बहेड़ी में व्यापार मंडल ने मनाया 'व्यापारी शहीद दिवस', 31 मई के भामाशाह सम्मेलन के लिए भरी हुंकार**
Report By:Anita Devi
बहेड़ी।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बहेड़ी के तत्वावधान में बीते कल 26 मई को 'व्यापारी शहीद दिवस' के अवसर पर अमीर बैंक्विट हॉल में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 26 मई 1979 को सर्वे एवं छापों के विरोध में हुए ऐतिहासिक आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीकांड में शहीद हुए लखनऊ के वीर व्यापारी साथी हरीशचंद्र अग्रवाल जी एवं अन्य आंदोलनों में शहादत देने वाले बहादुर साथियों की पावन स्मृति में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटे व्यापारी साथियों ने मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर अपने शहीद भाइयों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व तहसील अध्यक्ष श्री अतुल कुमार गर्ग और तहसील महामंत्री श्री आसिफ रजवी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी व्यापारी साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अध्यक्ष सलीम रहवर ने व्यापारियों के ऐतिहासिक संघर्षों और उनकी शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन तय्यब कासमी और नदीम फैंसी साहब ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मोहम्मद अशरफ साहब ने की
**भामाशाह सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने की बनी रणनीति**
श्रद्धांजलि सभा के साथ ही बैठक में आगामी 31 मई 2026 को स्पर्श लॉन, बरेली में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के भव्य प्रदेश स्तरीय 'भामाशाह सम्मान समारोह' को ऐतिहासिक रूप से कामयाब बनाने के लिए गहन चर्चा हुई। बैठक के दौरान तय्यब कासमी और मीडिया प्रभारी वसीम 'आइडिया' ने आगामी प्रोग्राम की पूरी रूपरेखा और रणनीति को सभी के सामने रखा। सभी व्यापारियों ने एक सुर में बहेड़ी से भारी संख्या में बरेली पहुंचने का संकल्प लिया और कहा कि इस प्रांतीय कार्यक्रम को सफल बनाने में बहेड़ी व्यापार मंडल तन मन धन से काम करेगा।
कल रात हुए इस कार्यक्रम अतुल गर्ग, आसिफ रजवी, हाजी मोहम्मद अशरफ, हाजी मोहम्मद रजा, सलीम रहवर हाजी मोहम्मद इश्तियाक, हरबंश गुप्ता वसीम आइडिया, अनूप गुप्ता हाजी इम्तियाज, दीपक गुप्ता, हाजी इरशाद मिलन, उमर रशीद, रितिन गोयल, हाजी अलीम रजवी, सलीम साबिर सेठ, नदीम फैंसी, तय्यब कासमी, नसीर सहर, लईक शेरी, सलीम सलमानी, गयासुद्दीन पहलवान, फारूक वाजिद, हाजी मोहम्मद सादिक शेरी, मोहम्मद यामीन, साजिद शमशी फईम आजाद, अलीम पप्पू, सौरभ गुप्ता, बबलू अमीर, साजिद सज्जू, फईम साबिर, आदिल मेक्सवेल, वासिफ संगम, मोहम्मद अमान, शाहिद एडवोकेट, मोहम्मद आसिम, मोहम्मद अफ़फ़ान,
*- वसीम 'आइडिया' (मीडिया प्रभारी), उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बहेड़ी।**
Comments
Post a Comment