श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा गौरीशंकर मंदिर, शाही चौकी, धनारा घाट एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा गौरीशंकर मंदिर, शाही चौकी, धनारा घाट सहित जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, कंट्रोल प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, आपातकालीन सेवाओं, खोया-पाया केन्द्र तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं अन्य विभागों द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कांवड़ मार्गों पर लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क निगरानी रखने तथा सभी ड्यूटी प्वाइंटों पर निरंतर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं का भी फीडबैक लिया तथा उन्हें सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से जलाभिषेक करने की अपील की, पुलिस एवं प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों, मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन एवं अन्य माध्यमों से सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समन्वित रूप से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
Comments
Post a Comment