जौहर विश्वविद्यालय को बचाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है : नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय



बरेली सर्किट हाउस में सपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत, प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर लगाए राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप; 

रामपुर पहुंचकर छात्रों से मुलाकात, विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी 

बरेली/रामपुर, 23 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के विरोध में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ रामपुर पहुंचे। रामपुर रवाना होने से पहले उनका बरेली में जोरदार स्वागत किया गया, जहां सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
बरेली आगमन पर रजऊ अड्डा और उसके बाद सर्किट हाउस का माहौल पूरी तरह समाजवादी रंग में नजर आया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष के स्वागत के लिए पहुंचे। फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया गया और समाजवादी पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, शालिनी सिंह, डॉ. जीराज सिंह, संजीव दन्नू, हाजी खालिद खां, स्मिता यादव, सुरेंद्र मिश्रा, बलराम सिंह, इंद्रपाल सिंह, पीयूष वर्मा, राजेश गौड़, डंगर सिंह सागर, ऊषा यादव, हुरिया रहमान, बिपिन यादव, अफजाल अंसारी, शराफत अली, जगत सिंह यादव प्रधान, सभासद दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बरेली सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही है और शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के सपनों और उनके भविष्य का केंद्र है। सरकार को बुलडोजर की राजनीति छोड़कर शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। यदि विश्वविद्यालय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। शिक्षा के अधिकार की रक्षा करना समाजवादी पार्टी का संवैधानिक दायित्व है और वह इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेगी।
नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में भय और प्रतिशोध का माहौल बनाया जा रहा है तथा सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी।
प्रेसवार्ता के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ रामपुर रवाना हुए। रामपुर सर्किट हाउस में सभी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य एकत्र हुए, जिसके बाद पूरा प्रतिनिधिमंडल मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचा।
विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर बैठे छात्रों से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने विश्वविद्यालय पर मंडरा रहे संकट और अपनी शिक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी और किसी भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
ध्वस्तीकरण नोटिस वाले भवनों का किया निरीक्षण
विश्वविद्यालय परिसर में नेता प्रतिपक्ष ने प्रतिनिधिमंडल के साथ उन भवनों और परिसरों का विस्तृत निरीक्षण किया, जिन्हें ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने मौके पर जाकर संबंधित तथ्यों की जानकारी ली और पूरी स्थिति का जायजा लिया।
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
निरीक्षण के बाद समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर जिलाधिकारी से मुलाकात कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शिक्षा संस्थानों को राजनीतिक प्रतिशोध का माध्यम न बनाए जाने की मांग की गई।
डॉ. तंजीन फातिमा से भी की मुलाकात
रामपुर प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तंजीन फातिमा से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक अताउर रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, इस्लाम साबिर, आर.के. शर्मा, विजयपाल सिंह, सुल्तान बेग, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, राजेश अग्रवाल, प्रमोद यादव, सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, दीपक शर्मा, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, राजेश मौर्य, हरिओम प्रजापति, अशोक समाजवादी, गुलाम नवी, अरविंद यादव, भारती चौहान, शब्बो खान, सरताज गजल अंसारी, अमित गिहार, आमिर खां सुल्तानी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के इस दौरे को समाजवादी पार्टी ने जौहर विश्वविद्यालय और वहां अध्ययनरत छात्रों के समर्थन में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पहल बताया। बरेली से लेकर रामपुर तक पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला, जबकि नेता प्रतिपक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि शिक्षा संस्थानों की रक्षा और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए समाजवादी पार्टी अपना संघर्ष हर स्तर पर जारी रखेगी।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।