ईद-उल-अज़हा की नमाज़ जनपद में सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई सम्पन्न।*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
आज दिनांक 28 मई 2026 को जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  सुकीर्ति माधव ने ईद-उल-अज़हा त्योहार के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल के साथ जनपद के सभी धार्मिक स्थलों, मस्जिदों एवं ईदगाहों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
हर साल की तरह इस साल भी ईद उल अजहा शांति पूर्ण तारिके से मनाई गई सुबह से ही छोटे छोटे बच्चे ईद गाह जाने के लिए तैयार हो गए शहर की मस्जिद में सुबह से ही नमाज की अदायगी शुरू हो गई l *दरबार अल्लाह हू मियां मे मुफ्ती हसन मियां ने 9 बजे ईद की नमाज़ पढ़ाई*,ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 9.30 बजे हुई ईद की नमाज शाही जामा मस्जिद के इमाम इजहार अहमद खान बरकती साहब ने पढ़ाई शहर के हजारो लोगो ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा की इसी के साथ मुस्लिम समाज ने कुर्बानी की रस्म की अदायगी की

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।