सरधना से समाजवादी प्रतिनिधिमंडल जंतर-मंतर पहुंचा, आंदोलनरत छात्रों का बढ़ाया हौसला, वितरित की खाद्य सामग्री।
नई दिल्ली/सरधना। जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के समर्थन में सरधना से समाजवादी प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल अपने साथ फल, बिस्कुट, नमकीन और पानी लेकर पहुंचा तथा धरना स्थल पर मौजूद आंदोलनकारियों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। साथ ही छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया।
प्रतिनिधिमंडल में ललित गुज्जर, शाहवेज़ अंसारी, शाहबाज़ तरक्की, दानिश मिर्ज़ा, सोनू पहलवान, मेहकार पहलवान, सुमित पहलवान सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि उनकी लोकतांत्रिक लड़ाई में समाजवादी साथी उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शाहवेज़ अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी जायज़ मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज़ उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा, हम सरधना से आंदोलनरत छात्रों और युवाओं का हौसला बढ़ाने आए हैं। फल, बिस्कुट, नमकीन और पानी वितरित कर यह संदेश दिया है कि वे अकेले नहीं हैं। जब तक उनकी जायज़ मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक सरधना से हमारे साथी लगातार जंतर-मंतर पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाते रहेंगे और हर संभव सहयोग करेंगे। हम सरकार से अपील करते हैं कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनका शीघ्र समाधान निकाले। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी विचारधारा हमेशा संघर्षरत लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हक की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाएगी।
Comments
Post a Comment