आज जिलाधिकारी मेरठ को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष कालूराम प्रधान के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया।

सरधना (मेरठ) आज जिलाधिकारी मेरठ को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष कालूराम प्रधान के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एचयूआरएल द्वारा अमोनियम सल्फेट उर्वरक को भ्रामक रूप से भारत एनपीके नाम से बेचे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई। संगठन ने आरोप लगाया कि इससे किसान भ्रमित होकर अमोनियम सल्फेट को एनपीके उर्वरक समझकर खरीद रहे हैं, जिससे फसल को आवश्यक फास्फोरस एवं पोटाश नहीं मिल पा रहा है और किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

संगठन ने उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा ऐसे भ्रामक उर्वरक की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी युवा मिराज सिवाया, नीरज राठी, पवन कॉल, अमित छाबड़िया, अशोक राठी, कपिल चाहल, नीटू कॉल, फरमान चौधरी, जगमाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कालूराम प्रधान जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक), मेरठ

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।