महोबा नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा के साथ अमानवीय और हृदयविदारक घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने ज्ञापन दिया
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत।महोबा जनपद में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा के साथ हुई बर्बर, अमानवीय और हृदयविदारक घटना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रादेशिक आवाहन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट राज्यवर्धन सिंह को दिया कॉंग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कचहरी तिराहे पर एकत्र हुए नारेबाजी करते हुए जलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे ज्ञापन में बताया कि महोबा में नीट की परीक्षा की तैयारी कर रही दलित छात्रा के साथ हुई घटना को न केवल एक छात्रा पर हमला, बल्कि भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय, महिला सम्मान और कानून व्यवस्था पर सीधा प्रहार बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा का अपहरण कर उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ सामूहिक अत्याचार किया गया, तथा मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई। इसके साथ ही जबरन विवाह जैसा घृणित कृत्य करने का प्रयास भी किया गया। घटना अत्यंत शर्मनाक निंदनीय है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह है कानून व्यवस्था पूर्णतया ध्वस्त हो चुकी है महिलाओं एवं दलित समाज की सुरक्षा पर गम्भीर सबल है।ज्ञापन में उत्तर प्रदेश की चरमराती कानून व्यवस्था पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए महामहिम राज्यपाल से मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट, महिला सुरक्षा कानूनों एवं अन्य संगीन धाराओं के तहत कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर समयबद्ध न्याय सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही पीड़िता एवं उसके परिवार को तत्काल समुचित सुरक्षा, उच्च स्तरीय चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं सम्मानजनक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच किसी उच्च स्तरीय समिति अथवा सक्षम विशेष जांच एजेंसी से कराई जाए, और यदि किसी प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई हो। प्रदेश में महिलाओं, छात्राओं और दलित समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस, प्रभावी एवं जवाबदेह तंत्र विकसित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। जिला कांग्रेस कमेटी ने महामहिम से इस संवेदनशील प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप कर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की है।ज्ञापन देते समय जिलाअध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कृष्ण गंगवार, यूसुफ मलिक नागेश पाठक नवीन सक्सेना ईश्वर दयाल पासवान प्रवक्ता हेमन्त मिश्रा एडवोकेट,छात्र कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश वर्मा युवक कॉंग्रेस अध्यक्ष सन्दीप गंगवार प्रदीप मौर्य राजू मिश्र मो०अजीम,कमल कुमार गौड़,नरेश शुक्ला,रफीक अहमद,कमलेश नसीम जहाँ,रिजवान मियां,अल्पसंख्यक कॉंग्रेस अध्यक्ष इस्तियाक अहमद अंसारी, मो० सलीम,मुनेन्द्र सक्सेना एडवोकेट विधि प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा राजीव गंगवार,मो०इरफान,मो0हिजरन,तेजेन्द्र सिंह, धर्मपाल, तरुण सिंह, गुरचरन सिंह, कुंवरसेन पासवान, विजय सिंह,महारानी पाल,मुन्नी, राकेश मिश्रा, मो०कासिम तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment