बरेली के स्पर्श लॉन में आयोजित होने वाले प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला सम्मेलन और भामाशाह सम्मान समारोह
Report By:Anita Devi
बहेड़ी। आगामी 31 मई को बरेली के स्पर्श लॉन में आयोजित होने वाले प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला सम्मेलन और भामाशाह सम्मान समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में बीते शनिवार (30 मई) को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बरेली जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल बहेड़ी पहुंचे। उन्होंने बहेड़ी इकाई के कार्यालय का दौरा कर स्थानीय पदाधिकारियों और व्यापारियों को इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश मंत्री अतुल गर्ग और बहेड़ी नगर अध्यक्ष सलीम रहवर के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने 31 मई को होने वाले जिला सम्मेलन और भामाशाह सम्मान समारोह की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बहेड़ी इकाई की कार्यशैली और एकजुटता की जमकर तारीफ की और आगामी कार्यक्रम में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
निमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रदेश मंत्री अतुल गर्ग ने जिला नेतृत्व को आश्वस्त किया कि बहेड़ी से व्यापारियों का एक बड़ा जत्था इस सम्मेलन में शिरकत करेगा। उन्होंने घोषणा की कि बहेड़ी इकाई से लगभग 150 पदाधिकारियों और व्यापारियों की टीम 25 गाड़ियों के काफिले के साथ बरेली के स्पर्श लॉन पहुंचेगी, जिसके लिए गाड़ियों की एडवांस व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री अतुल गर्ग, नगर अध्यक्ष सलीम रहवर, हरबंश गुप्ता, उमर रशीद, वसीम आइडिया, रीतिन गोयल, हाजी मोहम्मद सादिक, असलम खान, नदीम फैंसी, तय्यब कासमी, दीपक गुप्ता, अलीम पप्पू, सईद शेरी, फईम साबिर, फारुख वाजिद, सौरभ गुप्ता, वासिफ संगम, हाजी रिजवान, जलीस AR, फरीद अहमद, मोहम्मद यामीन, गयासुद्दीन पहलवान, साजिद सज्जू, विवेक सक्सेना, मोहम्मद अमान, सत्यवीर राठौर और मोहम्मद अफ़फ़ान सहित भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए जिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment