बरेली के चर्चित महजबीं एडवोकेट हत्याकांड में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी से मिला परिजनों के साथ वकीलों का शिष्टमंडल।


रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

बरेली में बहू महजबीं एडवोकेट की हत्या मामला — आरोपी अब तक फरार, परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, न्याय की मांग को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी

बरेली। बरेली में चर्चित महजबीं एडवोकेट हत्या कांड में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतका के परिजनों में गहरा आक्रोश है। मृतका के चाचा अच्छन अंसारी एडवोकेट के साथ बड़ी संख्या में वकीलों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को प्रार्थना पत्र देकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 26/27 नवंबर 2025 की रात किसी समय महजबीं एडवोकेट की उसके पति व ससुराल वालों ने मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि मृतका से ऑटोमैटिक कार की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
इस घटना के बाद मृतका के पिता मोहम्मद हाशिम अंसारी की तहरीर पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा संख्या 477/2025 धारा 80, 85 बीपीएचए एक्ट तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ा गया है।
मृतका के चाचा अच्छन अंसारी ने कहा कि शेष अभियुक्त भी हत्या की साजिश में शामिल हैं, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अपने परिवार सहित कलेक्ट्रेट गेट के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।
पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि महजबीं एडवोकेट की हत्या में शामिल सभी शेष आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाए। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने गए शिष्टमंडल में मृतका के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में वकील भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।