Posts

Showing posts from July, 2026

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और उर्स-ए-रज़वी को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी मानुष पारीक ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Image
संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, फ्लैग मार्च और पैदल गश्त होगी तेज़, होटल-धर्मशालाओं से लेकर रेलवे-बस स्टेशनों तक चलेगा सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी    बरेली, 31 जुलाई। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और विश्व प्रसिद्ध उर्स-ए-रज़वी के मद्देनज़र जनपद बरेली में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के साथ नगर प्रथम एवं नगर द्वितीय सर्किल के सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में एसपी सिटी ने कहा कि दोनों धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों की विशेष मॉनिटरिंग करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने...

शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी समाजवादी पार्टी, पुरानी पेंशन होगी प्राथमिकता : शुभलेश यादव

Image
बरेली में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की रणनीति का ऐलान, मो. दानिश अख्तर बोले-शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर होगा संघर्ष रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी  बरेली, 31 जुलाई। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, सिविल लाइंस, बरेली में शुक्रवार को शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी मो. दानिश अख्तर, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शिव प्रताप यादव को बरेली मंडल के चारों जिलों का प्रभारी बनाया गया है, जबकि कदीर अहमद, संजीव सक्सेना और प्रमोद बिष्ट को बरेली जनपद का प्रभारी न...

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आज़ाद समाज पार्टी, 45 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी घोषित

Image
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देश पर जारी हुई पहली सूची, कई जिलों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी  नई दिल्ली/लखनऊ, 31 जुलाई। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को तेज करते हुए प्रदेश की 45 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की पहली सूची जारी कर दी है। यह नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देश एवं प्रदेश समिति की संस्तुति पर की गई हैं। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से जारी आदेश (क्रमांक ASP-2026/012) के अनुसार इन प्रभारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान चलाने तथा चुनावी तैयारियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। जारी सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। पार्टी ने विभिन्न सामाजिक वर्गों—अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम और सिख समाज—के नेताओं को जिम्मेदारी देकर सामा...

2027 के रण के लिए सपा का 'पीडीए 2.0' प्लान तैयार, दलितों को बड़ी हिस्सेदारी देकर साधेगी नया सामाजिक समीकरण

Image
लोकसभा 2024 की रणनीति को विधानसभा 2027 में दोहराने की तैयारी, 100 से अधिक सीटों पर दलित-आदिवासी उम्मीदवार उतारने पर मंथन, सामान्य सीटों पर भी दलित प्रत्याशियों को मौका देने की कवायद। रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी  लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी अब अपने चर्चित 'पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक)' फॉर्मूले को और व्यापक बनाते हुए 'पीडीए 2.0' के रूप में मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इस नई रणनीति का सबसे बड़ा केंद्र दलित वर्ग, विशेष रूप से गैर-जाटव दलित समुदाय और आदिवासी समाज को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना है। सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सीटों पर दलित और आदिवासी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने पर गंभीर मंथन कर रही है। इतना ही नहीं, पार्टी 15 से 20 सामान्य (अनारक्षित) विधानसभा सीटों पर भी दलित प्रत्याशी उतारने की रणनीति बना रही है। माना जा रहा है कि यह कदम उत्तर प्रदेश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों को नया...

दो से तीन बार दल बदलने वाले मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी, विपक्ष के निशाने पर सरकार

Image
रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्रियों के राजनीतिक सफर को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया गया है कि योगी सरकार के कई मंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में दो या तीन बार अलग-अलग दलों का दामन थामा और अब सरकार में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पोस्ट के अनुसार, ब्रजेश पाठक (कांग्रेस → बसपा → भाजपा), नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' (बसपा → कांग्रेस → भाजपा), राकेश सचान (सपा → कांग्रेस → भाजपा), जयवीर सिंह (कांग्रेस → बसपा → भाजपा), मयंकेश्वर शरण सिंह (भाजपा → सपा → भाजपा) और विजय लक्ष्मी गौतम (भाजपा → सपा → भाजपा) ऐसे नेता बताए गए हैं, जिन्होंने दो बार दल बदला। वहीं लक्ष्मी नारायण चौधरी (लोकदल → कांग्रेस → बसपा → भाजपा) तथा कैलाश सिंह राजपूत (भाजपा → बसपा → सपा → भाजपा) को तीन बार दल बदलने वाले नेताओं की सूची में शामिल किया गया है। सोशल मीडिया पर इस सूची को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे भाजपा के "सिद्धांत बनाम सत्ता" के मुद्दे से जोड़...

सरकारी तालाब और ग्राम समाज की जमीन बेचने वालों को बचा रहा प्रशासन, मंगलवार को तहसील परिसर में धरना देगी हिन्दू महासभा : पं.पंकज शर्मा*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जनपद में सरकारी तालाबों, ग्राम समाज की भूमि, नजूल भूमि, खेल मैदानों, धोबी घाटों तथा अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को भूमाफियाओं और कॉलोनाइजरों के हाथों बेचने का सुनियोजित खेल चल रहा है और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा बार-बार साक्ष्यों, राजस्व अभिलेखों, गाटा संख्याओं तथा दस्तावेजों के साथ ज्ञापन दिए गए, लेकिन किसी भी मामले में आज तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि कहीं न कहीं सरकारी भूमि के इस खेल को संरक्षण दिया जा रहा है। पं. पंकज शर्मा ने कहा कि वसुंधरा कॉलोनी, पकड़िया नौगवां एतमाली का मामला पूरे जनपद के सामने है। संगठन ने प्रशासन को साक्ष्यों सहित बताया कि सरकारी तालाब एवं अन्य सार्वजनिक भूमि को कॉलोनी के ले-आउट में शामिल कर प्लाटिंग की गई और लोगों को प्लॉट बेचे गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी गाटा संख्याओं को कॉलोनी के ले-आउट में किस अध...

सावन माह मे कावंड लेने शहर का पहला जत्था प्रयागराज हुआ रवाना

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत से आज सुबह त्रिवेणी एक्सप्रेस से कावड़ लेने एक जत्था रवाना हुआ जिस मे पीलीभीत,पूरनपुर,बरेली से करीब साठ लोग रवाना हुए ये जत्था प्रयागराज पहुचकर वहा से जल लेकर वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर में 4 अगस्त 2026 को जल चढ़ाएंगे l जत्थे मे जाने वाले लोग : महंत दिलीप अग्रवाल, सूर्य प्रकाश, मुदित अग्रवाल, विजिट अग्रवाल, लाला राम राजपूत, कपिल महंत,रजत गुप्ता, छोटे लाल शर्मा, सोनू अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विभू अग्रवाल, मोहित गुप्ता, हरि ओम सिरसा वाले, हरे कृष्णा आदि

फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसने की तैयारी, 30 जुलाई से प्रदेशव्यापी अभियान,सूचना निदेशक से हुई महत्वपूर्ण वार्ता

Image
Report By:Anita Devi  लखनऊ उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात कर पत्रकारों की समस्याओं और फर्जी पत्रकारों के खिलाफ प्रस्तावित अभियान पर विस्तृत चर्चा की। > *30 जुलाई से अभियान का होगा शुभारंभ* > समिति ने बताया कि 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लखनऊ के हजरतगंज चौराहे से फर्जी पत्रकारों, फर्जी प्रेस पहचान-पत्रों और फर्जी प्रेस वाहनों के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की जाएगी। > *बिना सत्यापन प्रेस पास जारी होने पर चिंता* > समिति ने आरोप लगाया कि कई जिलों में जिला सूचना कार्यालय बिना समुचित सत्यापन के अपात्र लोगों को प्रेस पास जारी कर रहे हैं, जिससे पत्रकारिता की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है और वास्तविक पत्रकारों के अधिकारों का हनन हो रहा है। > *प्रदेश भर में परिपत्र जारी करने की मांग* > संयोजक  प्रभात त्रिपाठी ने सूचना निदेशक से मांग की कि सभी जिलाधिकारियों और जिला सूचना अधिकारियों ...

आजादों के आजाद महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद,

Image
 मुनेश त्यागी मजूर आ  किसान  आ  वतन  के  नौजवान  आ  तुझे सितम की सरहदों के पार अब निकालना है  यह राह पुरखतर है पर  तुझे  इसी  पे  चलना  है  जमाने को  बदलना  है, जमाने  को  बदलना  है। और  वही सब गजनवी अंदाज होगा वतन को लूटने का काज होगा, शहीदों ने कभी सोचा नहीं था  उन्हीं के कातिलों का राज होगा।       हमारे देश की आजादी के आंदोलन में, भारत के करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया था और आजादी की बहुत ही महत्वपूर्ण जंग में, भारत के लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जानें कुर्बान की थीं। इनमें मुख्य रूप से टीपू सुल्तान, बहादुर शाह जफर, नाना साहब, मंगल पांडे, महारानी लक्ष्मीबाई, पीर अली, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाकउल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह, शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, मातादीन बाल्मिकी और धनसिंह कोतवाल आदि के नाम प्रमुख हैं। मेरठ के विष्णु शरण दुबलिश भी चंद्रशेखर आजाद के साथी थे और वे हिंदुस्तान समाजवादी रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य भी ...

आजादों के आजाद महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद,

**********************************************        ,,,,, मुनेश त्यागी मजूर आ  किसान  आ  वतन  के  नौजवान  आ  तुझे सितम की सरहदों के पार अब निकालना है  यह राह पुरखतर है पर  तुझे  इसी  पे  चलना  है  जमाने को  बदलना  है, जमाने  को  बदलना  है। और  वही सब गजनवी अंदाज होगा वतन को लूटने का काज होगा, शहीदों ने कभी सोचा नहीं था  उन्हीं के कातिलों का राज होगा।       हमारे देश की आजादी के आंदोलन में, भारत के करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया था और आजादी की बहुत ही महत्वपूर्ण जंग में, भारत के लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जानें कुर्बान की थीं। इनमें मुख्य रूप से टीपू सुल्तान, बहादुर शाह जफर, नाना साहब, मंगल पांडे, महारानी लक्ष्मीबाई, पीर अली, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाकउल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह, शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, मातादीन बाल्मिकी और धनसिंह कोतवाल आदि के नाम प्रमुख हैं। मेरठ के विष्णु शरण दुबलिश भी चंद्रशेखर आजाद के साथ...

अब तो क्रांति ही करेंगे, लोग मेरे देश के

Image
मुनेश त्यागी  बिन लड़े कुछ नहीं मिलता यह जानकर,  अब लड़ाई लड़ रहे हैं, लोग मेरे देश के। जिन्होंने मंजिल पर लुटवाए थे काफिले  उनको पहचान गए हैं,  लोग मेरे देश के। विकास के नाम पर, कर दिया है विनाश  उनसे अब दूर हट रहे हैं, लोग मेरे देश के। लूट ली है शिक्षा और छीन लिए हैं रोजगार  उनसे अब दूर भाग रहे हैं, लोग मेरे देश के। जो ना किसानों के हैं और ना मजदूरों के हैं  उन्हें अब तलाक दे रहे हैं, लोग मेरे देश के।  जो मारपीट रहे हैं छात्रों और नौजवानों को उनसे तो अब बदला लेंगे, लोग मेरे देश के। लेकर मशालें हाथों में, मिटायेंगे अंधेरों को  पूरे देश को रोशन करेंगे, लोग मेरे देश के।  ना तो पुलिस से डरेंगे, ना ही गोली से डरेंगे  अब सड़क पर ही भिडेंगे, लोग मेरे देश के। तोडेंगे शिकंजा शोषण जुल्म अन्याय का  भाईचारा  कायम करेंगे, लोग मेरे देश के।  बदलेंगे सरकार  और सत्ता के गुरूर को अब तो क्रांति ही करेंगे, लोग मेरे देश के।

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थानों को ध्वस्त करने की किसी भी कोशिश का देशभर के मूलनिवासी और संविधानवादी नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे: राजुद्दीन गादरे

Image
नई दिल्ली। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजुद्दीन गादरे ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थान को कमजोर करना देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय किसी एक धर्म, जाति या समुदाय की संपत्ति नहीं होते, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की बौद्धिक धरोहर होते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स, समाज के सहयोग और वर्षों की मेहनत से विश्वविद्यालय बनते हैं। उन्हें नष्ट करना या उनके अस्तित्व पर संकट खड़ा करना शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और संविधान की भावना के विरुद्ध है। विश्वविद्यालय खड़े करना आसान नहीं, इसके लिए दूरदृष्टि, संकल्प और समाज के सामूहिक योगदान की आवश्यकता होती है। राजुद्दीन गादरे ने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन, पत्रकारिता और राष्ट्रीय शिक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उन्होंने द कॉमरेड और हमदर्द जैसे समाचार पत्रों के माध्यम से ब्रिटिश शासन का वैचारिक प्रतिरोध किया तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसके प्रथम वाइस-चांसलर बने। उन्होंने कहा कि आज यद...

संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस का आयोजन, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ करने का लिया संकल्प*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, नकटादाना स्थित केजीएन कैंप कार्यालय पर संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस का आयोजन जिला अध्यक्ष सरदार जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन 127 विधानसभा पीलीभीत के अध्यक्ष श्री इम्तियाज अल्वी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान निर्माताओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा सामाजिक न्याय, समानता, लोकतंत्र और आरक्षण की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष सरदार जगदेव सिंह जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय प्रदान करने का आधार है। समाजवादी पार्टी सदैव संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, नौजवान और गरीब वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने क...

लिटिल एंजेल्स स्कूल मे कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*   लिटिल एंजेल्स स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऑपरेशन विजय के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन करना तथा विद्यार्थियों के हृदय में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को प्रज्वलित करना था। कक्षा 7 के तीनों वर्ग  ओरियल्स, वुडपेकर एवं हुपूज के विद्यार्थियों ने अपने-अपने अंदाज में कारगिल के वीरों की शौर्यगाथा को प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सार्थक बनाया। विद्यार्थियों ने अपने कक्षा अध्यापकों विशाल शर्मा, भुवनेश गोयल एवं अनीता सक्सेना के मार्गदर्शन में प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 7 ओरियल्स नें प्रभावशाली डांस-ड्रामा एवं लघु नाटिका के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साहस, त्याग और बलिदान को जीवंत किया। उनकी प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ एक सशक्त देशभक्ति संदेश भी देखने को मिला। कक्षा 7 वुडपेकर के विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के वीर जवानों की शौर्य...

समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के संबंध में प्रेसवार्ता

Image
 Report By:Anita Devi  आज दिनांक 25/07/2026 समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के संबंध में  प्रेस से बात करते हुए प्रदेश महासचिव बहेड़ी विधायक पूर्व मंत्री मॉ. अता उर रहमान जी ने कहा कि बीजेपी का घमंड टूट गया है और उल्टी गिनती शुरू हो गई है छात्रों और आम जनता में जो इन्होंने डर खौफ़ और भय फैलाया था उससे छात्र छात्राएं और आम जनता बाहर आ चुकी है ये पूरी तरह से छात्र छात्राओं और सिस्टम से पीड़ित लोगों की जीत है हमारी तरफ से छात्र छात्राओं और आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी आंदोलन कारियों को बहुत बहुत बधाई।      इस मौके विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा खां, ज़ोन प्रभारी ठाकुर चंदरपाल सिंह जी, विधानसभा महासचिव हाशिम अली, राजू मौर्य, राम अवतार श्रीवास्तव, नगर मीडिया प्रभारी फ़रीद अंसारी, रफ़ीक प्रधान जी, तसलीम मंसूरी, रिज़वान शानू, नईम बहलीम, आरिफ़ खां, मोहम्मद ताहिर आदि लोग मौजूद रहे

आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत तराई क्षेत्र के द्वारा पैदल मार्च का आयोजन किया गया

Image
अनीता देवी की रिपोर्ट  बहेड़ी (बरेली आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत तराई क्षेत्र के द्वारा पैदल मार्च का आयोजन किया गया जिसमें तमाम पदाधिकारी एवं किसान साथी पैदल SDM बहेड़ी को ज्ञापन देने पहुंचे । इसमें भारतीय किसान यूनियन के चौधरी अजीत सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी, चौधरी सुरेंद्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता, योगेश पाल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, वंश सिंह युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जय सिंह यादव जी न्याय पंचायत अध्यक्ष भोजीपुरा,रघुवीर मौर्या,प्रमोद मौर्य, अजय पल सिंह ,इन्द्रजीत कश्यप, अम्बाप्रसाद मौर्य , धर्मवीर कश्यप , महाराणा सिंह, शोएब अहमद , तौसीफ , हरीश कश्यप , नवल किशोर मौर्य , महेंद्र पल गंगवार  आदि तमाम किसान मौजूद रहे।

मून लाइट हॉकी क्लब, चंबा हिमाचल प्रदेश अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुई*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* पीलीभीत मून लाइट हॉकी क्लब के मैनेजर रवि शंकर ने बताया कि चंबा हिमाचल प्रदेश में ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट हिमाचल सरकार द्वारा करवाया जा रहा है ये टूर्नामेंट चार दिवसिया 26 जुलाई से शुरू होकर 29 जुलाई को संपन्न होगा इस टूर्नामेंट में पूरे भारत से लगभाग 30 टीम प्रतिभाग करेगी पीलीभीत मून लाइट हॉकी क्लब अपना पहला मैच 27 जुलाई को खेलेगी  पीलीभीत के सीनियर्स खिलाड़ी एव कोच सैयद आबिद अली, सैयद मुजाहिद अली, मसूद हसन खान, देवीदास पेंटर, बिट्टू भाई, आफताब खान, मुश्फिक खान, मुजाहिद इस्लाम, सैयद अमजद अली, अयूब मियां, खालिद मियां, विमला भारती,शुभम कटियार,आदित्य ने शुभकामनाये दी

अजमेर से उठा मंसूरी समाज की राजनीतिक एकजुटता का संदेश, देशभर में सत्ता में भागीदारी का हुआ आह्वान

Image
अजमेर शरीफ में चादरपोशी के बाद महाराष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल और राजस्थान के पदाधिकारियों की अहम बैठक, शिक्षा, संगठन और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर बनी रणनीति रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी  राजस्थान के अजमेर में शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को महाराष्ट्र के नासिक से पहुंचे मंसूरी पिंजरी जमात के प्रतिनिधिमंडल ने पहले विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर हाजिरी देकर चादरपोशी की और देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे तथा तरक्की की दुआ मांगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मंसूरी समाज के अजमेर जिला अध्यक्ष रियाज मंसूरी से मुलाकात कर देशभर में मंसूरी समाज के विभिन्न संगठनों को एक मंच पर लाने और समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में नासिक जिलाध्यक्ष ऐनुद्दीन मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष रमज़ान पिंजरी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट वसीम मंसूरी और डायरेक्टर तनवीर मंसूरी शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए ऐनुद्दीन मंसूरी ने कहा कि महाराष्ट्र में मंसूरी समाज जिस तरह संगठित होकर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है, वह पूर...

एसबीआई के साथ हुए बेसिक शिक्षा विभाग के एमओयू से स्थाई और संविदा शिक्षकों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा

Image
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के स्थाई और संविदा शिक्षकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा हेतु हस्ताक्षरित हुए Mou से उनके वेतन खातों पर बहुत सी सुविधाएं सक्रिय हो गईं है। आज ब्लॉक बहेड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय झाजूनगर बहेड़ी में स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा बहेड़ी द्वारा शिक्षक संपर्क और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक के स्थाई शिक्षक एवं  संविदा शिक्षामित्र और अनुदेशक उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक विनीत कुमार द्वारा उपस्थित शिक्षकों को हाल ही में हस्ताक्षरित हुए MoU के अनुसार शिक्षकों को मिलने वाली सुविधाओं और लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया और सभी कार्मिकों को अपने वेतन खाते शीघ्र भारतीय स्टेट बैंक में खोलकर उन्हें वेतन खातों की श्रेणी में परिवर्तन कराने का आह्वान किया। श्री विनीत कुमार ने उपस्थित शिक्षकों को वित्तीय जागरूक किया और उन्हें अपने एवं परिवार की वित्तीय आवश्यकताओं के लिए समय से बचत करने की आदत बनाने  और आय एवं व्यय में सही संतुलन बनाकर बचत हेतु जागरूक किया साथ ही वर्तमान साइबर सुरक्षा से सभी...

सरकारी भूमि के अवैध विक्रय का आरोप, हिन्दू महासभा ने दिया ज्ञापन*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने शुक्रवार को ग्राम पकड़िया नौगवां एतमाली स्थित वसुंधरा कॉलोनी में सरकारी भूमि के कथित अवैध विक्रय एवं अतिक्रमण के गंभीर मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन जिलाधिकारी पीलीभीत को सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के विकास के दौरान तालाब, ग्राम समाज, नई परती एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की सरकारी भूमि को कॉलोनी के लेआउट में शामिल कर प्लॉटों के रूप में बेचा गया है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की आवश्यकता है।  ज्ञापन में कहा गया कि वसुंधरा कॉलोनी के स्वीकृत लेआउट में कुल 9217 वर्ग मीटर क्षेत्रफल दर्शाया गया है, जबकि उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार लगभग 14171 वर्ग मीटर भूमि का विक्रय किया जा चुका है। इस प्रकार करीब 4954 वर्ग मीटर अतिरिक्त भूमि की बिक्री होना गंभीर संदेह उत्पन्न करता है। संगठन का कहना है कि यह अंतर तभी संभव है जब सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि को भी कॉलोनी का हिस्सा बनाकर बेचा गया हो। हिन्दू महासभा ने आरोप लगाया कि कई ऐसी भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में तालाब, ...

लिटिल एंजल्स विद्यालय में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  लिटिल एंजल्स विद्यालय के प्रांगण में कक्षा 2 से कक्षा 4 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा-स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी (मैथ्स क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी गणितीय प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणाम इस प्रकार रहे— कक्षा 2 (हूपूज): प्रथम – वीरांश, द्वितीय – अभीर, तृतीय – वान्या। कक्षा 2 (वुडपेकर): प्रथम – अक्षत मौर्य, द्वितीय – अयांश कुमार, तृतीय – सौर्या वर्धन। सांत्वना पुरस्कार – अनय अग्रवाल। कक्षा 2 (ओरियल्स): रियांश गोयल, रियांश गुप्ता, सात्विक सरीन एवं वियान गुप्ता को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कक्षा 3 (हूपूज): यथार्थ, सेफुल्ला, अथर कुलश्रेष्ठ पुरस्कृत किया गया। कक्षा 3 (वुडपेकर): यल्माज, प्रत्यूष एवं रिद्धि अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 3 (ओरियल्स): प्रथम – सिवांशी, द्वितीय – दक्ष, तृतीय –ओजस्वित  दीक्षित। कक्षा 4 (हूपूज): प्रथम – बीबी आयशा, द्वितीय – आइज़ा, तृतीय – करीमा। कक्षा 4 (वुडपेकर): प्रथम – प्रणय, द्वितीय –...

बदायूं सेशन कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी,डॉक्टर उदितराज के विरुद्ध मुकदमा किया खारिज।

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  बदायूं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और डॉ0 उदित राज के खिलाफ बदायूं में जय सिंह सागर एडवोकेट ने एक याचिका न्यायालय में प्रस्तुत कर आरोप लगाए की डॉक्टर उदित राज ने बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने याचिका को यह कहकर खारिज कर दिया था कि न्यायालय को सुनवाई का क्षेत्राधिकार प्राप्त नहीं है तथा कोई संज्ञेय अपराध होना प्रतीत नहीं होता है।इसके बाद जय सिंह सागर ने सेशन कोर्ट में उसे आदेश के विरुद्ध निगरानी प्रस्तुत की सत्र न्यायाधीश ने निगरानी को निस्तारण हेतु अपर जिला जज पॉक्सो कोर्ट प्रथम को स्थानांतरित कर दिया जिस पर न्यायालय ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और डॉक्टर उदित राज को नोटिस जारी किया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत मिश्रा एडवोकेट एवं डॉ0 उदित राज की ओर से प्रांशु अग्रवाल न्यायालय में उपस्थित हुए और अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठता अधिवक्ता हेमंत मिश्रा डॉ उदित...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले न्यू श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विवेक कुमार, विभिन्न मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

Image
लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के दौरान दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर भी हुआ विचार-विमर्श रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी    लखनऊ। न्यू श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विवेक कुमार ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ पहुंचकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बेहद सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत में प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक सरोकारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को मजबूती देने में निजी स्वास्थ्य संस्थानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ...

सरधना से समाजवादी प्रतिनिधिमंडल जंतर-मंतर पहुंचा, आंदोलनरत छात्रों का बढ़ाया हौसला, वितरित की खाद्य सामग्री।

Image
नई दिल्ली/सरधना। जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के समर्थन में सरधना से समाजवादी प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल अपने साथ फल, बिस्कुट, नमकीन और पानी लेकर पहुंचा तथा धरना स्थल पर मौजूद आंदोलनकारियों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। साथ ही छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया। प्रतिनिधिमंडल में ललित गुज्जर, शाहवेज़ अंसारी, शाहबाज़ तरक्की, दानिश मिर्ज़ा, सोनू पहलवान, मेहकार पहलवान, सुमित पहलवान सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि उनकी लोकतांत्रिक लड़ाई में समाजवादी साथी उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शाहवेज़ अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी जायज़ मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज़ उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा, हम सरधना से आंदोलनरत छात्रों और युवाओं का हौसला बढ़ाने आए हैं। फल, बिस्कुट, नमकीन और पानी वितरित कर यह संदेश दिया है कि वे अकेले नहीं हैं। जब तक उ...

आज जिलाधिकारी मेरठ को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष कालूराम प्रधान के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया।

Image
सरधना (मेरठ) आज जिलाधिकारी मेरठ को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष कालूराम प्रधान के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एचयूआरएल द्वारा अमोनियम सल्फेट उर्वरक को भ्रामक रूप से भारत एनपीके नाम से बेचे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई। संगठन ने आरोप लगाया कि इससे किसान भ्रमित होकर अमोनियम सल्फेट को एनपीके उर्वरक समझकर खरीद रहे हैं, जिससे फसल को आवश्यक फास्फोरस एवं पोटाश नहीं मिल पा रहा है और किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। संगठन ने उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा ऐसे भ्रामक उर्वरक की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी युवा मिराज सिवाया, नीरज राठी, पवन कॉल, अमित छाबड़िया, अशोक राठी, कपिल चाहल, नीटू कॉल, फरमान चौधरी, जगमाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कालूराम प्रधान जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक), मेरठ

जौहर विश्वविद्यालय को बचाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है : नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय

Image
बरेली सर्किट हाउस में सपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत, प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर लगाए राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप;  रामपुर पहुंचकर छात्रों से मुलाकात, विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी  बरेली/रामपुर, 23 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के विरोध में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ रामपुर पहुंचे। रामपुर रवाना होने से पहले उनका बरेली में जोरदार स्वागत किया गया, जहां सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। बरेली आगमन पर रजऊ अड्डा और उसके बाद सर्किट हाउस का माहौल पूरी तरह समाजवादी रंग में नजर आया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्...