मंसूरी समाज की बरेली मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बरेली में संपन्न हुई।

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

बरेली मंसूरी समाज की एक ऐतिहासिक और अहम बैठक का आयोजन डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल की देखरेख में किया गया। इस बैठक में मंसूरी समाज के बरेली मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मंसूरी समाज के वरिष्ठ सदस्य, युवा वर्ग और बुद्धिजीवी वर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के उत्थान और विकास के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही मंसूरी समाज में राजनीतिक चेतना पैदा कर अधिक से अधिक समाज के लोगों को चुनाव में संगठित होकर समाज के प्रत्याशियों को जिताकर समाज का नेतृत्व करना।

बैठक के दौरान कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सबसे पहले शिक्षा पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज की नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए तो वे न केवल अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं बल्कि पूरे समाज को तरक्की की राह पर ले जा सकते हैं। इसी के साथ शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और कैरियर मार्गदर्शन जैसे पहलुओं पर भी सुझाव दिए गए।

इसके अलावा, राजनीतिक शक्ति को मजबूत करने पर भी गंभीर चर्चा हुई। यह माना गया कि जब तक समाज राजनीति में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित नहीं करेगा, तब तक उसकी आवाज़ शासन और प्रशासन तक प्रभावी तरीके से नहीं पहुँच पाएगी। इसीलिए युवाओं को राजनीति में जागरूक और सक्रिय होने की अपील की गई। बैठक में जोर देकर कहा गया कि अब बात होगी हिस्सेदारी और भागीदारी की इसकी पहला जिला पंचायत चुनाव से शुरू की जाएगी।

बैठक में दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई पर भी चिंता जताई गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यह प्रथा समाज की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में बड़ी बाधा है। इसे खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे और जागरूकता अभियान चलाना होगा।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल को चेयरमैन चुना गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि 21 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी समाज की समस्याओं का गहन अध्ययन करेगी और उनके समाधान के लिए ठोस सुझाव व योजनाएँ तैयार करेगी।

इस ऐतिहासिक बैठक को मंसूरी समाज में नई सोच और नई दिशा देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस कमेटी के माध्यम से शिक्षा, सामाजिक सुधार और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक बदलाव देखने को मिलेंगे

 डॉक्टर मोहम्मद फ़ाज़िल मंसूरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जफरुद्दीन मंसूरी, अबरार मंसूरी, शकील मंसूरी, शाहिद मंसूरी, कलीम मंसूरी, फ़ैज़ मंसूरी, डॉक्टर कमरुद्दीन मंसूरी, इलहाम मंसूरी, रफीउल्लाह मंसूरी, वरिष्ठ पत्रकार मुस्तकीम मंसूरी, वसीम रज़ा मंसूरी, शमशुल क़मर  मंसूरी, डॉ यासीन मंसूरी, आले नबी मंसूरी, डॉ अज़ीम मंसूरी, जाफर मंसूरी, शमसुद्दीन मंसूरी, पत्रकार रफी मंसूरी, डॉ सरताज मंसूरी, हाजी फुरकान मंसूरी, इनाम मंसूरी, उमर मंसूरी, डॉ मुजाहिद मंसूरी, मुन्ना मंसूरी, अब्दुल हक़ मंसूरी, जाकिर मंसूरी, मुश्ताक मंसूरी, अन्सार मंसूरी, इश्तियाक मंसूरी, सहित बड़ी संख्या में मंसूरी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।