बहेड़ी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.50 लाख रुपये बरामद


Report .by anita devi 

बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने घर से 7.50 लाख रुपये की चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, उतरसिया समुखिया निवासी निरपन ने 5 अगस्त को थाना बहेड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जुलाईको उसके घर से अज्ञात चोर 7.50 लाख रुपये चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भुडिया कॉलोनी से कंठगरी मार्ग स्थित पाइप फैक्ट्री के पास गन्ने के खेत के निकट दो संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत मंडल (30) निवासी भुडिया कॉलोनी, बहेड़ी और मनोज (28) निवासी वार्ड नंबर-8, सितारगंज (उत्तराखंड) के रूप में हुई। तलाशी में उनके कब्जे से चोरी के 7.50 लाख रुपये बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन पर कर्ज था। सुजीत की पीड़ित से मित्रता होने के कारण उसे घर में जमीन खरीदने के लिए रखी नकदी की जानकारी थी। इसी जानकारी के आधार पर दोनों ने चोरी की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। चोरीके रुपये आपस में बांटते समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।