जनपद के लिए गर्व की बात,जावेद फ्यूजन फिटनेस डांस अकादमी के तीन छात्रो का मंडल स्कूल जिमनास्टिक प्रतियोगिता में हुआ चयनl*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
जावेद फ्यूजन फिटनेस डांस अकादमी के तीन छात्रो का मंडल स्कूल जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन। मंडलीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में गौतम सिंह सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग में हर्ष सागर और अनुज का चयन मंडलीय स्कूल जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए हुआ, ये प्रतियोगिता बदायूं में 8 अगस्त को आयोजित होनी हैl 5 अगस्त को इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय जिमनास्टिक खिलाड़ी युवा प्रशिक्षक हरि किशोर की देखरेख में जनपदीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थीl जिसमें इकरा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य  अखलाक हसन खान के साथ-साथ समस्त स्टाफ व खिलाड़ियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के मंडलीय चयन होने पर जावेद फिजिकल फिटनेस डांस एकेडमी के संस्थापक जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ सहित आशीर्वाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।