा प्रशिक्षक हरि किशोर की देखरेख में जनपदीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थीl जिसमें इकरा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य  अखलाक हसन खान के साथ-साथ समस्त स्टाफ व खिलाड़ियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के मंडलीय चयन होने पर जावेद फिजिकल फिटनेस डांस एकेडमी के संस्थापक जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ सहित आशीर्वाद दिया।

चर्चित नसीम पर फिर मुकदमा कायम

Image
Report By:Anita Devi   बरेली। बहेडी के चर्चित पूर्व चेयरमैन पति  नसीम अहमद एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार उन्होने दातागंज के एक व्यक्ति को निशाना बनाकर भूमि के बदले पैसे हडप लिए हैं। आरोप है की नसीम अहमद ने ही अपने गुर्गों से उक्त धन हडपा है। थाना बहेडी में नसीम एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है। पूर्व चेयरमेन पति नसीम अहमद पर इस बार दातागंज के रामप्रसाद पुत्र मानसिंह ने भूमि दिलाने के नाम पर धन हडपने एवं पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा लिखाया है। बता दे की उक्त मुकदमा में नसीम सहित 5 को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है और इस बार फिर नसीम अहमद मुजरिम की तरह देखे जाने लगे हैं। कुछ दिन पूर्व उनके एवं अन्य के खिलाफ थाना देवरनियां में भूमि विवाद का मुकदमा लिखा गया था।सूत्र बताते हैं नसीम की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी और इस बार धोखाधड़ी की धाराओं में अभियुक्त बनाया गया है.

आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ान फ़ाज़िले बरेलवी: इल्म, इश्क़-ए-रसूल ﷺ और ख़िदमत-ए-दीन की अज़ीम शख़्सियत

Image
रिपोर्ट:मुस्तकीम मंसूरी   बरेली: हिंदुस्तान की सरज़मीं ने हर दौर में ऐसे अज़ीम उलमा, औलिया और मुहक़्क़िक़ीन पैदा किए, जिन्होंने अपने इल्म, तदब्बुर और ख़िदमत-ए-दीन से पूरी दुनिया को मुतास्सिर किया। इन्हीं अज़ीम हस्तियों में एक रोशन और नुमायाँ नाम आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ान फ़ाज़िले बरेलवी का है। आपकी ज़ात इल्म, अमल, तक़वा, इश्क़-ए-रसूल ﷺ और ख़ुलूस का ऐसा मरकज़ थी, जिसकी मिसाल तारीख़ में कम ही मिलती है। आपकी विलादत 14 जून 1856 ईस्वी को बरेली शरीफ़ में हुई। आपके वालिद हज़रत मौलाना नक़ी अली ख़ान रहमतुल्लाह अलैह अपने दौर के जलीलुल-क़द्र आलिम और मुफ़्ती थे। आला हज़रत ने कमसिनी ही में क़ुरआन, हदीस, फ़िक़्ह, तफ़्सीर, उसूल, मंतिक़, फ़लसफ़ा, अरबी, फ़ारसी और उर्दू अदब समेत दीगर उलूम में गहरी महारत हासिल कर ली। इल्म का बेमिसाल ख़ज़ाना आला हज़रत एक फ़क़ीह, मुफ़स्सिर, मुहद्दिस, मुफ़्ती, मुहक़्क़िक़, शाइर और मुसन्निफ़ थे। आपने एक हज़ार से ज़्यादा किताबें, रसाइल और फ़तावा तस्नीफ़ फ़रमाए, जिनमें इस्लामी उलूम के तक़रीबन तमाम शोबे शामिल हैं। आपकी शाहकार तस्नीफ़ "फ़तावा-ए-रज़विया"...