जिलाधिकारी ने आई एम एम इंटर कॉलेज व इक़बाल मैमोरियल की हॉकी खिलाड़ी छात्राओं की मांग पर मिनी स्टेडियम बहुत जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।
नगीना।जनता की समस्याओं को तत्परता से सुनकर मौके पर समाधान करने की मिसाल पेश करते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शनिवार को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई एम एम इंटर कॉलेज व इक़बाल मैमोरियल की हॉकी खिलाड़ी छात्राओं की मांग पर मिनी स्टेडियम बहुत जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।
समाधान दिवस में लगभग 12:30 बजे पहुंची स्काउट गाइड व हॉकी खिलाड़ी छात्राओं ने डीएम मैम से भावुक होकर कहा कि "मैम हम हॉकी खेलना चाहते हैं, लेकिन मैदान सुरक्षित नहीं है और स्टेडियम नहीं है।"
छात्राओं की बात सुनकर डीएम ने तुरंत गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा "बेटियों का खेल का मुद्दा सबसे जरूरी है। नगीना की बेटियां देश का नाम रोशन करेंगी"।
डीएम ने तत्काल एसडीएम प्रिंस कुमार और ईओ सतीश कुमार को निर्देश दिए कि मिनी स्टेडियम निर्माण की योजना तुरंत तैयार कर मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का काम बहुत जल्द शुरू कराया जाए। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए फ्रूटी पिलाई और कहा "पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। हाॅकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल आदि खेल खेलने चाहिए जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई में मेहनत करो, देश-परिवार का नाम रोशन करो"। डीएम ने यह भी कहा की एम एम इंटर कॉलेज का खेल मैदान छात्राओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
उधर डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकार की हर योजना का लाभ सिर्फ पात्र को मिले।पी एम आवास, शौचालय, बिजली-पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा *"पीड़ित को न्याय मिले और बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें"। इस बार 40 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसडीएम प्रिंस कुमार, सीओ राजेश सोलंकी सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
बाॅक्स)
सभागार की भव्य सज्जा से गदगद हुईं डीएम ।
नवागत एसडीएम प्रिंस कुमार उनके सहयोगी तहसीलदार हेमराज बोनाल, नायाब तहसीलदार नगीना पंकज राणा,नायाब तहसीलदार श्यामसुंदर बैंस बढ़ापुर
की टीम ने मात्र 3 दिन में तहसील सभागार को ए सी युक्त बनाकर गुब्बारों से सजाया। सभागार देखकर डीएम ने एसडीएम व उनकी सहयोगी टीम की खुले दिल से प्रशंसा की।
(बाॅक्स)
100 साल पुराने कब्रिस्तान का भी संज्ञान
मोहल्ला मुस्लिम कटेरा के लोगों ने वक्फ नं. 4149 कब्रिस्तान में दफन में हो रही दिक्कत बताई। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण के एसडीएम व सीओ नगीना को दिए आदेश ।
Comments
Post a Comment