समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार ने जिलाधिकारी प्रतिनिधि के द्वारा राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

पीलीभीत / आज कमलेश परिहार प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी महिला सभा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी महिला सभा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विगत दिनों महिला चिकित्सक का नकाब हटाए जाने के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहर हैं,  ऐसी महिला विरोधी मानसिकता वाले मुख्यमंत्री को इस्तीफे की  मांग करती है, इसके अधिकृत भा०ज०पा० सरकार के मंत्री संजय निषाद एवं गिरिराज सिंह द्वारा उक्त प्रकरण पर की दिए गए अमर्यादित व्यानों का तीव्र विरोध करते हुए नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग करती हैं ।भाजपा सरकार एवं उनके सहयोगियों के संवैधानिक मर्यादा एवं महिलाओं के प्रति सम्मान का कोई ध्यान नहीं है एवं बहन निरंतर सत्तामत में महिला विरोधी आचरण में लिप्त है । 
समाजवादी महिला सभा ने महिलाओं के सम्मान हेतु आंदोलन रखा है एवं ऐसे असंवैधानिक कृत करने वाले मुख्यमंत्री एवं मंत्रीग़ण को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है । इस ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी महिला सभा उपरोक्त मांगों को पूर्ण किए जाने की आपसे अपेक्षा करती है  जिसमें मुख्य अतिथि कमलेश परिहार प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, आरती महेंद्र पूर्व प्रत्याशी 129 विधानसभा पूरनपुर, पिंकीपाल 128 विधानसभा अध्यक्ष बरखेड़ा, आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।