मनरेगा कानून को खत्म करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आवाहन पर जिला शहर कांग्रेस द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को निरस्त करने का विरोध किया गया विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा शहर अध्यक्ष कृष्ण गंगवार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट किराए पर इकट्ठा हुए तथा जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया तथा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन सिंह को दिया कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में गांधी जी का फोटो लिए चल रहे थे मनरेगा कानून निरस्त करो गांधी जी का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शित कर रहे थे गांधी जी की प्रतिमा के पास जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार महात्मा गांधी से इतनी नफरत करती है कि वह उनके नाम को भी योजनाओं से मिटा रही है यह गांधी जी का अपमान है कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कानून को खत्म करने का विरोध कर रही है यदि इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी पूरे देश मे मजदूरों ग्रामीणों को साथ लेकर विरोध करेगी। शहर अध्यक्ष श्री कृष्ण गंगवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की मंसा गांधी विरोध की रही है गोडसे को पूजने वाले कभी गांधी भक्त नहीं हो सकते इसलिए योजनाओं से गांधी का नाम हटाया जा रहा है राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि मनरेगा विधेयक को निरस्त कर नए कानून को लाया जाना अत्यंत चिंताजनक और सुनियोजित कदम है यह कोई सामान्य विधायी प्रक्रिया नहीं है यह एक ऐतिहासिक अधिकार आधारित जन कानून को कमजोर करने और भारत के सबसे पहचाने जाने वाले कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने का सोचा समझा राजनीतिक प्रयास है मनरेगा जन आंदोलन से जन्मा कानून है जो हर हाथ को कम दो काम का पूरा दम दो के वादे को अपने भीतर समेटे हुए हैं इसने ग्रामीण भारत के लोगों को काम मांगने का कानूनी अधिकार दिया पूरे ग्रामीण भारत में 100 दिन के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की विकेंद्रीकृत शासन को मजबूत किया महिलाओं और भूमिहीनों को सशक्त बनाया तथा लागू किये जा रहे सकने वाले अधिकारों के माध्यम से श्रम की गरिमा को कायम रखा भाजपा मनरेगा कानून को कमजोर कर रही है महात्मा गांधी का नाम हटाया जा रहा है अधिनियम से महात्मा गांधी के नाम हटाने का सचेत निर्णय गहराई से लिया गया है गांधीजी श्रम की गरिमा सामाजिक न्याय और सबसे गरीब के प्रति राज्य की नैतिक जिम्मेदारी के प्रतीक रहे हैं यह नाम परिवर्तन गांधी जी के मूल्यों के प्रति भाजपा और आरएसएस की दीर्घकालिक असहजता और अविश्वास को प्रदर्शित करता है तथा एक जन केंद्रित कल्याणकारी कानून से राष्ट्रपिता के जुड़ाव को मिटाने का प्रयास है नया कानून उस कानूनी काम के अधिकार को समाप्त कर देता है जो मनरेगा ने प्रदान किया था यह मांग आधारित है वैज्ञानिक अधिकार की जगह एक केंद्र नियंत्रित योजना लाता है जिसमें ना तो रोजगार की कोई लागू की जा सकने वाली गारंटी है ना सार्वभौमिक कवरेज और ना ही यह आश्वासन की आवश्यकता के समय लोगों को कम मिलेगा काम के अधिकार को ही समाप्त किया जा रहा है मनरेगा के तहत मजदूरी के वित्त पोषण की प्राथमिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार की थी जिससे यह एक वास्तविक राष्ट्रीय रोजगार गारंटी बनती थी नया कानून इस जिम्मेदारी से पीछे हटता है वोझ राज्यों पर डालता है आवंटनों पर सीमा लगाता है और मांग आधारित कार्यक्रम की बुनियाद को कमजोर करता है इससे संघवाद कमजोर होता है और वित्तीय वधाओं के कारण राज्यों को काम की मांग दबाने के लिए मजबूर होना पड़ता है गांधी जी की विरासत श्रमिकों के अधिकार और संघीय जिम्मेदारी पर यह संयुक्त हमले भाजपा और संघ की उसे बड़ी साजिश को उजागर करती है जिसके तहत अधिकार आधारित कल्याण को समाप्त कर केंद्र नियंत्रित दयादान की व्यवस्था से बदला जा रहा है कांग्रेस पार्टी काले कानून का विरोध करती है कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा शहर अध्यक्ष श्री कृष्ण गंगवार वासुदेव ठाकुर मुनेंद्र सक्सेना छात्र संघ अध्यक्ष राजेश वर्मा युसूफ मलिक जाहिद खान अभिनव गुप्ता गोल्डी कमल कुमार गौड़ ज्ञानेंद्र गौतम हरीश मौर्य दानिश हसन प्रवक्ता हेमन्त मिश्र एडवोकेट लेखराज राठौर संदीप गंगवार समीर अंसारी मुसीर रिजवान मियां प्रदीप कुमार अकरम कुंवर सेन मुन्नी इरफान उर्मिला देवी अनीता देवी सुमित्रा देवी नफीसा बी गुड्डू खान विजय दिनेश चंद पांडे नसीम जहां मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी इमरान अंसारी मोहम्मद कामरान मनजीत सिंह अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।
Comments
Post a Comment