रास्ते में दीवार करने की शिकायत पर एसडीएम नगीना अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे।
नगीना -मिली जानकारी के अनुसार मौहल्ला आजाद कालोनी लाइनपार निवासी तेज़ पाल सिंह व उनके पड़ोसी पीआरडी के जवान गंभीर सिंह ने एक ही मालीक से गम्भीर सिंह ने अपनी पत्नी रानी के नाम लगभग 51 गज व तेज़ पाल सिंह ने अपनी पत्नी मुन्नी देवी के नाम लगभग 47 गज जमीन लगभग एक डेढ़ वर्ष पूर्व खरीदी थी। जिससे दोनों का रास्ता एक ही गली में है। गम्भीर सिंह के मकान का रास्ता सबसे आखिर में है। उनसे पहले तेज़ पाल सिंह का मकान है जिसका रास्ता पूरब की ओर है। तेज़ पाल सिंह का आरोप है कि गम्भीर सिंह ने अपने मकान के अन्दर तीन चार मीटर जगह दबाली है। जिससे गम्भीर के मकान के अन्दर की जमीन से तेज़ पाल सिंह का कोई लेना-देना भी नहीं है। और न ही उनका उसके मकान में कोई अन्दर का रास्ता नहीं है। बल्कि तेज़ पाल सिंह को जिद़ है उसके पास तीन चार मीटर जगह फालतू क्यों है।इसको लेकर बताया जाता है पहले दोनों पक्षों में काफी समय पूर्व मारपीट भी हो चुकी है। गत दिनों तेज़ पाल सिंह ने एसडीएम नगीना के यहां रास्ते में दीवार किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया और न्यायालय में वाद भी चलना बताया गया। एसडीएम न...