चर्चित नसीम पर फिर मुकदमा कायम
Report By:Anita Devi
बरेली। बहेडी के चर्चित पूर्व चेयरमैन पति नसीम अहमद एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार उन्होने दातागंज के एक व्यक्ति को निशाना बनाकर भूमि के बदले पैसे हडप लिए हैं। आरोप है की नसीम अहमद ने ही अपने गुर्गों से उक्त धन हडपा है। थाना बहेडी में नसीम एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है।
पूर्व चेयरमेन पति नसीम अहमद पर इस बार दातागंज के रामप्रसाद पुत्र मानसिंह ने भूमि दिलाने के नाम पर धन हडपने एवं पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा लिखाया है। बता दे की उक्त मुकदमा में नसीम सहित 5 को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है और इस बार फिर नसीम अहमद मुजरिम की तरह देखे जाने लगे हैं। कुछ दिन पूर्व उनके एवं अन्य के खिलाफ थाना देवरनियां में भूमि विवाद का मुकदमा लिखा गया था।सूत्र बताते हैं नसीम की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी और इस बार धोखाधड़ी की धाराओं में अभियुक्त बनाया गया है.
Comments
Post a Comment