Posts

Showing posts with the label social activism

मंसूरी समाज की बरेली मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बरेली में संपन्न हुई।

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  बरेली मंसूरी समाज की एक ऐतिहासिक और अहम बैठक का आयोजन डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल की देखरेख में किया गया। इस बैठक में मंसूरी समाज के बरेली मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मंसूरी समाज के वरिष्ठ सदस्य, युवा वर्ग और बुद्धिजीवी वर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के उत्थान और विकास के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही मंसूरी समाज में राजनीतिक चेतना पैदा कर अधिक से अधिक समाज के लोगों को चुनाव में संगठित होकर समाज के प्रत्याशियों को जिताकर समाज का नेतृत्व करना। बैठक के दौरान कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सबसे पहले शिक्षा पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज की नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए तो वे न केवल अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं बल्कि पूरे समाज को तरक्की की राह पर ले जा सकते हैं। इसी के साथ शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और कैरियर मार्गदर्शन जैसे पहलुओं पर भी सुझाव दिए गए। इसके अलावा, राजनीतिक शक्ति को मजबूत करने पर भी गंभीर चर्चा हुई। यह माना गया कि जब तक स...