कांग्रेस पार्टी के 141वें स्थापना दिवस को कांग्रेसियों ने उत्सव के रूप मे मनाया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई l
सरधना (मेरठ) कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र पांचाल एडवोकेट ने कहा कि आज से 141साल पहले 28दिसम्बर 1885को बंबई मे कांग्रेस की स्थापना हुई थी,, उस समय कांग्रेस का उद्देश्य देश को आजाद कराना था l कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी तथा ब्रिटिश हुकूमत को नाको चने चबाये थे l गाँधी जी के नेतृत्व मे कांग्रेस ने देश को आजाद ही नहीं कराया बल्कि देश के आवाम को सम्मान से जीने की प्रेरणा भी दी थी l
जितेंद्र पांचाल ने कहा कि आज कांग्रेसी होना भी खुद मे एक सम्मान की बात है l जो देश और लोकतंत्र का सम्मान करता है वो कांग्रेसी है l खुद्दारी और देश भक्ति का नाम कांग्रेसी है l
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनीस खान, इरफ़ान निजामी, शाहिद अंसारी, शमशाद अंसारी, सुएब, रियाज, अनुज कुमार, संयम पांचाल, चेतन कश्यप, खलिक अहमद, शाहनवाज मिर्जा, शब्बीर अहमद, अनीस अंसारी, आदि कांग्रेसी मौजूद रहे l
सभी कांग्रेसीयों ने गाँधी जी सुभाष चंद बोस, नेहरू जी व इंदिरा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया l
कार्यक्रम के अंत मे मिठाई वितरण किया गया तथा कांग्रेसीयों ने एक दूसरे को भी मिठाई खिलाई l
Comments
Post a Comment