समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के संबंध में प्रेसवार्ता
Report By:Anita Devi
आज दिनांक 25/07/2026 समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के संबंध में प्रेस से बात करते हुए प्रदेश महासचिव बहेड़ी विधायक पूर्व मंत्री मॉ. अता उर रहमान जी ने कहा कि बीजेपी का घमंड टूट गया है और उल्टी गिनती शुरू हो गई है छात्रों और आम जनता में जो इन्होंने डर खौफ़ और भय फैलाया था उससे छात्र छात्राएं और आम जनता बाहर आ चुकी है ये पूरी तरह से छात्र छात्राओं और सिस्टम से पीड़ित लोगों की जीत है हमारी तरफ से छात्र छात्राओं और आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी आंदोलन कारियों को बहुत बहुत बधाई।
इस मौके विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा खां, ज़ोन प्रभारी ठाकुर चंदरपाल सिंह जी, विधानसभा महासचिव हाशिम अली, राजू मौर्य, राम अवतार श्रीवास्तव, नगर मीडिया प्रभारी फ़रीद अंसारी, रफ़ीक प्रधान जी, तसलीम मंसूरी, रिज़वान शानू, नईम बहलीम, आरिफ़ खां, मोहम्मद ताहिर आदि लोग मौजूद रहे
Comments
Post a Comment