संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस का आयोजन, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ करने का लिया संकल्प*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, नकटादाना स्थित केजीएन कैंप कार्यालय पर संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस का आयोजन जिला अध्यक्ष सरदार जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन 127 विधानसभा पीलीभीत के अध्यक्ष श्री इम्तियाज अल्वी ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान निर्माताओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा सामाजिक न्याय, समानता, लोकतंत्र और आरक्षण की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
जिला अध्यक्ष सरदार जगदेव सिंह जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय प्रदान करने का आधार है। समाजवादी पार्टी सदैव संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, नौजवान और गरीब वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
उन्होंने कहा कि संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता तथा संवैधानिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर संघर्षरत है। संविधान की सुरक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती ही देश की एकता, अखंडता और प्रगति की आधारशिला है।
कार्यक्रम के दौरान महान समाज सुधारक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा सामाजिक न्याय एवं आरक्षण के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया तथा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में स्थापित संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं अनुच्छेदों के अनुरूप समतामूलक, न्यायपूर्ण एवं समरस समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, काशीराम सरोज, बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, अशोक राजा, संदीप सक्सेना, नगर अध्यक्ष गुरविंदर सिंह गिल, विधानसभा महासचिव निशान अहमद, नरेश वर्मा, रामसनेही वर्मा, पार्टी प्रवक्ता अमित पाठक, जिला सचिव सरफुद्दीन नूरी, गोविंद पाल सिंह गंगवार, मोहम्मद तंजीफ राजा, जिला उपाध्यक्ष हाजी अकबर अंसारी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष निरंजन गंगवार, गोविंद पांडे, प्रेम शंकर गंगवार, राहुल कश्यप, आशीष सिंह चौहान, के. के. पाल, प्रदेश सचिव सत्येंद्र मौर्य, गयासुद्दीन (कोषाध्यक्ष), शहजाद खान, परमजीत सिंह, शकील खान, अशोक सैनी, दीपक कश्यप, फिरोज पकड़िया, नगमा, गोदान लाल वर्मा, विनोद अवस्थी, चंद्र प्रकाश यादव, अमानत, रजत, साजिद खान, अंकुर वर्मा, पवन कुमार वर्मा, राधेश्याम, अशोक कुमार, तोताराम भारती, सेवाराम, जगदीप कुमार, तेज भारती, तेजराम वर्मा, लालजीत वर्मा, चंद्र कुमार, बलदेव, बाकी लाल, राजकुमार, प्रजापति, विपिन कुमार, चंद्रपाल तथा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव लखविंदर सिंह पन्नू सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment