लिटिल एंजेल्स स्कूल मे कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 

 लिटिल एंजेल्स स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऑपरेशन विजय के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन करना तथा विद्यार्थियों के हृदय में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को प्रज्वलित करना था। कक्षा 7 के तीनों वर्ग  ओरियल्स, वुडपेकर एवं हुपूज के विद्यार्थियों ने अपने-अपने अंदाज में कारगिल के वीरों की शौर्यगाथा को प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सार्थक बनाया। विद्यार्थियों ने अपने कक्षा अध्यापकों विशाल शर्मा, भुवनेश गोयल एवं अनीता सक्सेना के मार्गदर्शन में प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 7 ओरियल्स नें प्रभावशाली डांस-ड्रामा एवं लघु नाटिका के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साहस, त्याग और बलिदान को जीवंत किया। उनकी प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ एक सशक्त देशभक्ति संदेश भी देखने को मिला। कक्षा 7 वुडपेकर के विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के वीर जवानों की शौर्यगाथाओं एवं उनके अदम्य साहस का वर्णन करते हुए एक भावपूर्ण देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने वातावरण को देशभक्ति के भाव से भर दिया। वहीं कक्षा 7 हूपोज के विद्यार्थियों ने कारगिल के वीर सिपाहियों की प्रेरणादायी गाथाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्र की रक्षा और देशसेवा की इस गौरवशाली यात्रा में वीर नारियों का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनकी प्रस्तुति ने कारगिल विजय दिवस के संदेश को और व्यापक एवं सार्थक बना दिया।
कार्यक्रम में पूर्व सैन्यकर्मी  सतीश शर्मा, विद्यालय प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन.सी. पाठक, उपप्रधानाचार्या अंजू सक्सेना एवं हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता और भावपूर्ण प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम नें विद्यार्थियों को यह प्रेरणादायी संदेश दिया कि हमारी आज की स्वतंत्रता और सुरक्षित जीवन हमारे वीर जवानों के साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान की देन है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।