रास्ते में दीवार करने की शिकायत पर एसडीएम नगीना अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे।

नगीना -मिली जानकारी के अनुसार मौहल्ला आजाद कालोनी लाइनपार निवासी तेज़ पाल सिंह व उनके पड़ोसी पीआरडी के जवान गंभीर सिंह ने एक ही मालीक से गम्भीर सिंह ने अपनी पत्नी रानी के नाम लगभग 51 गज व  तेज़ पाल सिंह ने अपनी पत्नी मुन्नी देवी के नाम लगभग 47 गज जमीन लगभग एक डेढ़ वर्ष पूर्व खरीदी थी। जिससे दोनों का रास्ता एक ही गली में है। गम्भीर सिंह के मकान का रास्ता सबसे आखिर में है। उनसे पहले तेज़ पाल सिंह का मकान है जिसका रास्ता पूरब की ओर है। तेज़ पाल सिंह का आरोप है कि गम्भीर सिंह ने अपने मकान के अन्दर तीन चार मीटर जगह दबाली है। जिससे गम्भीर के मकान के अन्दर की जमीन से तेज़ पाल सिंह का कोई लेना-देना भी नहीं है। और न ही उनका उसके मकान में कोई अन्दर का रास्ता नहीं है। बल्कि तेज़ पाल सिंह को जिद़ है उसके पास तीन चार मीटर जगह फालतू क्यों है।इसको लेकर बताया जाता है पहले दोनों पक्षों में काफी समय पूर्व मारपीट भी हो चुकी है। गत दिनों तेज़ पाल सिंह ने एसडीएम नगीना के यहां रास्ते में दीवार किए जाने का प्रार्थना पत्र  दिया और न्यायालय में वाद भी चलना बताया गया। एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार आज दोपहर लगभग 1-30 बजे। नायब तहसीलदार नगीना पंकज राणा, कानून गौ नीरज चौहान, लेखपाल बेनी राम के साथ तेज़ पाल सिंह द्वारा दिए गए शिकायती पत्र की रिमझिम बारिश में जांच-पड़ताल करने पहुंचे तो उन्होंने तेज़ पाल सिंह से कहा रास्ते में तो कोई दीवार नहीं दिखाई दे रही हैं आपके मकान का दरवाजा अलग है उनके मकान का दरवाजा अलग लगा है। तेज़ पाल ने कहा कि यह अपनी बाइक मेरे दरवाजे के सामने सड़क पर खड़ा करेगा मुझे परेशानी होगी। गम्भीर की पत्नी रानी ने कहा कि हम अपनी बाइक अपने घर में खड़ा कर लिया करेंगे। एसडीएम नगीना ने दोनों पक्षों से अपने अपने कागजात कार्यालय में लेकर आने को कहकर मामले का समाधान कराने का दोनों पक्षों को आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।