अब पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक निर्देश! डीजीपी राजीव कृष्णा का बड़ा कदम, बेल और क्रिमिनल मामलों के आदेश ईमेल से भेजने के निर्देश

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 
 
लखनऊ। प्रदेश पुलिस के कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए डीजीपी राजीव कृष्णा ने बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब बेल, क्रिमिनल मामलों और अन्य न्यायिक निर्देशों से संबंधित आदेश पारंपरिक कागज़ी प्रक्रिया की जगह इलेक्ट्रॉनिक माध्यम यानी ईमेल के जरिए भेजे जाएंगे।
डीजीपी मुख्यालय से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि अब सभी सरकारी वकीलों और जिला पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश ईमेल के माध्यम से तुरंत उपलब्ध कराए जाएं, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो।
यह कदम इलाहाबाद हाईकोर्ट के 9 दिसंबर को जारी किए गए सख्त निर्देशों के बाद उठाया गया है। कोर्ट ने मौजूदा मैनुअल सिस्टम पर नाराज़गी जताते हुए कहा था कि पुराने तरीके से निर्देश भेजने में देरी होती है, जिससे बेल या अन्य संवेदनशील मामलों में समय पर कार्रवाई नहीं हो पाती।
डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा है कि तकनीक के प्रयोग से पुलिस विभाग के कामकाज में तेजी आएगी और न्यायिक आदेशों का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने जिलों के कप्तानों को चेतावनी दी है कि अगर किसी मामले में देरी या लापरवाही पाई गई, तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, डीजीपी कार्यालय ने इस नए सिस्टम को तुरंत लागू करने का आदेश दिया है। अब सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों को निर्देश मिलते ही ईमेल चेक करने और उसी के आधार पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी होगी।
इस पहल से पुलिस विभाग में ‘पेपरलेस गवर्नेंस’ और त्वरित संचार प्रणाली को भी बढ़ावा मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।