बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा का धरना-प्रदर्शन, महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम सौंपा ज्ञापन*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत समाजवादी पार्टी ने शनिवार को जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में जनविरोधी भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया।
धरना-प्रदर्शन डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होने, NEET परीक्षा लीक प्रकरण, अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज तथा अन्य जनसमस्याओं के विरोध में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता KGN कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय से एकत्र होकर जुलूस के रूप में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विरोध प्रदर्शन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने बढ़ती ईंधन कीमतों के विरोध में एक कार को रस्सी से बांधकर खींचते हुए अनोखा प्रदर्शन किया। रास्ते में प्रशासन द्वारा वाहन को रोकने पर कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद सपा कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बाद में स्थिति सामान्य हुई और प्रदर्शनकारी पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, किसानों को खाद और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, युवाओं का भविष्य परीक्षा घोटालों की भेंट चढ़ रहा है तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज उठाने वालों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों का लगातार विरोध करती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, मजदूरों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं एवं समाज के सभी वर्गों की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया, जिसमें जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।
कार्यक्रम में नफीस अहमद अंसारी (जिला महासचिव), नरेंद्र मिश्रा कट्टर (जिला उपाध्यक्ष), रूप राम कश्यप (जिला उपाध्यक्ष), ठाकुर अशोक सिंह (जिला उपाध्यक्ष), पवन सिंह यादव, हाजी अकबर अंसारी, अमित पाठक एडवोकेट, जेपी शुक्ला एडवोकेट, राजीव यादव एडवोकेट, गयासुद्दीन मंसूरी (कोषाध्यक्ष), दिव्या पी. गंगवार (राष्ट्रीय सचिव, महिला सभा), राजकुमार राजू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सयूस), मास्टर फैजान, बी.डी. प्रजापति, सुधीर तिवारी एडवोकेट, मीना दीक्षित (महासचिव, महिला सभा), प्रदीप सिंह पटेल, आदिल अहमद (जिला सचिव), आरती महेंद्र (पूर्व प्रत्याशी), युसूफ कादरी (पूर्व महासचिव), संजय सिंह यादव (विधानसभा अध्यक्ष), विनोद वर्मा, इम्तियाज अलवी, गुरविंदर सिंह गिल, लखविंदर सिंह पन्नू, संजय खान (जिला अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड), धनपति वर्मा एडवोकेट (विधानसभा अध्यक्ष, बरखेड़ा), अजय भारती, प्रदीप सोनकर, सत्येंद्र मौर्य (प्रदेश सचिव, पिछड़ा प्रकोष्ठ), भगवान दास वर्मा, रामसनेही वर्मा (अध्यक्ष, प्रधान संघ), दयाशंकर पासवान, निरंजन गंगवार, राहुल कश्यप, सरफुद्दीन नूरी, मीता सिंह (विधानसभा अध्यक्ष, महिला सभा), रेखा सिंह, बंटी शर्मा, हाकिम सिंह यादव, सतनाम सिंह सत्ता, मोहम्मद अकील, रामस्वरूप पाल, लियाकत सलमानी, सलीम इदरीसी, अफजाल अंसारी, जयपाल सिंह, देवेंद्र वर्मा, अनिरुद्ध गुप्ता, राकेश यादव, रजनीश कुमार यादव, सदाकत अली, पुष्पा देवी, मीनू शर्मा, चंद्र प्रकाश यादव, पीयूष शर्मा, भगवान दीन वर्मा, मोहम्मद मियां, राजाराम वर्मा, गंगाराम यादव, शेखर यादव, शिवम, विक्रम सिंह, कपिल भारती, दिनेश कुमार वर्मा, फैजान अली खान, अनिल कुमार, शालिकराम गंगवार, ओमपाल, भूदेव गंगवार, रूपलाल महातिया, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार, अंकित कुर्मी, लोकेश कश्यप, राजेश गौतम, जगदीश प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, बालक राम वर्मा, रुक्मिणी देवी, उत्तम कुमार, रामपाल पटेल, हनीफ खान, शरीफ खान, संजीव राजा, मोहम्मद रिफाक, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद शेर, जुनैद खान, सलीम राजा, अजहरी, मलखान सिंह वर्मा, राकेश प्रजापति, राजू गंगवार, सुनील, महेश कुमार, संजय पाठक, मुकेश पाठक, ज्वाला प्रसाद, रविकांत, सुदेश कुमार, अमित कुमार, रविंद्र नाथ गौतम, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, इमरान कादरी, बिलाल मियां सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में समर्थकों की सहभागिता रही।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।