कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के मंत्री एवम विधायकों पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर शहर के होटल में जिला शहर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आयोजित की प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठती रही है और आंदोलनरत है आगे भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी लड़ाई जारी रखी जाएगी आज की प्रेस वार्ता में संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत मिश्रा ने कहा की महोबा की दलित छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि नरभक्षीय व्यवहार किया गया सरकार का कोई मंत्री पीड़िता के घर नहीं पहुंचा कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पीड़िता का दुख साझा करने उनके घर जा रहे थे तो उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई लेकिन फिर भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़िता के घर उसका दुख बांटने पहुंचे संवेदनहीन सरकार जो खुद तो पीड़िता का दुख साझा करने पीड़ित के घर नहीं पहुंची अजय राय जी के जाने से इतना व्याकुल हो गई कि पूरे प्रदेश में सरकार की सह पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके इस मानवीय और मार्मिक कार्य का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए कार्यकर्ता तो कार्यकर्ता सरकार के मंत्री और विधायक भी आगे जाकर प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने लगे बौखलाई सरकार के नुमाईंदों ने अजय राय के खिलाफ उनकी संपत्ति की जांच की मांग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता हेमन्त मिश्र एडवोकेट ने कहा आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई यह सरकार और उनके मंत्री विधायक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी की संपत्ति की जांच की मांग कर रहे हैं जबकि उनका सारा सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है अभी दो दिन पूर्व भी आगरा नगर निगम ने प्राइवेट बिजली कंपनी टोरंटो का 430 करोड रुपए माफ किए हैं इसके पहले हजारों करोड़ रुपये पूंजी पतियों के माफ कर उनसे भाजपा ने वसूली की है कांग्रेस यह सिद्ध कर चुकी है काम लो चंदा दो की नीति भाजपा सरकार बना चुकी है ईडी आयकर के छापों से वसूली की नीति भी भाजपा की बनाई हुई है इससे बड़ा भ्रष्टाचार का उदाहरण और कोई नहीं हो सकता सरकार को अगर भ्रष्टाचार को बेनकाब करना है और सरकार में अगर साहस है तो अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की जांच करा ले पता चल जाएगा कि पिछले 9 सालों में उत्तर प्रदेश सरकार ने कितनी लूट हुई है मिड डे मील से लेकर सड़कों तक अस्पताल की दवाइयां से लेकर मनरेगा तक चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल वाला है यहां तक की प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या को भी नहीं छोड़ा न सिर्फ मंदिर के चंदे पर लूट हुई बल्कि जितना अयोध्या में विकास के नाम पर धनउगाही हुई यह सबके सामने है किसी से छुपा नहीं है राहुल गांधी जी सच्चे सिपाही हैं हम सार्वजनिक जीवन में पूरी तरह से सुचिता बरतते हैं जिस एजेंसी से चाहिए हमारी जांच कर दीजिए मगर शर्त यह है कि उन्हें एजेंसी से भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की भी जांच होनी चाहिए।प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार,जिला महासचिव नरेश शुक्ला ईश्वर दयाल पासवान यूसुफ मलिक अभिनव गुप्ता गोल्डी छात्र कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा शामिल रहे।
Comments
Post a Comment