आजाद समाज पार्टी की पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष प्रेम गौतम के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष प्रेम गौतम के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेम गौतम ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएँ और पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाएगी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चन्द्रशेखर आज़ाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अब्दुल वहीद खान उर्फ अम्मन मियां, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गौतम, जिला महासचिव आकिब रजा, जिला संगठन मंत्री नावेद रजा, विधानसभा अध्यक्ष राजाराम गौतम, विधानसभा महासचिव मुसब्बिर अली, विधानसभा उपाध्यक्ष डाॅ० नागेन्द्र गौतम, मो० राशिद साबरी, सुखलाल गौतम, रजनीश गौतम, नगर अध्यक्ष अब्दुल कादिर खान, सुखविंदर आरकवंशी, सतीश गौतम, आसिफ खान, रामसेवक गौतम, रामलखन गौतम, मसरूर साबरी, राजा भाई आदि उपस्थित रहे। प्रेम कुमार गौतम (जिलाध्यक्ष) आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जनपद-पीलीभीत
Comments
Post a Comment