लिटिल एंजेल्स स्कूल में आज समर कैंप का हुआ समापन*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत लिटिल एंजेल्स स्कूल में आज समर कैंप का समापन हुआ, समापन कार्यक्रम विद्यालय के कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । कार्यक्रम में बच्चों ने समर कैंप के दौरान सीखी गई एक्टिविटीज का प्रदर्शन किया जिसमें क्लासिकल डांस, हिप हॉप आदि को सभी ने सराहा, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा स्टोरी टेलिंग, फायरलेस कुकिंग, पोटरी, पोस्टर मेकिंग का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों नें खेल की सीखी हुई स्किल्स को सबके सामने बताया ,छोटे-छोटे बच्चों ने स्केटिंग करके सबका मन मोह लिया । अंत में कार्यकारी निदेशक नें समर कैंप में लगे हुए विद्यालय स्टाफ एवं मेहमानों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश की बधाइयां दीं तथा कहा की ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पढ़ाई के साथ-साथ खेल के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।
Comments
Post a Comment