फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसने की तैयारी, 30 जुलाई से प्रदेशव्यापी अभियान,सूचना निदेशक से हुई महत्वपूर्ण वार्ता

Report By:Anita Devi 
लखनऊ उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात कर पत्रकारों की समस्याओं और फर्जी पत्रकारों के खिलाफ प्रस्तावित अभियान पर विस्तृत चर्चा की।

> *30 जुलाई से अभियान का होगा शुभारंभ*

> समिति ने बताया कि 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लखनऊ के हजरतगंज चौराहे से फर्जी पत्रकारों, फर्जी प्रेस पहचान-पत्रों और फर्जी प्रेस वाहनों के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की जाएगी।

> *बिना सत्यापन प्रेस पास जारी होने पर चिंता*

> समिति ने आरोप लगाया कि कई जिलों में जिला सूचना कार्यालय बिना समुचित सत्यापन के अपात्र लोगों को प्रेस पास जारी कर रहे हैं, जिससे पत्रकारिता की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है और वास्तविक पत्रकारों के अधिकारों का हनन हो रहा है।

> *प्रदेश भर में परिपत्र जारी करने की मांग*

> संयोजक  प्रभात त्रिपाठी ने सूचना निदेशक से मांग की कि सभी जिलाधिकारियों और जिला सूचना अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं कि निर्धारित मानकों और पूर्ण सत्यापन के बिना किसी भी व्यक्ति को प्रेस पास जारी न किया जाए तथा फर्जी पत्रकारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

> *निदेशक का आश्वासन पत्रकारों से जुड़ने की अपील*

> सूचना निदेशक विशाल सिंह ने मांग पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं समिति ने प्रदेशभर के पत्रकारों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि पत्रकारिता की गरिमा और साख बचाने के लिए फर्जी पत्रकारों पर सख्त कार्रवाई समय की मांग है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।